Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या लूज मोशन में चाय-कॉफी पीना सेफ होता है? मानें एक्सपर्ट की सलाह

लूज मोशन  में चाय या कॉफी पीने से पेट दर्द हो सकता है और एसिडिटी की समस्या बन सकती है। लूज मोशन में चाय या कॉफी पीने से क्यों मना किया जाता है? जान लें इसके अन्य कारणों के बारे में।

लूज मोशन या डायरिया वायरल/बैक्टीरियल संक्रमण, दूषित खाना या पानी, फूड पॉइजनिंग की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, जिनकी पाचन क्षमता कमजोर होती है, उन्हें भी कुछ-कुछ समय के अंतराल में लूज मोशन की दिक्कत हो जाती है। बहरहाल, लूज मोशन होने की वजह से शरीर से काफी मात्रा में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए एक्सपर्ट इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने की सलाह देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोग लूज मोशन होने पर चाय या कॉफी पीते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई दस्त होने पर चाय-कॉफी पीना सही होता है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की क्या राय है?

क्या लूज मोशन में चाय-कॉफी पी सकते हैं?

is it safe to drink tea and coffee during loose motion 01 (14)

लूज मोशन होने पर हमें कोई भी ऐसी चीज नहीं खानी चाहिए, जिससे पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है या एसिडिटी की समस्या ट्रिगर हो सकती है। एक्सपर्ट से पूछने पर वह बताती हैं, ‘लूज मोशन में चाय या कॉफी पीना बिल्कुल सही नहीं है। इनमें कैफीन होता है। कैफीन एक मूत्रवर्धक के रूप में कार्य करता है, जो शरीर से तरल पदार्थों का नुकसान बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का कारण बनता है। यही नहीं, दस्त होने पर चाय पीने से आंतों पर इसका बुरा असर पड़ता है, जिससे डायरिया जैसी कंडीशन और बिगड़ सकती है।’ विशेषज्ञ आगे सलाह देती हैं कि लूज मोशन होने चाय या कॉफी पीने के बजाय बेहतर है कि आप पानी, नारियल पानी या बिना कैफीन वाली हर्बल चाय का सेवन करें

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब

लूज मोशन में चाय या कॉफी पीने के नुकसान

drinking water during sleep know its benefits side Effects 01 (11)

  • डिहाइड्रेशन का रिस्कः दस्त होने पर शरीर से पहले की काफी मात्रा में पानी निकल जाता है। ऐसे में अगर आप चाय या कॉफी भी पीते हैं, तो इसकी वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। दस्त में बॉडी का डिहाइड्रेट होना सही संकेत नहीं है। इससे चक्कर आना, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर असरः दस्त यानी डायरिया होने पर चाय या कॉफी इसलिए भी नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर बुरा असर पड़ता है, जो कि पहले से ही कमजोर है। ऐसे में पेट दर्द, पेट में अकड़न जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं
  • कमजोर पाचन क्षमताः दस्त होने के बावजूद बार-बार चाय पीना सही नहीं है। इससे पाचन क्षमता पहले की तुलना में और भी कमजोर हो जाती है। इससे मरीज की रिकवरी भी धीमी हो जाती है, जो कि सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: डायरिया, लूज मोशन (दस्त) और पेचिश कैसे हैं एक दूसरे से अलग? डॉक्टर से जानें अंतर और इन्हें ठीक करने के उपाय

निष्कर्ष

लूज मोशन होने पर किसी को भी चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर किसी की आदत है नियमित चाय या कॉफी पीने की तो ऐसी स्थिति में बेहतर होगा कि आप हर्बल टी पिएं। इसके अलावा, दस्त लगने पर दिन भर में काफी ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। अदरक की चाय या सूप भी इस अवस्था में फायदेमंद होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या लूज मोशन में कॉफी पी सकते हैं?

    लूज मोशन में कॉफी पीने से बचें, क्योंकि इस दौरान शरीर में पहले तरल पदार्थों की कमी हो जाती है।
  • दस्त के कितने समय बाद मुझे कॉफी पीनी चाहिए?

    दस्त पूरी तरह ठीक होने के बाद ही कॉफी पीना सही है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आप ठीक होने के 3-5 दिनों बाद कॉफी या मसालेदार भोजन का सेवन करें।
  • बहुत ज्यादा लूज मोशन हो तो क्या करें?

    बहुत ज्यादा लूज मोशन हो, तो आप सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं। आप चेक करें कि कहीं दूषित पानी पीने की वजह से ऐसा तो नहीं है। अगर हां, तो पानी का फिल्टर बदलें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं, जैसे केले, घी, जायफल और इलायची का सेवन करें। इसके अलावा चावल के साथ दही मिलाकर खा सकते हैं।

Read Next

क्या क्रैश डाइट से तेजी से वजन कम करना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 08, 2026 18:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 08, 2026 18:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 08, 2026 18:57 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content