Tue Nov 24, 2026 | 08:27 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

बालों में मेलेनिन कैसे बढ़ाएं? कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल तो जान लें

Melanin Oil For Grey Hair: मेलेनिन की कमी से सफेद बालों की समस्या हो सकती है। ऐसे में मेलेनिन बढ़ाने के लिए आप विटामिन ए, सी और ई से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं जो कि सफेद बालों की समस्या को कम करने में मददगार हैं।
बालों में मेलेनिन कैसे बढ़ाएं? कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल तो जान लेंबालों में मेलेनिन कैसे बढ़ाएं? कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल तो जान लें

Melanin Oil For Grey Hair: आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं। ऐसे में बालों की रंगत बढ़ाने के लिए आपको मेलेनिन का खास ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, मेलेनिन का मतलब त्वचा, बालों या आंखों में रंग देने वाले नेचुरल पिग्मेंट से है जो कि मेलानोसाइट्स कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है। इसकी कमी से बालों की रंगत काफी हद तक प्रभावित होती है। इससे त्वचा के धब्बे हल्के पड़ सकते हैं, समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं, और UV किरणों से सुरक्षा कम होने पर सनबर्न व त्वचा कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए मेलेनिन बढ़ाने वाली चीजों का इस्तेमाल करें जिसके लिए हमने Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से बात की।

बालों में मेलेनिन कैसे बढ़ाएं?

Dr. Sunil Kumar Prabhu कहते हैं कि मेलेनिन एक प्राकृतिक पिगमेंट है जो हमारे बालों को उनका रंग देता है। यह 'मेलानोसाइट्स' (melanocytes) नामक विशेष कोशिकाओं द्वारा बनता है, जो बालों की जड़ों (hair follicles) में मौजूद होती हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, ये कोशिकाएं धीरे-धीरे कम सक्रिय हो जाती हैं और कम मेलेनिन बनाती हैं, जिससे बाल ग्रे या सफेद होने लगते हैं। ऐसा कोई वैज्ञानिक रूप से सिद्ध खाद्य पदार्थ, तेल या घरेलू उपाय नहीं है जो मेलेनिन बनाने वाली कोशिकाओं के काम करना बंद कर देने के बाद, बालों में मेलेनिन के उत्पादन को फिर से शुरू कर सके। हालांकि, संतुलित आहार लेने से बालों के स्वस्थ विकास में मदद मिल सकती है जैसे-

विटामिन B12 से भरपूर चीजों का सेवन करें

डॉ. सुनील कहते हैं कि विटामिन B12 मेलानोसाइट्स (melanocytes) के कामकाज को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इस विटामिन को बढ़ाने के लिए बादाम, अखरोट, दालें, मूंगफली, साबुत अनाज और मछली का सेवन करें। यह तमाम चीजें मेलेनिन निर्माण की प्रक्रिया में मदद करते हैं और इसे बढ़ावा देते हैं।

आयरन से भरपूर फूड्स लें

डॉ. सुनील कहते हैं कि आयरन से भरपूर चीजों का सेवन मेलेनिन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आप हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, कद्दू के बीज, तिल, किशमिश, खजूर और गुड़ का सेवन कर सकते हैं जो कि शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के साथ मेलेनिन बढ़ाते हैं और बालों की ग्रोथ को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं। इन्हें खाने से न सिर्फ सफेद बालों की समस्या में कमी आती है बल्कि, प्रोटीन बालों की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है और इससे बाल घने व खूबसूरत भी नजर आते हैं।

folate_for_grey_hairfolate_for_grey_hair

फोलेट, कॉपर और जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करें

डॉ. सुनील कहते हैं कि फोलेट, कॉपर और जिंक से भरपूर चीजों का सेवन मेलेनिन बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप कद्दू के बीजों को खा सकते हैं। दालें और फलियां खा सकते हैं और मौसमी फल जैसे संतरा, मौसंबी, अमरूद, पपीता, केला और चुकंदर आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप मेथी, सरसों का साग और बथुआ खा सकते हैं जो कि इन तीनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों की रंगत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन इंफेक्शन होने पर डॉक्टर जिंक क्यों देते हैं? समझें दोनों का कनेक्शन

नट्स, बीज और दालों का सेवन करें

डॉ. सुनील कहते हैं कि नट्स, बीज और दालों का सेवन करना न सिर्फ मेलेनिन बढ़ाता है बल्कि, यह बालों की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इनसे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और समय से पहले बाल सफेद नहीं होते। आप यह कर सकते हैं कि हर दिन बदल-बदलकर इन्हें खा सकते हैं या अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दूध से बनी चीजों और अंडे का सेवन करें

दूध से बनी चीजों और अंडे में प्रोटीन के साथ मेलेनिन बढ़ाने वाले गुण होते हैं। यह दोनों मिलकर बालों की बनावट को बेहतर बनाते हैं। दूध से बनी चीजों जैसे कि आप पनीर का सेवन कर सकते हैं खासकर कि कच्चा पनीर जो कि सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मददगार हैं। अंडे मेलेनिन को सीधे तौर पर नहीं बढ़ाते बल्कि, विशेष रूप से टायरोसिन और विटामिन बी12 प्रदान करते हैं जो मेलानोसाइट्स का समर्थन करते हैं और मेलानिन बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके पीछे की असली वजह

अपने बालों को तेज धूप से बचाएं

BioMedicines Journal में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि यूवी रेज मेलानोसाइट्स को मेलानिन उत्पन्न करने के लिए उत्तेजित करता है, जो एक रक्षा तंत्र है, लेकिन अनियंत्रित धूप के संपर्क में आने से कोशिकीय डीएनए को नुकसान पहुंचता है और मेलेनिन की कमी का कारण बनता है। इसलिए डॉ. सुनील का सुझाव है कि आप अपने बालों को तेज धूप से बचाएं।

निष्कर्ष:

जो लोग बहुत सीमित आहार (restrictive diet) लेते हैं, उन्हें पोषण की कमी होने की संभावना पर ध्यान देना चाहिए। अगर ब्लड टेस्ट में किसी पोषक तत्व की कमी का पता चलता है, तो डॉक्टर की सलाह से उसे ठीक करने पर, उस कमी से जुड़े बालों के सफेद होने की समस्या में सुधार हो सकता है। हालांकि, कम उम्र में बालों का सफेद होना जेनेटिक्स (आनुवंशिकता), पोषण की कमी, थायरॉयड की समस्या, धूम्रपान और कुछ अन्य मेडिकल स्थितियों के कारण भी हो सकता है। यह समझना जरूरी है कि कम उम्र में बालों का सफेद होना हमेशा किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं होता। अगर बाल अचानक या बहुत तेजी से सफेद हो रहे हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) से सलाह लेने पर इसके असली कारण का पता चल सकता है।

FAQ

  • सफेद बालों को काला करने के क्या उपाय हैं?

    सफेद बालों को काला करने के लिए आप अपने बालों में आंवले का पानी लगा सकते हैं। आप मेहंदी में चाय पत्ती का पानी मिलाकर लगा सकते हैं।
  • सफेद बालों को रोकने के लिए क्या घरेलू उपाय हैं?

    सफेद बालों को रोकने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके अलावा आप विटामिन बी 12 से भरपूर चीजों का सेवन करें।

Read Next

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या? डॉक्टर से जानें 5 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 19:06 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu