Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

घनी आइब्रो पाने की है चाह, इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें आर्गन ऑयल

पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए महिलाओं और पुरुष कई उपाय अपनाते हैं, जिसमें आर्गन ऑयल भी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आइब्रो को घना बनाने के लिए आर्गन ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?

सुंदर दिखने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही कई तरह के स्किन ट्रीटमेंट्स लेते हैं। बालों और स्किन को अट्रैक्टिव दिखने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय भी अपनाते हैं। वहीं, कुछ लोगों की आइब्रो काफी पतली होती हैं, जिस कारण उन्हें मोटा दिखाने के लिए वे आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करते हैं, ताकि ब्रो मोटी, घनी और चेहरा सुंदर दिख सके। घनी और सही शेप वाली आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को कई गुना ज्यादा बढ़ा सकते हैं। हालांकि, बार-बार थ्रेडिंग, मेकअप, हार्श केमिकल्स और पोषण की कमी के कारण आइब्रो के बाल पतले होने लगते हैं। ऐसे में आर्गन ऑयल का इस्तेमाल आइब्रो को मोटा करने के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। तो आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि आइब्रो को मोटा करने के लिए आर्गन तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

मोटी आइब्रो पाने के लिए आर्गन ऑयल का इस्तेमाल

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि आर्गन ऑयल को लिक्विड गोल्ड के रूप में भी जाना जाता है। इसमें विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स  भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आइब्रो के बालों को मजबूत, घना और हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसलिए आप कई तरह से आर्गन ऑयल का इस्तेमाल अपनी आइब्रो को मोटा करने के लिए कर सकते हैं।

1. आर्गन ऑयल से आइब्रो की मालिश

आइब्रो को मोटा करने के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका आर्गन ऑल का सीधा इस्तेमाल करना है। सबसे पहले चेहरे और आइब्रो को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद 2 से 3 बूंद साफ और कोल्ड-प्रेस्ड आर्गन ऑयल लेकर उंगली या साफ रूई से आई ब्रो पर लगाएं। हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। आप आर्गन ऑयल से अपनी आई ब्रो को रोजाना रात को सोने से पहले मसाज करें। आर्गन ऑयल से आइब्रो मसाज करने से उनकी जड़ों तक पोषण पहुंचाता है और नए बाल उगाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: भौहों के लिए अरंडी के तेल का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 

2. आर्गन ऑयल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण

अगर आपकी आइब्रो बहुत ज्यादा पतली हैं तो आर्गन ऑयल और कैस्टर ऑयल को मिलाकर अपनी भौहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच आर्गन ऑयल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद रात को सोने से पहले इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाएं और सुबह अपनी आइब्रो को गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में 4 से 5 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। कैस्टर ऑयल आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाता है और आर्गन ऑयल उन्हें मजबूत बनाकर जल्दी घनी दिखने लगती है।

1 - 2026-01-07T123828.459

3. आर्गन ऑयल और एलोवेरा जेल

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आर्गन ऑयल और एलोवेरा जेल का मिश्रण अपनी आइब्रो को घना बनाने के लिए इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 4 से 5 बूंद आर्गन ऑयल मिलाएं। रात में आइब्रो पर हल्के हाथों से लगाकर 20 से 30 मिनट बाद धो लें। आप हफ्ते में 3 से 4 बार लगा सकते हैं। यह मिश्रण आइब्रो को मॉइस्चराइजर करता है, जलन कम करता है और बालों को टूटने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल तेल या अरंडी का तेल, आइब्रो मोटा करने के लिए कौन सा ऑयल लगाएं?

आइब्रो के लिए आर्गन ऑयल के फायदे

आइब्रो को मोटा करने के लिए आर्गन ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है क्योंकि-

  • आर्गन ऑयल में मौजूद विटामिन ई बालों की जड़ों को एक्टिव करता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
  • यह तेल आइब्रो को घना और मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है।
  • आर्गन ऑयल का इस्तेमाल आइब्रो के झड़ने की समस्या को कम करता है और ड्राइनेस से राहत दिलाता है।
  • आइब्रो की नेचुरल चमक को बढ़ाता है, जिससे भौहें हेल्दी दिखते हैं।
  • यह तेल नेचुरल और केमिकल फ्री होता है, जिससे इसके साइड इफेक्ट होने का जोखिम कम होता है।

निष्कर्ष

अगर आप भी बिना केमिकल के अपनी आइब्रो को मोटा, घना, मजबूत और सुंदर बनाना चाहते हैं तो आर्गन ऑयल का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। सही तरीके और नियमित इस्तेमाल से आपको कुछ हफ्तों में ही फर्क दिखने लगेगा।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पतली आइब्रो को मोटा कैसे करें?

    आइब्रो को मोटा और घना बनाने के लिए आइब्रो के एरिया को एक्सफोलिएट करें, ब्रश करें, मेकअप को ठीक से हटाए, कैस्टर ऑयल लगाएं, एलोवेरा जेल या प्याज का रस इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आइब्रो कम होने के क्या कारण हैं?

    आइब्रो कम होने के पीछे कई कारण हैं, जिसमें बायोटिन, जिंक और विटामिन की कमी, हार्मोनल बदलाव, तनाव, उम्र बढ़ना, ज्यादा वैक्सिंग या प्किंग करना, स्किन से जुड़ी समस्या और कीमोथेरेपी शामिल हैं।
  • आइब्रो को जल्दी कैसे बढ़ाएं?

    आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली में अरंडी का तेल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच पेट्रोलियम जेली में कुछ बूंदे अरंडी के तेल का डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और अपनी आइब्रो पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 

Read Next

भौहों पर रोजमेरी ऑयल लगाने से मिलते हैं ये 3 फायदे, रेगुलर करें यूज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 07, 2026 16:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 07, 2026 16:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 07, 2026 16:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 07, 2026 16:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content