Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

भृंगराज या रोजमेरी ऑयल: बाल बढ़ाने के लिए क्या है बेहतर? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

Bhringraj vs Rosemary Oil For Hair Growth: बालों की ग्रोथ के लिए भृंगराज और रोजमेरी, दोनों ही अच्छे तेल हैं परंतु, यह इस पर निर्भर करता है कि आप बालों की किस समस्या से जूझ रहे हैं। अपनी समस्या को ध्यान में रखते हुए सही तेल का चयन कर सकते हैं।

Bhringraj vs Rosemary Oil: लंबे, घने और मजबूत बाल किसे पसंद नहीं होते हैं? हर कोई चाहता है कि बालों की खूबसूरती बनी रहे, क्योंकि इससे पर्सनालिटी पर भी अच्छा असर पड़ता है। विशेषकर, लड़कियों की खूबसूरती के लिए घने और स्मूद बालों को महत्व दिया जाता है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि खराब जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण की वजह से हेयर फॉल बढ़ता है और हेयर ग्रोथ पर भी बुरा असर पड़ता है। कई लोग बालों का झड़ना रोकने के लिए और बालों को बढ़ने के लिए भृंगराज या रोजमेरी ऑयल का यूज करते हैं। आइए, जानते हैं इन दोनों में से बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? इस संबंध में हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की।

बालों के लिए रोजमेरी तेल के फायदे- Rosemary Oil Benefits For Hair Growth

bhringraj or rosemary oil which is better for hair growth 01 (10)

  1. बालों में रोजमेरी तेल लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे अपने स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, फॉलिकल्स तक जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं, जो कि बालों की लंबाई बढ़ाने और चोटी को मोटी बनाने के लिए जरूरी है। 2015 की एक प्रसिद्ध स्टडी बताती है कि रोजमेरी ऑयल मिनोक्सिडिल 2% (मेडिकल हेयर ग्रोथ ट्रीटमेंट) के समान इफेक्टिव हो सकता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
  2. बालों के लिए रोजमेरी तेल के फायदों की बात करें, तो यह हेयर ग्रोथ को स्टिमुलेट करता है और बालों को मजबूती प्रदान करता है। यहां तक कि नियमित रूप से रोजमेरी तेल लगाने की वजह से बालों का झड़ना भी कम हो जाता है और बाला सॉफ्ट यानी मुलायम बनते हैं।
  3. अगर किसी को स्कैल्प से संबंधित समस्या है, तो उन्हें रोजमेरी तेल लगाना चाहिए। इससे स्कैल्प हेल्थ बेहतर होती है, जिससे बालों के वॉल्यूम पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: लंबी-घनी और मजबूत चोटी चाहिए तो बालों पर रेगुलर लगाएं रोजमेरी ऑयल, सिर्फ 5 बूंद है काफी

बालों के लिए भृंगराज तेल के फायदे- Bhringraj Oil Benefits For Hair Growth

  1. भृंगराज को जड़ी-बूटियों का किंग कहा जाता है। इसे बालों नॉरिश होते हैं और रिजुवनेट भी होते हैं। इसका मतलब है कि बाल लंबे समय तक हेल्दी पॉजिशन में रहते हैं।
  2. बालों के झड़ने को रोकने के लिए भृंगराज तेल काफी अच्छा होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूती देता है, शाइन बढ़ाता है और कम उम्र में बालों के सफेद होने से रोकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो भृंगराज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो कि बालों के लिए अच्छा होता है।
  3. भृंगराज तेल यूज करने से बालों की थिकनेस बढ़ती है, दो मुंहे बालों की समस्या में कमी आती है और बालों की नेचुरल शाइन भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: रूखेपन से लेकर बालों के झड़ने तक: बालों की समस्याओं से निपटने के लिए 5 घरेलू दही हेयर मास्क

भृंगराज और रोजमेरी ऑयल में क्या है बेहतर?- Bhringraj Or Rosemary Oil Which Is Better For Hair Growth In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो भृंगराज और रोजमेरी ऑयल के बीच तुलना करना सही नहीं है। दोनों अपनी-अपनी जगह बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इनके इस्तेमाल से हेयर फॉल कम होता है, हेयर ग्रोथ बेहतर होती है और बालों के फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए भी दोनों में से किसी भी तेल का यूज किया जा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आपको बालों से संबंधित कौन-सी समस्या है? अगर हेयर ग्रोथ को स्टिमुलेट करना है, तो रोजमेरी ऑयल का यूज करें। वहीं, बालों को मजबूती देनी है और हेयर फॉल कम करना है, तो भृंगराज तेल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 

निष्कर्ष

भृंगराज और रोजमेरी ऑयल दोनों ही बहुत अच्छे विकल्प हैं। आप इनमें से किसी भी तेल का यूज कर सकते हैं। अगर आपके बाल बेजान, रूखे और बहुत ज्यादा झड़ते हैं, तो बेहतर है कि आप भृंगराज तेल का इस्तेमाल करें। हां, अगर बालों की ग्रोथ कम है, तो रोजमेरी ऑयल लगाना अच्छा होता है। इससे आपको कम समय में लंबे बाल मिल सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • बालों को सबसे तेजी से बढ़ाने वाला तेल कौन सा है?

    बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए कोई एक सटीक फॉर्मूला काम नहीं करता है। आपको किसी भी तेल के इस्तेमाल के बाद उसके रिजल्ट के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। रोजमेरी ऑयल, अरंडी और भृंगराज ऐसे तेल हैं, जिनकी मदद से हेयर फॉल कम होगा और बालों की ग्रोथ तेजी से होगी।
  • क्या भृंगराज तेल से नए बाल उगते हैं?

    हां, भृंगराज तेल बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल भी उगते हैं। खासकर, जो लोग शुरुआती गंजेपन से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह तेल काफी फायेदमंद है। यह गंजेपन की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, क्योंकि इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • गंजे सिर पर बाल उगाने के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

    अगर आपको हेयर फॉलिकल्स पूरी तरह डेड हो गए हैं, तो किसी भी तेल की मदद से नए बालों को उगाना मुश्किल होता है। हां, अगर गंजेपन की नई शुरुआत हो रही है, तो ऐसे में आप रोजमेरी, आंवला, भृंगराज, कैस्टर (अरंडी), नारियल, बादाम, और जोजोबा जैसे असरदार तेल लगा सकते हैं। ये तेल हेयर फॉलिकल्स को स्टिमुलेट करके हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

Read Next

सर्दियों में बदन दर्द से राहत के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक तेल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 29, 2025 13:08 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 29, 2025 13:08 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content