Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

भौहों पर रोजमेरी ऑयल लगाने से मिलते हैं ये 3 फायदे, रेगुलर करें यूज

Rosemary Oil On Eyebrows: भौहों की बेहतर ग्रोथ और कंडीशनिंग के लिए आप रोजमेरी ऑयल लगा सकते हैं। इससे कई और भी फायदे मिलते हैं। हालांकि, इसे लगाने का सही तरीका भी आपको पता होना चाहिए।

Can I Use Rosemary Oil On My Eyebrows: स्किन के लिए रोजमेरी ऑयल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। रोजमेरी ऑयल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज। यह स्किन को प्रोटेक्ट करता है, कॉम्प्लेक्शन में सुधार करता है और रिजुवनेट भी करता है। यही नहीं, रोजमेरी ऑयल स्किन की ही तरह बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जब आप इसे कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके अपने स्कैल्प की मसाज करते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि रोजमेरी ऑयल भौहों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं भौहों में रोजमेरी ऑयल लगाने से किस तरह के फायदे मिलते हैं।

भौहों पर रोजमेरी ऑयल लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Rosemary Oil On Eyebrows

benefits of applying rosemary oil on eyebrows 1 (9)

1. हेयर ग्रोथ होती है

कहने की जरूरत नहीं है कि हमारे चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए भौहों का इंपॉर्टेंट रोल होता है। कई महिलाएं भौहों की कम ग्रोथ होने के कारण पेंसिल काजल का यूज करती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप चिंता न करें। रेगुलर रोजमेरी ऑयल को भौहों पर डायरेक्ट लगाएं। इसमें कार्नोसिक एसिड होता है, जिससे सेल्स बूस्ट होते हैं, ब्लड फ्लो बढ़ता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूती मिलती है। इससे भौहों की ग्रोथ भी होती है।

इसे भी पढ़ें: मोटी-घनी आइब्रो के लिए इस तरह लगाएं एलोवेरा और नारियल तेल, मिलेगा फायदा

2. भौहों को मजबूती मिलती है

जिस तरह खराब एयर क्वालिटी और खानपान की बुरी आदतों के कारण हेयर फॉल बढ़ जाता है। इसका बुरा असर भौहों पर भी नजर आता है। रोजमेरी ऑयल में विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत है। अगर किसी वजह से आपकी भौहें झड़ रही हैं, तो इस कंडीशन में आप रोजमेरी ऑयल लगाएं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बालों को थिकनेस भी मिलती है।

3. इरिटेशन में कमी होती है

कई स्किन कंडीशंस ऐसी होती हैं, जिसकी वजह से भौहों के बाल में इरिटेशन या डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। कहने की जरूरत नहीं है कि अगर आपकी भौहों में भी डैंड्रफ की दिक्कत हो रही है, तो इस स्थिति को इग्नोर न करें और डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं। हालांकि, इस समस्या में रोजमेरी ऑयल भी काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: आइब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खों

भौहों पर कैसे लगाएं रोजमेरी ऑयल

  • रोजमेरी ऑयल को किसी कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करें।
  • कैरियर  ऑयल के लिए आप नारियल तेल या बादाम तेल का यूज कर सकते हैं।
  • एक दिन में दो बार रोजमेरी ऑयल अपनी भौहों पर लगाएं।
  • भौहों पर रोजमेरी ऑयल लगाने से पहले पैच टेस्ट लेना न भूलें।

निष्कर्ष

भौहों के लिए रोजमेरी ऑयल को काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा क्यों कहा जाता है, इसका जिक्र हमने ऊपर लेख में किया है। यह कई तरह के पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व भी हैं, जो भौहों की ग्रोथ और उसकी मजबूती भी प्रदान करता है। हां, अगर आपको रोजमेरी ऑयल सूट न करे, तो बेहतर होगा कि आप इसका उपयोग करने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • रोजमेरी ऑयल लगाने से बालों में क्या होता है?

    रोजमेरी ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट, सूजनरोधी और रोगाणुरोधी तत्व पाए जाते हैं। जब आप नियमित रूप कैरियर ऑयल के साथ रोजमेरी ऑयल को मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगाते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हेयर फॉल कम होता है।
  • क्या रोजमेरी का तेल आपकी भौहों के लिए अच्छा है?

    विशेषज्ञों की मानें, तो रोजमेरी ऑयल की भौहों के लिए भी अच्छा होता है। इससे भौहों की कंडीशनिंग होती है और मजबूती भी मिलती है। यहां तक कि भौहों की ग्रोथ भी बेहतर होती है।
  • गंजे सिर पर बाल उगाने के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

    अगर आपके हेयर फॉलिकल्स पूरी तरह डेड हो चुके हैं, तो ऐसे में कोई भी तेल आपके बालों को फिर से नहीं उगा सकता है। हेयर फॉलिकल्स डेड होने से पहले आपको अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। सही ट्रीटमेंट की मदद से बाल्डनेस को रोका जा सकता है या इसकी प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है। बाल्डनेस की प्रक्रिया की गति को कम करने के लिए आप सिर पर रोजमेरी ऑयल, भृंगराज तेल आदि लगा सकते हैं।

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 02, 2026 14:44 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 02, 2026 14:44 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content