इन 5 कारणों से बालों में लगाएं प्याज का रस और सरसों का तेल, जानें बनाने का तरीका और फायदे
-1795589282516.webp)
सर्दियां आने के साथ बालों की समस्या बढ़ने लगती है। दरअसल, इस मौसम में जहां बाल तेजी से झड़ने लगते हैं, वहीं ड्रैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों को रह-रहकर स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या होने लगती है। ऐसे में महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जगह प्याज का रस और सरसों का तेल लगाएं तो बालों की बनावट बेहतर हो सकती है और बाल हेल्दी हो सकते हैं। इसके अलावा मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि इन दोनों का इस्तेमाल सदियों से बालों के लिए किया जा रहा है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।
प्याज का रस और सरसों का तेल बालों में लगाने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं प्याज के रस में कुछ ऐसे बायोएक्टिव गुण होते हैं जो कि बालों की जड़ों में पहुंचकर उन्हें मजबूती प्रदान करते हैं और इनकी बनावट को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा सरसों के तेल की बात करें तो यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं जो कि सर्दियों में होने वाली डैंड्रफ से बचने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी इन दोनों के इस्तेमाल के कई फायदे हैं जैसे-
1. स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव होता है
डॉ. किरण बताती हैं कि सर्दियों में लोग स्कैल्प इंफेक्शन से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं और इस दौरान बालों में डैंड्रफ की समस्या रह-रहकर होने लगती है। ऐसे में प्याज के रस में सरसों का तेल मिलाकर लगाने से स्कैल्प में इंफेक्शन कम होता है, बैक्टीरियल ग्रोथ कम होता है और बार-बार होने वाली पपड़ीदार डैंड्रफ की समस्या से निजात मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: त्रिफला से लेकर भृंगराज तक, जानें 6 जड़ी-बूटियां जो बालों के लिए हैं फायदेमंद
2. बालों का झड़ना कम होता है
प्याज में सल्फर होता है, जो केराटिन बनाने में मदद करता है। यह बालों का एक मुख्य प्रोटीन है, जिससे बाल मजबूत होते हैं। अब बात सरसों के तेल की करें तो साल 2013 में Africian Journal of Traditional Complementary Alternive Medecine में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि सरसों का तेल लगाने से इंसानों में बालों का झड़ना रुकता है या बाल फिर से उग आते हैं। यही कारण है कि प्याज और सरसों का तेल लगाना झड़ते बालों की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
3. नए बाल उगते हैं
डॉ. किरण कहती हैं कि सल्फर नए बालों को उगने में मदद करते हैं इसलिए प्याज का रस लगाना काफी हद तक कारगर साबित होता है। सरसों का तेल मोटी प्रकृति वाला तेल है जो कि बालों को पोषण प्रदान करता है और जब आप इन दोनों को मिलाकर स्कैल्प पर अप्लाई करते हैं तो बालों के पोर्स को पोषण मिलता है और ग्रोथ बेहतर होती है। इससे नए बालों को उगने में मदद मिलती है।
Onion Juice and Mustard Oil for Hair Benefits
4. फ्रिजी बालों से बचाव में मददगार
अगर आप उन लोगों में हैं जिनके बाल फ्रिजी हो जाते हैं और सर्दियों में अजीब से नजर आते हैं तो आप भी इन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों ही फ्रिजी बालों की बनावट को बेहतर बनाने के साथ इन्हें अंदर से हेल्दी रखने और फ्रिजीनेस को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स
5. दोमुंहे बालों की समस्या में कारगर
प्याज का रस और सरसों का तेल, दोमुंहे बालों की समस्या में काफी हद तक काम करते हैं। यह दोनों बालों में नमी को लॉक करते हैं, खासकर कि सरसों का तेल। डॉ. किरण कहती हैं कि जब आप इन दोनों को मिलाकर लगाते हैं तो इस तेल के कण दोमुंहे बालों में नमी को लॉक करते हैं और उन्हें पोषित करते हैं जिससे दोमुंहे बालों की समस्या में कमी आती है।
बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें प्याज का रस और सरसों का तेल?
डॉ. किरण कहती हैं कि बालों में प्याज का रस और सरसों का तेल आप बालों में दो तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले तो
- आपको करना यह है कि प्याज का रस निकाल लें। अब सरसों के तेल को गर्म कर लें ताकि इसे मोटे-मोटे कण पिघल जाएं। अब इन दोनों ही चीजों को मिला लें और बालों में लगा लें।
- दूसरा, तरीका यह हो सकता है आप सरसों का तेल गर्म कर लें और इसमें सीध प्याज काटकर डालें और पका लें। इस तेल को छानकर रख लें और इसे अपने बालों में लगाएं।
निष्कर्ष:
बालों के लिए हमेशा से यह दोनों फायदेमंद माने गए हैं , लेकिन आपको ध्यान रखना है कि प्याज का रस और सरसों का तेल लंबे समय तक स्कैल्प पर लगाकर न रखें। कुछ लोगों इससे एलर्जी और खुजली हो सकती है। आपको इसे लगाना है और लगभग 40 मिनट बाद बालों को वॉश कर लेना है। ड्राई हेयर वाले लोग तो इसे अप्लाई कर सकते हैं लेकिन सेंसिटिव स्कैल्प स्किन वाले लोग ज्यादा लंबे समय तक लगाने से बचें।
FAQ
सरसों के तेल को बालों में डालने से क्या होता है?
सरसों के तेल को बालों में लगाने से ड्राईनेस में कमी आती है और बालों की बनावट अच्छी होती है। इसके अलावा इस तेल को बालों में लगाने से बाल अंदर से मजबूत रहते हैं।सरसों के तेल में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
सरसों के तेल में आप मेथी के बीज पकाकर लगा सकते हैं जो कि बालों की रंगत बेहतर बनाने के साथ हेयर ग्रोथ में मददगार हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 25, 2026 12:29 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta