Sun Oct 25, 2026 | 01:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

बालों के लिए पालक का जूस पीने के फायदे, बता रहे हैं एक्सपर्ट

पालक जूस पीना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि बालों की रंगत निखाने में मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट से जानते हैं बालों के लिए पालक का सेवन कैसे कारगर है?
बालों के लिए पालक का जूस पीने के फायदे, बता रहे हैं एक्सपर्ट
बालों के लिए पालक का जूस पीने के फायदे, बता रहे हैं एक्सपर्ट

बालों की सेहत सही रखने के लिए आपकी डाइट का कही होना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने बालों की अच्छी केयर करते हैं, महंगे प्रोडक्ट्स लगाते हैं, लेकिन आपकी डाइट अच्छी नहीं है तो आपके बालों की बनावट प्रभावित हो सकती है। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हेल्दी रहें तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन को अच्छी मात्रा में शामिल करना चाहिए जैसे पालक का जूस। इतना ही नहीं, Ms. Aditi Prasad Apte, Senior - Clinical Nutritionist, Aster RV Hospital, Bengaluru का हो कहना है कि सिर्फ पालक का जूस पीने से आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है और बालों की कई समस्याओं में कमी आ सकती है।

बालों के लिए पालक का जूस पीने के क्या फायदे हैं?

Ms. Aditi Prasad Apte कहती हैं कि पालक में ऐसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं और इनमें से कुछ स्वस्थ बालों को बनाए रखने के लिए भी जरूरी हैं। इसमें फोलेट, विटामिन C, बीटा-कैरोटीन, आयरन और पौधों से मिलने वाले अन्य तत्व होते हैं। हालांकि, सिर्फ पालक का जूस पीने से बालों के बढ़ने की गारंटी नहीं मिलती और न ही इससे बालों का झड़ना पूरी तरह रोका जा सकता है।

1. बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि इसका एक संभावित फायदा यह है कि यह शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। आयरन शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो ऊतकों (tissues) तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। आयरन की कमी से बाल झड़ सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिनमें पोषक तत्वों की कमी होने का खतरा अधिक होता है। पालक में 'नॉन-हीम' आयरन होता है, जो जानवरों से मिलने वाले आयरन की तुलना में शरीर द्वारा कम आसानी से अवशोषित (absorb) होता है। विटामिन C इस तरह के आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है, इसलिए पालक के साथ नींबू का रस या विटामिन C से भरपूर कोई अन्य खाद्य पदार्थ लेना फायदेमंद हो सकता है। इससे बालों का झड़ना तो कम होता ही है, बल्कि बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स

2. स्कैल्प को हेल्दी रखने में मददगार

अदिति कहती हैं कि पालक में फोलेट भी होता है, जो कोशिकाओं के सामान्य विभाजन और लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) के निर्माण में मदद करता है। विटामिन C कोलेजन बनाने में सहायक होता है और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज (oxidative damage) से बचाता है। शरीर पालक में मौजूद बीटा-कैरोटीन को विटामिन A में बदल देता है, जो त्वचा और स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। हालांकि, सप्लीमेंट्स के जरिए बहुत अधिक विटामिन A लेने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

3. बालों की जड़ों को पोषण मिलता

हरी पालक की पत्तियों में मौजूद यौगिक स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। इससे बालों की बनावट बेहतर होती है। जनवरी 2026 में प्रकाशित International Journal of Health Engineering and Technology की यह रिसर्च बताती है कि पिछले शोध से पता चला है कि हरे पालक के पत्तों का अर्क हेयर टॉनिक उत्पादों में एक सक्रिय घटक के रूप में काम आ सकता है। इसका विटामिन बी और सी बालों के विकास में सहायक होते हैं।

बालों के लिए कैसे करें पालक जूस का सेवन

अदिति कहती हैं कि एक और बात यह है कि पालक का सेवन कैसे किया जाता है यह तय करता है कि शरीर में इसके न्यूट्रिएंट्स कैसे अवशोषित होंगे। पालक को पूरा खाने के बजाय उसका जूस निकालकर पीने से फाइबर की मात्रा कम हो सकती है, खासकर तब जब जूस निकालते समय उसका गूदा (pulp) हटा दिया जाए। पालक को स्मूदी में मिलाकर या अपने भोजन में शामिल करके आप इसके फाइबर को सुरक्षित रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों की हर समस्या का हल हैं ये 7 देसी फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

सावधानियां

विटामिन C के लिए पालक को अमरूद या संतरे जैसे फलों के साथ मिलाकर लिया जा सकता है। हालांकि, कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को जैसे कि जिन्हें कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी स्टोन होने का खतरा है पालक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

निष्कर्ष:

यह ध्यान रखना जरूरी है कि बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि जेनेटिक्स, हार्मोनल बदलाव, थायरॉयड से जुड़ी समस्याएं, तनाव, या आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी। इस बात के बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि केवल पालक का जूस पीने से बाल बढ़ते हैं। किसी एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहने के बजाय, पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं या अचानक बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए ताकि समस्या के असली कारण का पता चल सके और सही इलाज मिल सके।

FAQ

  • बालों के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

    बालों के लिए आंवले का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसका आयरन और विटामिन सी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में काफी कारगर है।
  • बाल किसकी कमी से गिरते हैं?

    बाल विटामिन डी, आयरन और बी12 की कमी से झड़ते हैं और इसलिए डॉक्टर से पूछकर इनके सप्लीमेंट्स लें।

Read Next

→ बार-बार हेयर कलर कराने से बालों को क्या नुकसान हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 25, 2026 11:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain