Garlic With Mustard Oil: सरसों तेल और लहसुन का इस्तेमाल हमेशा से ही कई घरेलू उपचारों में होता रहा है। शरीर दर्द, चोट, सिरदर्द, सर्दी-जुकाम और इस तरह की तमाम समस्याओं के लिए सरसों तेल और लहसुन का इस्तेमाल बेहद कारगर माना जाता है। दरअसल, इन दोनों ही चीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि दर्दनाशक की तरह काम करते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे कि बालों के लिए ये दोनों चीजें कैसे मददगार हैं, किन स्थितियों में हमें इनका इस्तेमाल करना चाहिए और कब नहीं करना चाहिए? तमाम जानकारियों के लिए हमने आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से ।
क्या सरसों का तेल और लहसुन बालों के लिए फायदेमंद है?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि सरसों तेल हमेशा से ही बालों के लिए फायदेमंद माना गया है। सरसों तेल (Mustard Oil), जिसे आयुर्वेद में 'सर्षप तैल' (Sarshapa taila) कहा जाता है, बालों और स्कैल्प की समस्याओं, विशेष रूप से रूसी के लिए एक प्रभावी विकल्प के रूप में देखा गया है। साल 2021 जून की International Journal of Ayurveda and Pharma Research की स्टडी में बताया गया है कि आयुर्वेद के अनुसार, सरसों का तेल गहराई तक पहुंचने वाला और गर्म तासीर वाला होता है। इसके अलावा सरसों के तेल में सेबोरिक डर्मेटाइटिस और रूसी की समस्या को हल करने का गुण है। इसके अलावा
- सरसों का तेल सेबोरिक डर्मेटाइटिस के उपचार में उपयोगी हो सकता है, जो स्कैल्प के स्किन को लंबे समय तक प्रभावित करता है।
- ये तेल स्कैल्प में रूसी यानी डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। इससे रेडनेस, सूजन और खुजली में कमी आती है।
अब बात लहसुन की करें तो 2023 के Cureus Journal of Medical Science में लहसुन को बालों के विकास से जोड़कर देखा गया है। अध्ययन से पता चलता है कि लहसुन के एक्सोसोम (GEs) बालों के रोम (follicles) को 'एनाजेन' स्टेज यानी बालों के बढ़ने की अवस्था में ले जाते हैं, जिससे बालों का विकास शुरू होता है। इससे हेयर फॉलिकल्स का साइज बढ़ जाता है, जिससे बाल अधिक मोटे और घने होते हैं। इसके अलावा
- लहसुन में एलीसिन (Allicin), सल्फर और विटामिन ए, बी और सी होते हैं। इसमें खनिज जैसे जिंक और सेलेनियम भी होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
- यह शरीर के उन सिग्नलिंग रास्तों जैसे Wnt-1, β-catenin, और VEGF को एक्टिव करता है जो बालों के विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों के झड़ने (alopecia) के इलाज में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सरसों का तेल और कपूर मिलाकर लगाने से इन 7 समस्याओं में तुरंत मिलता है आराम, डॉक्टर से जानें तरीका
सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर बालों में लगाने से क्या होता है?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि लहसुन सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से बालों की कई समस्याओं का हल हो सकता है। जैसे कि
- सबसे पहले तो ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
- इन दोनों का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प में सूजन को कम करता है और बालों को टूटने से बचाता है। इससे हेयर फॉल में कमी आती है।
- सरसों और लहसुन का तेल एंटी डैंड्रफ रूप में काम करता है जिससे स्कैल्प की सफाई होती है और बाल हेल्दी रहते हैं।
- ये तेल बालों को जल्दी सफेद होने से रोकता है क्योंकि ये स्कैल्प में गर्माहट पैदा करता है, ब्लड सर्कुलेशन तेज करता है और बालों को पोषण पहुंचाता है जिससे बालों की रंगत बनी रहती है।
सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें?
सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको इस तेल को बनाना होगा। इसके लिए सरसों का तेल लें और इसमें लहसुन की 2 कलियां डालकर पका लें। फिर ठंडा होने पर इस तेल को बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि आप इस तेल को हफ्ते मे 1 बार तो कम से कम लगाएं। अगर आपके पास समय है तो 2 बार इसे लगा सकते हैं। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि बालों में कच्चा सरसों का तेल लगाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: क्या सरसों का तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय
निष्कर्ष:
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि हालांकि, लहसुन पारंपरिक रूप से बालों के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन कच्चे लहसुन के अर्क को सीधे त्वचा पर लगाने से एलर्जी या त्वचा में जलन हो सकती है इसलिए लहसुन को हमेशा पकाकर तेल में मिलाकर लगाएं। आप इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट भी कर सकते हैं। साथ ही कोशिश करें कि असली सरसों का तेल ही बालों में लगाएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों में लगाने से क्या होता है?
सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाना झड़ते बालों पर लगाम लगाता है और बालों की ग्रोथ सही करता है। ये नए बालों को उगने में मदद करता है और स्कैल्प से जुड़े तमाम समस्याओं मे कमी लाता है।सरसों के तेल में क्या मिलाए जिससे बाल लंबे हों?
सरसों के तेल में मेथी दाना और प्याज पकाकर लगाने से बाल तेजी से लंबे हो सकते हैं। ये स्कैल्प में गर्माहट पैदा करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और नए बालों को उगाने में मदद करते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 19, 2026 16:58 IST
Modified By : Pallavi Kumari Aug 19, 2026 16:58 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma