बालों के लिए तेल को काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे बाल नाॅरिश और स्मूद होते हैं तथा बालों की ग्रोथ में भी सुधार होता है। हालांकि, एक सवाल यह भी उठता है कि जिन लोगों के बाल पहले से ही ऑयली है, क्या उनके लिए भी सिर पर तेल लगाना फायदेमंद होता है? वैसे तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑयली बालों पर तेल लगाया जाना पूरी तरह सुरक्षित होता है। हालांकि, इसके कुछ अपने फायदे-नुकसान होते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।
क्या ऑयली बालों पर तेल लगाना चाहिए?

आपके बाल चाहे ऑयली हों या ड्राई। सप्ताह में कम से कम एक बार हेयर ऑयलिंग जरूर करनी चाहिए। इस संबंध में डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "ऑयलिंग करना बालों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ऑयली बालों पर सीमित मात्रा में ही तेल लगाना चाहिए। ऑयली बालों पर अधिक मात्रा में हेयर ऑयल लगाने से बाल में गंदगी चिपक सकती है, जिससे स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं और हेयर फाॅलिकल्स को भी क्षति पहुंच सकती है।" डाॅ. करुणा मल्होत्रा आगे बताती हैं, "ऑयलिंग करने के एक-दो घंटे बाद शैंपू और कंडीशनर से बालों को साफ कर लेना चाहिए।"
Journal of Clinical and Aesthetic Dermatology (JCAD) में प्रकाशित रिव्यू से पता चलता है कि तैलीय बालों की समस्या अत्यधिक सीबम बनने के कारण होती है। ऐसे बालों की सफाई के लिए एनिओनिक सर्फेक्टेंट जैसे सोडियम लॉरिल सल्फेट युक्त शैंपू सबसे प्रभावी होते हैं, जो अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑयली बालों में नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं? पहले जान लें एक्सपर्ट की सलाह
ऑयली बालों में तेल लगाने के फायदे
1. दो मुंहें बालों की समस्या में कमी
ऑयली बाल होने के बावजूद नियमित रूप से बालों में तेल लगाना चाहिए। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि ऑयली होने के कारण बाल दो मुंहे निकल आते हैं। इससे बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो ऑयलिंग करने से बालों की अच्छी देख-रेख होती है और स्प्लिट एंड की समस्या में कमी आती है।
2. कम हेयर फाॅल होना
डॉ. करुणा मल्होत्रा के अनुसार, "ऑयली को अधिक केयर की जरूरत होती है। अगर आप ऑयली होने के कारण बालों पर ऑयल नहीं लगाते हैं, तो इसके अंतिम सिरे कमजोर हो जाते हैं। ऑयली बालों में गंदगी भी बहुत ज्यादा चिपकती है, जिससे बाल जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं।"
3. बालों की चमक का बढ़ना
हेयर ऑयलिंग करने से बालों की चमक बढ़ती है। तेल की बस कुछ बूंदें बालों की बाहरी परत (क्यूटीकल) को शाइनी बना देती हैं। इससे बाल सुलझे हुए, चमकदार और शाइनी दिखने लगते हैं। वहीं, अगर बालों में सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है, तो बाल अधिक चिपचिपे महसूस होते हैं। इसलिए, हेयर ऑयलिंग के कुछ देर बाद ही हेयर वाॅश कर लेना बेहतर होता है।
4. बालों की प्रोटेक्शन का बढ़ना
बालों की प्रोटेक्शन यानी बालों की मजबूती और वाॅल्यूम बढ़ाने के लिए हेयर ऑयलिंग अच्छा विकल्प है। स्कैल्प पर हेयर ऑयलिंग करने से बालों को मजबूती मिलती है और हेयर फाॅल में भी कमी आती है। डाॅ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो तेल लगाने के 30 मिनट बाद हेयर वाॅश कर लें। इससे बालों में मौजूद अतिरिक्त माॅइस्चर निकल जाएगा और बालों की चमक भी बनी रहेगी।"
इसे भी पढ़ें: ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके
तैलीय बालों पर ऑयलिंग कैसे करें?
| 1. | कहां लगाएं | हेयर ऑयल को सीधे स्कैल्प या जड़ों पर लगाने से बचें। |
| 2. | कैसा तेल लगाएं | हमेशा लाइट ऑयल जैसे बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। |
| 3. | कितनी मात्रा में लगाए | तेल हमेशा सीमित मात्रा में ही लें। |
| 4. | जरूरत को समझें | बाल रूखे हैं, तो जरूर अनुसार तेल की मात्रा बढ़ा सकते हैं। |
| 5. | कितनी देर तक लगाकर रखें | ऑयली बालों पर एक घंटे तक ऑयल लगाकर रखना काफी होता है। आप चाहें, तो रात भर लगाकर रख सकते हैं। |
तैलीय बालों पर ऑयलिंग करने के नुकसान
- फॉलिकल का कमजोर होनाः जब बाल प्राकृतिक रूप से ऑयली हों, तो उस पर अधिक मात्रा में ऑयलिंग नहीं करनी चाहिए। ऑयली बालों में अधिक गंदगी चिपकती है, डेड स्किन निकलते हैं और पसीना भी बहता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती है।
- बालों का झड़नाः जड़ों के कमजोर होने से बालों का झड़ना बढ़ जाता है। दरअसल, तेल की वजह से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे बालों को नाॅरिशमेंट नहीं मिल पाता है। नतीजतन, बालों को कंघी करने पर काफी ज्यादा हेयर फाॅल होने लगता है। कई बार इंफ्लेमेशन बढ़ने से भी यह समस्या हो जाती है।
- फंगस का जोखिमः जैसा कि हमने पहले भी जिक्र किया है कि ऑयली बालों को अधिक केयर की जरूरत होती है। अगर बालों पर तेल लगाया हुआ है और हेयर वाॅश नहीं किया है, तो इसकी वजह से फंगस होने का रिस्क बढ़ जाता है। केयर की कमी के कारण फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बाल धोने के अगले दिन ही ऑयली क्यों हो जाते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण
निष्कर्ष
ऑयली बालों की केयर करना जरूरी है। इसके लिए, नियमित रूप से हेयर ऑयलिंग की जानी चाहिए। हालांकि, तैलीय बालों पर लंबे समय तक हेयर ऑयल लगाकर रखना जरूरी नहीं होता है। ऑयलिंग के बाद आप कुछ ही घंटों में बालों को धो सकते हैं। इससे बालों की शाइन बनी रहती है और हेयर फाॅल में भी कमी आती है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
ऑयली बालों के लिए सबसे लाइट वेट तेल कौन सा माना जाता है?
ऑयली बालों के लिए जोजोबा तेल अच्छा विकल्प है। यह लाइट वेट है। इसके अलावा बादाम या आर्गन ऑयल की बेहद कम बूंदें केवल बालों के सिरों पर लगाई जा सकती हैं।क्या ऑयली बालों को रोज शैंपू करने से ऑयल प्रोडक्शन कम हो जाता है?
नहीं। इसके उलट रोज शैंपू करने से बल कमजोर हो सकते हैं और स्कैल्प को नुकसान हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 10, 2026 17:22 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra