Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

ऑयली बालों में नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं? पहले जान लें एक्सपर्ट की सलाह

Coconut Oil For Oily Scalp: नारियल तेल को हमेशा से बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है लेकिन क्या ये ऑयली बालों वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

इस पेज पर:-


Coconut oil for oily scalp: नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों की बनावट को बेहतर बनाता है और इन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है। यह तेल बालों में नमी को लॉक करता है और हेयर ड्राईनेस को कम करता है। इसके अलावा नारियल तेल के कण बालों पर एक सुरक्षित परत बनाते हैं जिससे ये टूटते नहीं हैं और समय के साथ और भी घने हो जाते हैं लेकिन क्या ये तमाम गुण ऑयली बालों के लिए भी फायदेमंद है? दरअसल, एक तथ्य ये है कि नारियल तेल के कण बाकी तेल की तुलना में मोटे होते हैं और लंबे समय तक बालों में बने रहते हैं, ऐसे में जब आप ऑयली बालों में इसे लगाते हैं तो ये बालों को और ऑयली बना सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल है जो कि स्कैल्प को साफ रखता है जिससे ऑयली बाल हेल्दी रहते हैं। तो क्या हैं सही तथ्य? जानते हैं इस बारे में आशा आयुर्वेद की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से बात की।

ऑयली बालों में नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि ऑयली बालों में नारियल तेल लगाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि ये बालों को मॉइस्चराइज करता है जिसकी जरूरत ऑयली बाल वाले लोगों को भी होती है। इसके अलावा ध्यान देने वाली बात ये है कि नारियल के तेल में पाया जाने वाला सैचुरेटेड फैट, लॉरिक एसिड, आपके बालों को प्रोटीन के नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है और ये हर प्रकार के बालों के लिए जरूरी है जैसे कि ऑयली हेयर। लॉरिक एसिड की बात करें तो यह बालों को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है जिससे नमी का नुकसान नहीं होता और बाल मजबूत रहते हैं।

हेयर डैमेज से बचाव में मददगार

International Journal of Cosmetic Science में प्रकाशित इस शोध की मानें तो नारियल तेल या इससे बनने वाले तेल के इस्तेमाल से बालों में पोरॉसिटी (छिद्रों) कम होने लगती है। नारियल तेल के मॉलिक्यूल कॉर्टिकल सेल्स के एंडोक्यूटिकल और मैट्रिक्स वाले हिस्से में डिफ्यूजन के रास्तों को रोक देते हैं। इससे प्रोटीन और सर्फेक्टेंट के बीच होने वाली प्रतिक्रिया सीमित हो जाती है, जिससे उनका घुलना और नुकसान कम होता है। इस तरह ये हेयर डैमेज से बचाव में मददगार है।

स्कैल्प को हेल्दी रखने में मददगार

इसी स्टडी में ये भी बताया गया है कि नारियल तेल स्कैल्प को हेल्दी रखने में मददगार है। यह बालों की हाइड्रोफोबिसिटी, पानी से दूर रहने के गुण को बढ़ाकर काम करती है जिससे स्कैल्प पर फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है जो कि ऑयली बालों वाले लोगों में डैंड्रफ का एक बड़ा कारण है।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके

बालों की ग्रोथ में मददगार

अगर आपको अपने बालों की ग्रोथ चाहिए तो आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल,नारियल तेल में मिलने वाला लॉरिक एसिड बालों की बनावट को बेहतर बनाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है। ये खुजली और खुश्की में कमी लाता है जिससे बाल हेल्दी रहते हैं और इनकी ग्रोथ अच्छी होती है।

coconut-oil-hair-oily-scalp-inside

ऑयली बालों में नारियल तेल लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि भले ही आप ऑयली बालों में नारियल तेल लगा रहे हैं लेकिन आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए जैसे कि-

1. बालों में रातभर नारियल तेल लगाकर न छोड़ें

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि बालों में रातभर नारियल तेल लगाकर छोड़ना, ऑयली बालों को और ऑयली बना सकता है। दरअसल, नारियल तेल के मोटे-मोटे कण बालों में लंबे समय तक चिपके हुए रह सकते हैं जिससे बाल और ऑयली हो सकते हैं और इनमें गंदगी चिपक सकती है।

2. नारियल तेल को गुनगुना करके लगाएं

अगर आप ऑयली बालों में नारियल तेल लगा रहे हैं तो आपको पहले इसे गुनगुना कर लेना चाहिए और तब इसे लगाना चाहिए। इससे होता ये है कि बाल जल्दी अवशोषित कर लेते हैं और ज्यादा ऑयली परत नहीं बनाते हैं।

3. बालों में हल्का तेल लगाएं

बालों में नारियल तेल ज्यादा मात्रा में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह भारी होता है। ज्यादा मात्रा में बालों में इस तेल तो लगाने से स्कैल्प चिपचिपा और ऑयली हो सकता है, जिससे बालों में गंदगी जमा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बाल धोने के अगले दिन ही ऑयली क्यों हो जाते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण

4. बालों को अच्छी तरह धोएं

नारियल तेल से बालों की चंपी करने के बाद अच्छी तरह हेयर वॉश करना जरूरी है, ताकि स्कैल्प पर तेल और गंदगी न जमा हो पाए।

निष्कर्ष

बालों में नारियल तेल लगाने से पहले इन तमाम बातों का ध्यान रखें और कोशिश करें कि हफ्ते में बस 2 बार इस तेल को बालों में लगाएं। बरसात और सर्दियों के मौसम में इसकी जगह आप हल्का तेल चुनें ताकि शैम्पू करना आसान हो सके और बालों को साफ रखना भी। चूंकि नारियल तेल के मोटे-मोटे कण लंबे समय तक बालों में रहते हैं और अगर अच्छी तरह शैम्पू न किया जाए तो बाल और ज्यादा ऑयली लगते हैं।

Image Credit: Freepik  

FAQ

  • बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

    नारियल तेल बालों में लगाने से पहले हल्का गुनगुना कर लें और फिर उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर मसाज करें और 1 घंटे के बाद बाल धो लें।
  • नारियल तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाना चाहिए?

    नारियल के तेल में आप बालों की जरूरत के अनुसार, अलग-अलग चीजों को मिला सकते हैं, जैसे अरंडी का तेल, नींबू का रस और एलोवेरा जेल।

Read Next

ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 19, 2026 13:26 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Aug 19, 2026 13:26 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Aug 19, 2026 13:26 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Aug 19, 2026 13:26 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content