Mustard Oil For Hair Growth: बरसात के मौसम में अक्सर बालों की समस्या बढ़ जाती है। बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा और बढ़ जाता है। इसके अलावा कई अन्य कारणों से भी बालों की सेहत प्रभावित रहती है। ऐसे में बालों के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि हेयर ग्रोथ में तेजी लाने के साथ इनकी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, सवाल ये है कि बालों की ग्रोथ के लिए आपको सरसों का तेल लगाना कैसे है? जानते हैं आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।
सरसों के तेल में क्या मिलाएं जिससे बाल लंबे हों?
इस सावल के जवाब में डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि सरसों के तेल को गुनगुना करके लगाना आमतौर पर बालों के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बालों की ग्रोथ के लिए कुछ अन्य पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है जैसे मेथी दाना, कलौंजी और करी पत्ता। आपको करना ये है कि
- 2 चम्मच मेथी दाना लें
- 1 चम्मच कलौंजी लें
- करी पत्ता लें
इन तमाम चीजों को सरसों के तेल में मिलाकर पका लें और फिर इस तेल को छान लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे अपने बालों में लगाएं। डॉ. चंचल शर्मा सुझाव है कि आप इस तेल को हफ्ते में 2 बार अपने बालों में लगा सकते हैं। दरअसल, ये तीनों ही चीजें बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। कैसे? आइए जानते हैं विस्तार से
mustardoil_methidana_for_hair
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए मेथी के फायदे
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए मेथी दाना हाई प्रोटीन सप्लीमेंट की तरह है। मेथी दाना में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड (Nicotinic acid) पाया जाता है जो कि बालों को जड़ों से पोषण पहुंचाते हैं और इन्हें हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा मेथी दावा वाले तेल को बालों में लगाने से नए बाल उगने में मदद मिलती है। मेथी दाना में पाया जाने वाला लेसिथिन (Lecithin) बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं जिससे बाल घने नजर आते हैं। इसके अलावा मेथी में म्यूसिलेज (Mucilage) होता है, जो सूखे और बेजान बालों में जान लाता है।
इसे भी पढ़ें: मेथी के बीज या पत्ते, क्या खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए कलौंजी के फायदे
कलौंजी (Nigella sativa) बालों के लिए हमेशा से बेहद फायदेमंद माने गए हैं। Journal of Tropical Medicine में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि कलौंजी के बाजों में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि बालों की जड़ों में सूजन को कम करते हैं और स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इंफेक्शन से बचाते हैं और बालों की हेल्दी रखते हैं जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, कलौंजी में मौजूद 'थाइमोक्विनोन' (Thymoquinone) नामक यौगिक बालों के घनत्व और मोटाई में सुधार करते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और नए बालों को उगने में मदद मिलती है।
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करी पत्ता के फायदे
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करी पत्ता कई प्रकार से फायदेमंद है। Research Journal of Pharmacy में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि कैसे करी पत्ता आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इस रिसर्च में साफ शब्दों में बताया गया है कि करी पत्ता बालों के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों के झड़ने और पतले होने को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में अमीनो एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है, जो बालों के रेशों को मजबूत बनाता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में प्रभावी तरीके से काम करता है।
इसे भी पढ़ें: बालों का अचानक झड़ना न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें 7 कारण
निष्कर्ष:
इस तरह से बालों के लिए इन 3 इंग्रीडिएंट्स से बना ये सरसों का तेल बेहद कारगर साबित हो सकता है। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि सरसों के तेल के कण बहुत मोटे होते हैं और बालों में ये अच्छी तरह से अवशोषित हों इसके लिए जरूरी है कि आप हमेशा सरसों के तेल को गर्म करके ही बालों में लगाएं जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो। साथ ही कोशिश करें कि असली सरसों का तेल बालों में लगाएं। इसके अलावा ऑयली बाल वाले इसे लंबे समय तक लगाकार न रखें नहीं तो शैंपू करने के बाद भी आपके बाल ऑयली नजर आ सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को सरसों के तेल की गंध पसंद नहीं है वे इसमें नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं इससे स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव भी होगा और बालों की सेहत भी अच्छी रहेगी।
Image credit: Freepik
FAQ
बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग कैसे करें?
बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग करने के लिए आपको नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल को खोलकर मिलाना है और इस तेल को अपने बालों में लगाना है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।बालों को दोबारा उगाने और मोटाई के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?
बालों को दोबारा उगाने और मोटाई के लिए आपको रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए जो कि बालों की जड़ों को पोषित करते हैं, नए बाल उगने में मदद करते हैं और इन्हें मोटा करते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 25, 2026 12:36 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma
