हमारे लुक्स को इंहेंस करने में न सिर्फ हमारे लिप्स, आंखें, डिंपल आदि को बेहतर रखना जरूरी है, बल्कि आइब्रो भी इसमें अहम भूमिका निभाता है। आइब्रो हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। हालांकि, कई बार आइब्रो की स्किन, खुरदरापन या डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। यह समस्याएं अक्सर आपकी आइब्रो के आसपास की स्किन के ड्राई होने, पोषण की कमी या अन्य कारणों से हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी आइब्रो की स्किन पर डैंड्रफ की समस्या (Eyebrow dandruff) से परेशान रहते हैं, तो एलोवेरा जेल और नारियल तेल के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस लेख में हम मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि आइब्रो के डैंड्रफ के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल (eyebrow dandruff treatment) कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं?
एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण कैसे बनाएं?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण आपकी आइब्रो (natural eyebrow care) के डैंड्रफ को कम करने का एक उपयोग और आसान तरीका है। इस मिश्रण का बनाने के लिए आप
इंग्रेडिएंट्स-
- ताजा एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्मच
- नारियल तेल- 1 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका-
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों से ताजा जेल निकाल लें। इसके बाद एक छोटी कटोरी में एलोवेरा जेल और नारियल तेल को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए हल्के हाथ से इसे मिक्स करें।
इसे भी पढ़ें: आइब्रो में डैंड्रफ होने पर लगाएं इस एंटी बैक्टीरियल पत्ते का तेल, लगाने से मिलते हैं ये फायदे
आइब्रो पर एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिश्रण कैसे लगाएं?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आइब्रो पर एलोवेरा जेल और नारियल तेल का मिश्रण (brow dandruff home remedy) लगाना काफी आसान है। इसे लगाने के लिए:
- सबसे पहले अपनी आइब्रो और उसके आसपास की स्किन को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
- इसके बाद साफ आइब्रो पर तैयार मिश्रण को उंगली या कॉटन बॉल की मदद से लगाएं।
- आइब्रो की जड़ों और स्किन पर हल्के हाथों से मालिश करें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह स्किन पर समा जाए।
- अब इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए आइब्रो पर लगाकर छोड़ दें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से आइब्रो साफ कर लें।
- हफ्ते में 3 से 4 बार इस मिश्रण को अपनी आइब्रो पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: आइब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खों
आइब्रो के लिए एलोवेरा और नारियल तेल मिश्रण के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, नारियल का तेल और एलोवेरा का यह मिश्रण आपकी आइब्रो पर डैंड्रफ की समस्या को दूर करने और इसके कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जैसे:
- एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण आपके आइब्रो की स्किन को गहराई से मॉइश्चराइजर करता है, जिससे ड्राईनेस और खुरदरापन कम होता है।
- इस मिश्रण में मौजूद एंटी-फंगल गुण आइब्रो पर डैंड्रफ के कारण जमने वाली सफेद परत और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है।
- एलोवेरा और नारियल तेल के इस मिश्रण में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जिसका इस्तेमाल आइब्रो पर करने से खुजली और जलन से राहत मिलती है।
- इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल करने से आपके आइब्रो के बाल मजबूत होते हैं, क्योंकि यह भौंहों के बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें टूटने से रोकता है।
- एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण आपके आइब्रो के बाल को घने और हेल्दी दिखने में मदद करता है।
- एलोवेरा में विटामिन सी, ए और ई होता है, जो आपके आइब्रो की स्किन को रिपेयर करने और पोषण में मदद करता है।
- इस मिश्रण में किसी तरह का हार्श केमिकल नहीं होता है, जो सभी तरह की स्किन के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- आइब्रो पर डैंड्रफ के कारण जलन की समस्या से राहत दिलाने में बी एलोवेरा काफी फायदेमंद माना जाता है।
निष्कर्ष
एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण आपकी आइब्रो के डैंड्रफ और ड्राईनेस दूर करने का एक नेचुरल और सुरक्षित उपाय है। यह न सिर्फ आइब्रो की स्किन को पोषण देता है, बल्कि बालों को मजबूत भी बनाता है। हालांकि, अगर आप पहली बार इस मिश्रण का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
आइब्रो में डैंड्रफ हो तो क्या करें?
आइब्रो में डैंड्रफ होने पर एंटी-डैंड्रफ शैंपू, नारियल तेल, टी ट्री ऑयल या एलोवेरा जेल जैसे घरेलू उपाय अपनाएं, खुजली करने से बचें और चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं और जलन पैदा करने वाले प्रोडक्ट्स से दूर रहें।डैंड्रफ किसकी वजह से होता है?
डैंड्रफ होने के मुख्य कारण में मालासेजिया (Malassezia) नाम के फंगस का बढ़ना है। इसके साथ ही ड्राई स्किन, खराब हाइजीन और कुछ स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं।आइब्रो के बाल क्यों पकते हैं?
आइब्रो के बाल पकने के पीछे कई कारण है, जिसमें पिगमेंट बनाने वाले सेल्स, मेलानोसाइट्स में मेलेनिन की कमी, बढ़ती उम्र, जेनेटिक्स और पोषण की कमी शामिल है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 21, 2026 12:49 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 21, 2026 12:49 IST
Published By : Katyayani Tiwari