Eyebrow Oil DIY: घनी आईब्रो सभी को अच्छी लगती है। लेकिन कुछ लोगों में बालों की ग्रोथ कम होने के कारण आईब्रो घनी नहीं नजर आती। वहीं कुछ में आईब्रो में बाल न होने के कारण आईब्रो को कोई शेप निखरकर नहीं आ पाता। इस कारण से चेहरा भी अजीब नजर आने लगता है। अगर आपकी भी आईब्रो काफी पतली हैं और आप उन्हें घना दिखाना चाहते हैं, तौ नैचुरल तरीका आजमाएं। वैसे तो पतली आईब्रो को घना बनाने के लिए बाजार में कई मेकअप पेंसिल और उत्पाद मौजूद हैं। लेकिन वो आपकी आईब्रो की ग्रोथ नहीं बढ़ा सकते। केवल कमी को ढक सकते हैं। नैचुरल तरीका आजमाने से आपकी आईब्रो सुंदर और आकर्षित नजर आएगी। आईब्रो को घना बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को घर पर तैयार करने का तरीका और फायदे आगे बताएंगे।
आईब्रो को घना करने के लिए तेल कैसे बनाएं?- Eyebrow Oil DIY
आईब्रो में बाल कम हैं और दोबारा आईब्रो को घना बनाना चाहते हैं, तो नैचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल करें। कई तरह के तेल हैं, जो आईब्रो के लिए फायदेमंद हैं। पहले इन तेलों से आईब्रो ऑयल बनाना जानेंगे फिर आपको इस तेल के फायदे बताएंगे।
- आईब्रो के लिए तेल बनाने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
- उसमें समान मात्रा में कैस्टर, बादाम और नारियल का तेल भी मिला लें।
- इस मिश्रण को गैस पर हल्का गरम कर लें।
- अब चेहरा साफ करने के बाद आईब्रो पर इस तेल को हल्का गरम ही लगाएं।
- रातभर के लिए आईब्रो पर तेल को लगा रहने दें।
- आप देखेंगे कुछ ही दिनों में आईब्रो घनी और खूबसूरत नजर आने लगेंगी।
- हर दिन इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में डेड स्किन को रिमूव करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
घर पर बने आईब्रो ऑयल के फायदे- Eyebrow Oil Benefits
- इस तेल को कई तरह के तेल से मिलाकर बनाया गया है और सभी के गुण इस तेल में मौजूद हैं-
- इस तेल में मौजूद जैतून के तेल की बात करें, तो उसमें विटामिन ए और ई पाए जाते हैं। हेयर ग्रोथ में ये 2 विटामिन्स फायदेमंंद होते हैं।
- कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। ये आईब्रो के बालों को टूटने से भी बचाते हैं।
- इस तेल में बादाम का तेल भी मिलाया गया है। बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। आईब्रो को घना बनाने के लिए ये एक फायदेमंद तेल है।
- आईब्रो को हाइड्रेट रखने से उसकी ग्रोथ जल्दी होगी। ये गुण नारियल के तेल में जो इस डीआईवाई तेल में मिलाया गया है।
इसे भी पढ़ें- आईब्रो को बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 फायदेमंद ऑयल
आईब्रो को जल्दी बढ़ाने के टिप्स- How To Grow Eyebrows Fast
- आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए तनाव घटाएं।
- बार-बार आईब्रो हेयर्स को प्लक या पुल न करें।
- आईब्रो पर मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल ज्यादा न करें।
- आईब्रो बढ़ाने के लिए आंवला जूस, प्याज का रस, एगयोक को आईब्रो पर लगाकर मालिश करें।
आईब्रो की ग्रोथ को अच्छा करने के लिए ऊपर बताए सभी उपायों की मदद ले सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version