Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

महंगे आइब्रो पेंसिल को कहें बाय-बाय! एलोवेरा और कोको पाउडर से घर पर तैयार करें ये नेचुरल जेल

घनी और स्वस्थ आइब्रो के लिए एलोवेरा जेल और कोको पाउडर का मिश्रण बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल करने से आइब्रो को रंग देने और उन्हें घना बनाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में।

घनी और हेल्दी आइब्रो आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में कई कारणों से अक्सर आइब्रो के बाल झड़ने लगते हैं और उनका रंग भी फिका दिखने लगता है, जो आपके लुक को खराब करने का काम करते हैं। ऐसे में कई लोग अपनी आइब्रो को हेल्दी और घनी बनाए रखने के लिए कई तरह के नेचुरल उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं उपायों में एलोवेरा जेल और कोको पाउडर के जेल का इस्तेमाल भी शामिल है। आइए आज के इस लेख में हम मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि आइब्रो पर एलोवेरा और कोको पाउडर जेल लगाने के क्या फायदे हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

एलोवेरा और कोको पाउडर आइब्रो जेल के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, एलोवेरा जेल और कोको पाउडर का मिश्रण आइब्रो के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल आपके आइब्रो को घना बनाने और हेल्दी (eyebrow ko kala ghana kaise kare) रखने में अहम भूमिका निभाता है। IJNRD की एक रिसर्च के अनुसार, "स्किन पर एलोवेरा लगाने से आइब्रो को ठीक करने और कंडीशन करने में मदद मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आइब्रो तेजी से बढ़े तो यह जेल आपके लिए एक आसान और सस्ता ऑप्शन है।"

1. आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाएं

एलोवेरा जेल में विटामिन ए, सी और ई का साथ एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपको बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। जब इसे आइब्रो पर लगाया जाता है तो यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से आइब्रो को धीरे-धीरे घना और भरा हुआ दिखाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या से रहते हैं परेशान? इस्तेमाल करें एलोवेरा और नारियल तेल, मिलेगा फायदा

2. बालों का झड़ना कम करें

एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को कम करता है। अगर आपकी आइब्रो पतली है या ज्यादा प्लकिंग के कारण कमजोर हो गई है तो यह जेल उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।

3. प्राकृतिक रंग और फिलिंग इफेक्ट देता है

इस मिश्रण में कोको पाउडर आपके आइब्रो को हल्का नेचुरल भूरा रंग देता है, जो उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी आइब्रो हल्की या कम घनी होती है। कोको पाउडर का इस्तेमाल करने से आइब्रो भरी हुई और शार्प दिखती है।

eyebrow-gel-Recipe-inside

4. केमिकल-फ्री

बाजार में मिलने वाले आइब्रो जेल में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय तक आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन एलोवेरा और कोको पाउडर से बना होममेड जेल पूरी तरह नेचुरल होता है, जो सेंसिटिव स्किन के लिए भी काफी सुरक्षित माना जाता है।

5. त्वचा को हाइड्रेट रखता है

एलोवेरा जेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जो आपके आइब्रो के आसपास की स्किन को हाइड्रेट और मुलायम बनाने में मदद करता है। ड्राई स्किन के कारण होने वाली खुजली या प्लेकिंग की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: घनी आइब्रो पाने की है चाह, इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल

एलोवेरा जेल और कोको पाउडर से आइब्रो जेल कैसे बनाएं?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि एलोवेरा जेल और कोको पाउडर से आइब्रो जेल तैयार करना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको

सामग्री-

  • ताजा एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • कोको पाउडर- 1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

एलोवेरा और कोको पाउडर से आइब्रो जेल बनाने के लिए सबसे पहले दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे साफ मस्कारा ब्रश या आइब्रो ब्रश की मदद से अपनी आइब्रो में लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगाकर छोड़ दें या हल्के सेंटिंग जेल की तरह पूरे दिन लगा रहने दें।

निष्कर्ष

एलोवेरा जेल और कोको पाउडर आइब्रो जेल आपके भौंहों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर कर लें। यह जेल आपके आइब्रो को पोषण देने, घना बनाने, मजबूत बनाने और नेचुरल रंग देने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • भौंहों के बाल झड़ने के क्या कारण हैं?

    आइब्रो के बाल झड़ने का मुख्य कारण शरीर में पोषण की कमी, थायराइड, ऑटोइम्यून डिजीज, स्किन से जुड़ी बीमारियां, ज्यादा तनाव और बार-बार थ्रेडिंग का करवाना आदि चीजें शामिल हैं।
  • आइब्रो के बाल क्यों नहीं बढ़ते हैं?

    आइब्रो के बाल छोटे होने और धीरे बढ़ने का कारण उनका छोटा ग्रोथ फेज है, जो सिर के बालों की तुलना में सिर्फ 2-4 हफ्तों का होता है।
  • भौहें में सफेद बाल किस कमी से होते हैं?

    शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण बालों के रोम ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं और इस कारण स्कैल्प के बाल सफेद होने के साथ-साथ आइब्रो के बाल भी सफेद होने की समस्या बढ़ सकती है। 

Read Next

मूंगफली छ‍िलका फेकने से पहले जानें सेहत से स्‍क‍िन तक 6 अद्भुत फायदे, जो बचा सकते हैं आपके हजारों रुपये

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 13, 2026 12:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 13, 2026 12:47 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content