Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

आई ब्रो के नीचे दर्द वाले दाने हो जाएं तो क्या करें? जानें डॉक्टर से

Eyebrow Me Pimple Kyu Hote Hai: आइब्रो के नीचे पेनफुल दाना क्यों हो रहा है, सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें। कारण जानकर उसका इलाज किया जाना संभव होता है। यहां हम आपको बचाव के टिप्स दे रहे हैं।

Pimples On Eyebrow: हार्मोनल बदलाव तो कभी खराब जीवनशैली। पिंपल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो पिंपल चेहरे के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि ठीक आईब्रो यानी भौहों के नीचे भी दाना हो जाता है। अमूमन इन दानों में दर्द का एहसास होता है। हाथ लगाओ तो दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि इस दाने से छुटकारा कैसे पाया जाए? अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, जो आइब्रो  के नीचे हुए पेनफुल दाने से परेशान हैं, तो चिंता न करें। यहां हम आपको राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा द्वारा दिए गए कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं। (Eyebrow Me Pimple Kyu Hote Hai)

आइब्रो के नीचे पेनफुल दाने होने के कारण- Causes Of Pimples On Eyebrow

how to get rid of pimples on the eyebrow 01 (14)

पिंपल चेहरे के किसी भी हिस्से में हो सकता है। आइब्रो के ठीक नीचे भी कील-मुंहासों की समस्या देखी जा सकती है। आइब्रो पर पिंपल्स मुख्य रूप सीबम का अधिक उत्पादन, पसीना और बैक्टीरिया के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, मेकअप प्रोडक्ट्स भी आइब्रो के ठीक नीचे होने वाले पिंपल्स का कारण होते हैं। असल में कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स बहुत ज्यादा ऑयली होते हैं। अधिक मात्रा में इनका उपयोग करने से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में अगर त्वचा की साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो आइब्रो के नीचे पेनफुल दाने होने लगते हैं। NCBI की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि गंदगी के कारण त्वचा में दाने हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आईब्रो थ्रेडिंग के बाद दाने क्यों निकलते हैं? जानें कारण और बचाव के तरीके

आइब्रो के नीचे हुए पेनफुल दाने से बचाव के टिप्स- Tips To Get Rid Of Pimples On Eyebrow

  1. चेहरे की सफाई करेंः पिंपल चाहे चेहरे के किसी भी हिस्से में हो। जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने चेहरे की पूरी साफ-सफाई का ध्यान रखें। त्वचा की सफाई के लिए आप नॉन-कॉमेडोजेनिक क्लींजर का उपयोग करें। यह त्वचा को रूखा नहीं होने देता है और प्राकृतिक चमक को बनाए रखता है।
  2. समय-समय पर एक्सफोलिएट करेंः अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनकी त्वचा पर बार-बार पिंपल हो जाता है, तो बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएट करने के लिए आप ग्लाइकोलिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड युक्त एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। डेड स्किन को रिमूव करने के लिए सप्ताह में दो से तीन बार एक्सफोलिएट करना फायदेमंद होता है। इससे आइब्रो के नीचे होने वाले पिंपल होने का रिस्क भी कम होता है
  3. अप्लाई करें क्रीमः कई क्रीम खास पिंपल से छुटकारा पाने के लिए बनाई जाती हैं। अगर आइब्रो के नीचे बार-बार पिंपल हो रहा है, तो आप बेंजॉयल पेरोक्साइड और सैलिसिलिक एसिड युक्त क्रीम का यूज करें। इससे बंद रोमछिद्र खुलते हैं और बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। इससे आइब्रो के नीचे दोबारा पिंपल होने का जोखिम कम होता है।
  4. मेकअप रिमूव जरूर करेंः महिलाओं को रात को सोने से पहले अपना मेकअप पूरी तरह से रिमूव कर देना चाहिए। अगर आप मेकअप नहीं हटाती हैं, तो उसमें मौजूद केमिकल्स चेहरे पर चिपके रहते हैं और रोमछिद्र को बंद कर देते हैं। इससे पूरे चेहरे के साथ-साथ आइब्रो के नीचे भी दाने होने का जोखिम बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: आईब्रो की देखभाल के लिए अपनाएं Bharti Taneja के बताए ये 5 टिप्स, बढ़ेगी खूबसूरती

निष्कर्ष

आइब्रो के नीचे पेनफुल दाना हो, तो उसे इग्नोर न करें। इसका कारण जान आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। कई बार ऑयली चीजों का सेवन अधिक करने से और मेकअप प्रोडक्ट्स का ओवर यूज करने से भी आइब्रो के नीचे दाने हो जाते हैं। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए इस लेख में ऊपर दिए गए टिप्स को अपना सकते हैं। हां, इसके बावजूद चेहरे पर दाना बना रहे, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट की सलाह लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • आइब्रो में दर्द क्यों होता है?

    आइब्रो में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे आंखों में दर्द, सिरदर्द, साइनस संक्रमण, वायरल संक्रमण, ग्लूकोमा, एलर्जी आदि। 
  • आइब्रो घनी करने के लिए क्या करें?

    आईब्रो घनी करने के लिए आप घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं, जैसे नारियल के तेल में विटामिन ई को मिक्स करके अपने भौहों पर रात भर के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके अलावा, आप कैस्टर ऑयल भी रोज रात को आइब्रा पर लगाकर मसाज कर सकते हैं। इससे आइब्रो घनी हो जाती हैं।
  • आइब्रो पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

    आइब्रो पर नारियल तेल लगाना फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इससे आइब्रो में हो रही खुजली, रूखेपन आदि समस्या से राहत मिलती है।

Read Next

हायलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन: स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए क्या बेहतर है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 03, 2026 15:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 03, 2026 15:10 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content