Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

लंबी-घनी और मजबूत चोटी चाहिए तो बालों पर रेगुलर लगाएं रोजमेरी ऑयल, सिर्फ 5 बूंद है काफी

Does Rosemary Oil Help In Hair Loss: लंबे, घने और मजबूत चोटी के लिए आप रेगुलरली अपने रोजमेरी ऑयल से अपने बालों की चंपी करें। इससे कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

Can Rosemary Oil Help In Hair Growth: आज की तारीख में हेयर फॉल कोई कम बड़ी समस्या नहीं रह गई है। विशेषकर, महिलाएं हेयर फॉल से इतनी परेशान हैं कि मोटे-लंबे और घने बालों के लिए वे तरह-तरह के प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। इसके बावजूद, बालों के वॉल्यूम पर विशेष फर्क नहीं पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि लंबे-घने और मजबूत चोटी के लिए आप अपने बालों में रोजमेरी ऑयल लगा सकते हैं? यह न सिर्फ बालों के वॉल्यूम को बढ़ाता है, बल्कि हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। आइए, इस लेख में  सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं कि लंबे बालों के लिए रोजमेरी ऑयल का कितनी मात्रा में यूज करें और यह बालों को किस तरह फायदा पहुंचाता है।

क्या बालों की ग्रोथ के लिए रोजमेरी ऑयल फायदेमंद है?- Can Rosemary Oil Help Hair Regrowth

can rosemary oil helps to regrow hair 01 (10)

एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि रोजमेरी ऑयल बालों के लिए बहुत लाभकारी है। यहां तक कि एलोपेशिया जैसी मेडिकल कंडीशन में भी रोजमेरी ऑयल प्रभावी तरीके से काम करता है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि रोजमेरी ऑयल में बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो कि हेयर फॉल को कम करता है और बालों की हेल्थ में सुधार करता है।

इसे भी पढ़ें: बालों पर मिक्स करके लगाएं रोजमेरी ऑयल और एलोवेरा, हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद

बालों की ग्रोथ के लिए रोजमेरी ऑयल कितनी मात्रा में लगाएं?

can we mix vitamin e capsule with sesame oil for hair 1

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रोजमेरी ऑयल को कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके लगाना अच्छा होता है। महज 2 से 3 फीसदी रोजमेरी ऑयल को कैरियर ऑयल में मिक्स करें। यहां तक कि सिर्फ 4-6 ड्रॉप्स भी इसके लाभकारी होते हैं। रोजमेरी ऑयल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं।

बालों के लिए रोजमेरी ऑयल के फायदे

हेयर ग्रोथ होती है

जब आप रोजमेरी ऑयल को कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करते हैं, तो इससे फॉलिकल्स को मजबूत, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। यहां तक कि सिंगल हेयर स्ट्रैंड्स पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ता है

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ के लिए लगाएं रोजमेरी ऑयल और टी-ट्री ऑयल का मिश्रण, मिलेंगे खास फायदे

बालों के पतलेपन में कमी

रोजमेरी ऑयल से स्कैल्प की मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो कि बालों के पतलेपन को दूर करता है। साथ ही, ओवर ऑल बालों की हेयर डेंसिटी को बढ़ाता है। इसे आप नियमित रूप से अपने बालों पर यूज कर सकते हैं।

दो मुंहे बालों से छुटकारा

सर्दियों के दिनों में हेयर फॉल बढ़ता है, ड्राइनेस बढ़ती है और डैंड्रफ की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में रोजमेरी ऑयल का यूज करने से दो मुंहे बालों की समस्या में कमी आती है और बाल ज्यादा हेल्दी तथा मजबूत नजर आते हैं।

निष्कर्ष

बालों की हेल्थ के लिए रोजमेरी ऑयल बहुत ही लाभकारी होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि रोजमेरी ऑयल में ऐसे कई कंपोनेंट हैं, जो आपके बालों की लंबी ग्रोथ और वॉल्यूम को बढ़ाने में मदद करते हैं। हां, अगर आपको रोजमेरी से एलर्जी है, तो बेहतर है कि आप इसका उपयोग न करें। वैसे आप रोजमेरी को अपने शैंपू में मिक्स करके भी यूज कर सकते हैं। यकीन मानिए, जब महिलाएं इसका उपयोग लंबे समय तक करती हैं और बालों की प्रॉपर केयर करती हैं, तो आपकी चोटी लंबी, घनी और मजबूत नजर आती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • बालों को दोबारा उगाने और मोटाई के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा होता है?

    अगर आपका हेयर फॉल बढ़ रहा है, तो आप अरंडी का तेल, रोजमेरी ऑयल, नारियल तेल, आंवला तेल और भृंगराज तेल लगा सकते हैं। ये सभी तेल बालों के वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
  • रोजमेरी का तेल लगाने से क्या होता है?

    रोजमेरी का तेल बालों के लिए अच्छा होता है। इसे कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करे अपने स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे हेयर फॉल कम होता है और बालों को मजबूती मिलती है।
  • रोजमेरी लगाने से बाल कितने समय में बढ़ने लगते हैं।

    कोई भी उपाय तुरंत काम नहीं करता है। रोजमेरी हेयर ऑयल को रेगुलर 8 से 12 हफ्तों तक यूज करने के बाद आपको इसका रिजल्ट दिखने लगता है।

Read Next

क्या वाकई गर्म पानी से Hair Wash करने से बाल झड़ते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 24, 2025 15:58 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 24, 2025 15:58 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content