बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तेल और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ नारियल तेल लगाने के बजाय उसमें कुछ खास चीजें मिलाई जाएं तो बालों की बेहतर देखभाल हो सकती है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, नारियल तेल में करी पत्ता, प्याज, कलौंजी और कम मात्रा में अरंडी का तेल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति के बाल और स्कैल्प एक जैसे नहीं होते। किसी को इससे फायदा महसूस हो सकता है, जबकि सेंसिटिव स्कैल्प वाले व्यक्ति को जलन या खुजली की समस्या भी हो सकती है।
बाल तेजी से बढ़ाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाएं?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, नारियल तेल में कुछ नेचुरल सामग्री मिलाकर स्कैल्प की मालिश करने से स्कैल्प और बालों की देखभाल में मदद मिल सकती है, जिससे बालों की ग्रोथ पर पॉजिटिव असर हो सकता है। करी पत्ता, प्याज, कलौंजी और थोड़ी मात्रा में अरंडी का तेल इसमें शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, इन चीजों को मिलाकर तेल बनाने का तरीका औ इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी सही होना चाहिए।
- नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों की बाहरी परत को नमी देने और उन्हें ड्राईनेस से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे बालों में रूखापन कम करने में मदद मिल सकती है।
- स्कैल्प पर हल्के हाथों से इस नारियल तेल की मालिश करने से स्कैल्प में नमी बनी रहती है और बालों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकती है।
- करी पत्ते में कई पोषक तत्व और पौधों से मिलने वाले यौगिक मौजूद होते हैं। नारियल तेल में करी पत्ते को हल्का गर्म करके इस्तेमाल करने से बालों और स्कैल्प को कंडीशन करने में मदद मिल सकती है।
- करी पत्ते वाला तेल बालों को सॉफ्ट बनाए रखने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे बालों की नई ग्रोथ का पक्का इलाज नहीं माना जाना चाहिए।
- प्याज में सल्फर यौगिक पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे बालों की देखभाल के घरेलू उपायों में इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल में प्याज के इस्तेमाल से बालों को फायदा होता है।
- कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य एक्टिव यौगिक पाए जाते हैं। नारियल तेल के साथ कलौंजी का इस्तेमाल स्कैल्प की देखभाल और बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है। जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है।
- अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है और सीधे लगाने पर कई लोगों को भारी या चिपचिपा महसूस हो सकता है। इसलिए इसे नारियल तेल के साथ कम मात्रा में मिलाया जा सकता है। यह बालों को कोट करने और उन्हें ज्यादा सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है।
- हालांकि, केवल तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ने की गारंटी नहीं होती। बालों की ग्रोथ के लिए पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों वाली संतुलित डाइट भी जरूरी है।
साल 2022 में International Journal of Cosmetic Science में प्रकाशित स्टडी से यह साबित होता है कि बालों को नियमित रूप से धोने से सर्फेक्टेंट के कारण बालों की अंदरूनी संरचना (कॉर्टेक्स) को नुकसान पहुंचता है। नारियल आधारित हेयर ऑयल (CBHO) का उपयोग करने से बाल मजबूत होते हैं।
नारियल का तेल बालों के अंदर जाकर एक सुरक्षा कवच बना लेता है, जिससे सर्फेक्टेंट बालों के प्रोटीनों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। इसके अलावा, यह तेल बालों के रंग को भी फीका होने से बचाता है और बालों की नमी व मजबूती को वापस लाता है। संक्षेप में, नारियल का तेल बालों को सर्फेक्टेंट के नुकसान से सुरक्षित रखता है, बालों के अंदरूनी छिद्रों यानी पोर्स को बंद करता है और बालों की सेहत को सुधारने में बेहद असरदार है।

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ बढ़ाता है मोरिंगा ऑयल, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल
बाल बढ़ाने वाला तेल कैसे बनाएं?
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि इस तेल को बनाने के लिए 1 कप नारियल के तेल को धीमी आंच पर गैस पर गर्म करें और फिर इसमें 1 चम्मच कलौंजी, 20-25 करी पत्ते, 3 चम्मच अरंडी का तेल, 1 कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से पकाएं और फिर गैस को बंद कर के तेल को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर कांच की शीशी में भर लें। इस तेल को हफ्ते में 1 से 2 बार स्कैल्प पर लगाएं और फिर कम से कम 2 घंटे के बाद शैंपू करें।
इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ के लिए यूज करें ब्राह्मी पाउडर, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका
बालों में तेल कैसे लगाएं?
डॉ. किरण गुप्ता सलाह देती हैं कि इस नारियल तेल को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं और जोर से रगड़ने से बचें। कुछ समय बाद हल्के शैंपू से बाल धो सकते हैं। यदि खुजली, जलन, लालिमा या एलर्जी जैसी समस्या हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
निष्कर्ष
नारियल तेल में करी पत्ता, प्याज, कलौंजी और थोड़ी मात्रा में अरंडी का तेल मिलाकर बने तेल से बालों की देखभाल की जा सकती है। ये सामग्री स्कैल्प को कंडीशन करने, रूखेपन को कम करने और बालों को हल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती हैं, जिनसे बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है लेकिन केवल तेल लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ने की गारंटी नहीं है। लगातार बाल झड़ रहे हों, पैच बन रहे हों या बाल अचानक बहुत पतले हो रहे हों, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।
All Image Credit- magnific
FAQ
बालों में तेल कितनी बार लगाना चाहिए?
यह आपके बालों और स्कैल्प की स्थिति पर निर्भर करता है। आमतौर पर जरूरत के अनुसार, सप्ताह में एक या दो बार तेल लगाया जा सकता है।क्या तेल को पूरी रात बालों में लगाकर छोड़ना जरूरी है?
नहीं। तेल को लंबे समय तक लगाए रखना जरूरी नहीं है। कुछ समय बाद बालों को धोया जा सकता है।बालों में तेल लगाने के बाद खुजली हो तो क्या करें?
अगर तेल लगाने के बाद खुजली, जलन, लालिमा या दाने दिखाई दें, तो तेल को तुरंत धो लें और दोबारा इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 30, 2026 13:52 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta