Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

Hair Regrowth के लिए कैसे करें कलौंजी-तेल का उपयोग? एक्सपर्ट बता रहे हैं सही तरीका

Kalonji Oil For Hair Growth: बालों की रिग्रोथ के लिए कलौंजी का तेल उपयोग करना काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे सही तरह से लगा काफी जरूरी है। एक्सपर्ट से जानें, कलौंजी का तेल सही तरह से यूज करने का तरीका।

Tips To Use Black Seeds Kalonji Oil For Hair Regrowth: आपको यह पता होगा कि दिनों दिन हेयर फॉल कॉमन समस्या होती जा रही है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे अधिक तनाव, खराब डाइट, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और बालों की सही केयर न करना। शुरुआती दिनों में लोग इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि, धीरे-धीरे यह समस्या बढ़ती जाती है और हेयर फॉल बढ़ जाता है। जब बालों बालों के बीच पार्टिशन चौड़ा हो जाता है, तब लोग चिंता और तनाव से घिर जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि बालों की रिग्रोथ के लिए कलौंजी का तेल उपयोग करना काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल न किया जाए, तो हेयर रिग्रोथ पर इसका पॉजिटिव असर नहीं पड़ता है। आइए, जानते हैं कि बालों की रिग्रोथ के लिए कैसे करें कलौंजी ऑयल का यूज। इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की।

बालों में कलौंजी का तेल कैसे लगाएं?- How To Apply Kalonji Oil Before Hair Wash

benefits of black pepper water for hair 1 (7)

  1. अपने बालों की लेंथ के हिसाब से एक कटोरी में तेल लें। 
  2. तेल को हल्का गुनगुना गर्म कर दें।
  3. अब उंगलियों की मदद से इस तेल को अपने सिर पर लगाएं।
  4. धीरे-धीरे अपने सिर की चंपी यानी मसाज करें
  5. उन हिस्सों की मसाज अधिक करें, जहां बाल कम हैं।
  6. करीब 5-10 मिनटों तक लगातार मसाज करना काफी होता है।
  7. करीब एक घंटे के लिए अब बालों को यूं ही लगा रहने दें।
  8. इसके बाद, माइल्ड और सल्फेट फ्री शैंपू की मदद से हेयर वॉश करें।
  9. सप्ताह में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को अपनाएं।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला बनाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल, जानें घर पर बनाने का तरीका

ये भी हैं कारगर तरीके- Different Ways To Use Kalonji Oil For Hair Growth

benefits of black seed oil for hair 01 (9)

वैसे से तो बालों को दोबारा उगाने के लिए आप कलौंजी के तेल को उसी तरह यूज करें, जिसका जिक्र हमने ऊपर किया है। हां, अगर आप हेयर फॉल से ग्रस्त हैं, तो कुछ अन्य विकल्पों को भी चुन सकते हैं, जैसे-

  • कलौंजी के तेल में नारियल तेल मिक्स करें। दोनों को एक कटोरी में रखकर गुनगुना कर लें। अब गुनगुने तेल से अपने सिर की अच्छी तरह मालिश करें। इससे हेयर लॉस कम होता है और बालों का वॉल्यूम भी बढ़ता है।
  • कलौंजी और मेथी के बीज को मिक्स करके भी आप एक ऐसा तेल तैयार कर सकते हैं, जो बालों के लिए लाभकारी है। इसके लिए, आप मेथी के बीज को रात भर भिगो लें। अगली सुबह से इस बीज को मिक्सर में पीस लें। इस पेस्ट को कलौंजी और अरंडी का तेल अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाकार छोड़ दें। इसके माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए बहुत फायदेमंद है कलौंजी और नारियल तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हेयर ग्रोथ के लिए कलौंजी के तेल के फायदे

  1. कलौंजी के तेल से सिर की चंपी करने से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। दरअसल, कलौंजी के तेल में थाइमोक्विनोन नाम का कंपाउंड होता है, जो हेयर फॉलिकल्स को स्टिमुलेट करता है। इससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है।
  2. कलौंजी के तेल से हेयर फॉल में भी कमी आती है। साथ ही, यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों की ग्रिप को बेहतर करता है ओर बालों के झड़ने को कम करता है। इससे बाल नॉरिश भी होते हैं।
  3. कलौंजी का तेल विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड्स का अच्छा स्रोत है। इससे स्कैल्प को मजबूती मिलती है और डैंड्रफ की समस्या में भी कमी आती है।
  4. कलौंजी के तेल बालों को डैमेज होने से रोकता है और दो मुंहे बालों की समस्या भी कम होती है। यही नहीं, लंबे समय तक कलौंजी के तेल का उपयोग करने से कम उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: बालों पर मिक्स करके लगाएं जैतून और कलौंजी का तेल, दूर होंगी कई समस्याएं

निष्कर्ष

कलौंजी का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आप इसे तरह-तरह से यूज कर सकते हैं। वैसे तो सिर्फ कलौंजी का तेल अपने आप में बालों की ग्रोथ को बढ़ाने, हेयर फॉल कम करने और बालों को नॉरिश करने के लिए जाना जाता है। वहीं, अगर कोई गंभीर हेयर फॉल से गुजर रहा है, तो उन्हें कलौंजी के तेल को नारियल तेल या मेथी के बीज के साथ मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। यह भी बालों के लिए उपयोगी तरीका है। हां, बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको कलौंजी का तेल सूट नहीं करता है या इससे एलर्जी है, तो बेहतर है कि आप इसका यूज न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कलौंजी के तेल का बालों के लिए कैसे उपयोग करें?

    कलौंजी का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे हेयर फॉल कम होता है, बालों मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसे लगाना भी आसान है। सबसे पहले आप कलौंजी के तेल को गर्म कर लें और उंगलियों की मदद से इससे सिर की मसाज करें। रात भर के लिए तेल को सिर पर लगा रहने दें। अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को धो दें।
  • कलौंजी का तेल बालों में लगाने से क्या होता है?

    कलौंजी के तेल में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जिससे हेयर फॉल कम होता है, बालों की ग्रोथ बढ़ती है, डैंड्रफ दूर होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • कलौंजी का तेल बालों के लिए कैसे बनाएं?

    कलौंजी का तेल मार्केट में मौजूद हैं। अगर आप इसे घर में बनान चाहते हैं, तो सबसे वह तेल लें जो आप रेगुलरली अपने बालों पर यूज करते हैं। अब इसे हल्का गर्म कर लें। इसमें कलौंजी का पाउडर मिक्स कर लें। दोबारा हल्की आंच में इसे पकाएं। करीब 10 मिनट तक पकाते रहें और बीच-बीच में मिश्रण को चलाते रहें। इस तरह कलौंजी का अर्क तेल में अच्छी तरह घुल जाएगा। तेल ठंडा होने पर इसे छलनी से छान लें और कांच की बोतल में रख दें। सप्ताह में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल करें।

Read Next

सर्दियों में जरूर करें ऑयल पुलिंग, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 05, 2025 15:59 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 05, 2025 15:59 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 05, 2025 15:59 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content