सरसों का तेल में नमक मिलाकर दांतों पर लगाकर साफ करने से यह दांतों की पीली परत को साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, ये दोनों स्क्रबर की तरह काम करते हैं और दांतों में जमा गंदगी की सफाई करने में मदगगार है। इसके अलावा भी दांत के लिए सरसों का तेल और नमक लगाने के कई फायदे हैं जिस बारे में हमें आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) ने बताया।
सरसों का तेल और नमक दांत में लगाने से क्या होता है?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि दांतों के लिए नमक और सरसों का तेल इस्तेमाल करना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, सरसों का तेल और नमक दोनों ही एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर हैं। जब आप इन दोनों को दांतों पर लगाते हैं और ब्रश की मदद से स्क्रब करते हैं तो इनसे आपके दांत समेत ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी इसके तमाम फायदे हैं जैसे-
1. मसूड़ों की सूजन कम करने वाला
सरसों का तेल और नमक मिलाकर दातों और मसूड़ों पर लगाने से इनके सूजन में कमी आती है। दरअसल, सरसों का तेल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि मसूड़ों की सूजन को कम करने में मददगार है। अगर आपको दातों में सड़न की वजह से भी सूजन महसूस हो रही हो तो भी सरसों का तेल और नमक का इस्तेमाल फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: मुंह की बदबू और ओरल हेल्थ में सुधार के लिए घर पर बना लौंग का माउथवॉश कैसे बनाएं?
2. एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर
सरसों का तेल और नमक, दोनों ही एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जिसका इस्तेमाल करने से दांतों की सड़न में कमी आती है। इसके अलावा ये दोनों मिलकर दांतों में हो रहे दर्द को भी कम करने में मददगार है इसलिए डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि अगर आपके दांतों में कीड़े लग रहे हैं और ये बढ़ रहा है तो हफ्ते में दो दिन सरसों का तेल और नमक से ब्रश करने की आदत डालें।
3. मुंह की बदबू दूर होती है
जिन लोगों के मुंह से लगातार बदबू आती ये असल में मुंह में बैक्टीरिया के पनपने की वजह से हो सकती है। सरसों के तेल में एंटी-माइक्रोबियल और डिटॉक्स करने वाले गुण होते हैं जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को असरदार तरीके से खत्म करते हैं। नमक स्क्रब की तरह है और जिससे मुंह पूरी तरह से साफ हो जाता है। इससे सांस लंबे समय तक ताजा रहती है।
Inside-33
4. पीले दांतों को साफ करने वाला
सरसों का तेल और नमक, पीले दांतों को साफ करने में मददगार है। दरअसल, कॉफी, चाय, स्मोकिंग या कुछ खास तरह के खाने-पीने की चीजों से दांतों पर दाग पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों के दांत समय के साथ अपने आप पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में सरसों का तेल दांतों के दागों को धीरे-धीरे हटाकर और खूबसूरत चमकते दांत पाने में मदद करता है। इसके अलावा सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाकर दांतों पर मलने या कुल्ला करने से इसके सफेद करने वाले असर और भी बढ़ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: पायरिया की समस्या में फायदेमंद है घी और कपूर, जानें इस्तेमाल का तरीका
नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है
International Journal of Molecular Sciences के अनुसार दांतों और मसूड़ों के लिए सरसों का तेल बेहद फायदेमंद है। यह ओरल हाइजीन यानी मुंह की सफाई और मसूड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत असरदार है। सरसों का तेल और नमक, दोनों ही टॉक्सिन्स को हटाते हैं और मुंह की साफ-सफाई में मदद करते हैं। यह हानिकारक टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया को बाहर निकालता है जिससे मुंह की साफ-सफाई होती है।
सरसों का तेल और नमक का इस्तेमाल कैसे करें?
सरसों को तेल और नमक, दोनों का इस्तेमाल आप काफी कारगर तरीके से कर सकते हैं। आपको करना यह है कि 1 चुटकी नमक लें और इसमें सरसों का तेल मिला लें। अब ब्रश की मदद से इसे दांतों पर लगाएं और दांतों का सफाया करें।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि सरसों का तेल और नमक का इस्तेमाल फायदेमंद है बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। रेगुलर इस्तेमाल करने से दांतों की ऊपरी परत घिस सकती है और दांतों को नुकसान हो सकता है। इसलिए हफ्ते में 2 दिन ही मात्र 5 मिनट के लि सरसों के तेल और नींबू से दांतों की सफाई करें।
FAQ
क्या सरसों का तेल और नमक संवेदनशील दांतों के लिए सुरक्षित है?
नमक के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों की ऊपरी परत घिस सकती है इसलिए संवेदनशील दांतों के लिए इन दोनों के इस्तेमाल से बिलकुल बचें।पीले दांतों को कैसे चमकाएं?
पीले दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग पाउडर में थोड़ा सा पानी मिला लें और पेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। इससे दांतों का पीलापन कम हो जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 21, 2026 16:16 IST
Modified By : Pallavi Kumari Sep 21, 2026 16:12 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma
