दो मुंहे बालों की समस्या कम करने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, चमकदार भी बनेंगे बाल

दो मुंहे बालों की समस्या को बिना काटे भी ठीक किया जा सकता है। जानें किन चीजों के इस्तेमाल से दो मुंहे बालों को ठीक कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 दो मुंहे बालों की समस्या कम करने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, चमकदार भी बनेंगे बाल


How To Repair Split Ends At Home: बालों को हेल्दी रखने के लिए रोज देखभाल करना जरूरी है। कई बार सही देखभाल के बाद भी बाल बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बाल ड्राई और फ्रिजी होने लगते हैं। इसका कारण आपको दो मुंहे बाल भी हो सकते हैं। दो मुंहे होने के कारण बालों की ग्रोथ रूक जाती है। ऐसे में बाल लंबाई से बहुत फ्रिजी लगने लगते हैं। इसके समाधान से लिए इन्हें ट्रिम करना ही फायदेमंद होता है। लेकिन ट्रिमिंग करना ही केवल इकलौता समाधान नहीं है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें बालों में लगाने से आप दो मुंहे बालों से निजात पा सकते हैं। ये चीजें हमारी किचन में ही मौजूद होती हैं। आइए इस लेख में जानें दो मुंहे बालों की समस्या में क्या लगाना चाहिए। 

split end

दो मुंहे बालों की समस्या कम करने के लिए क्या लगाना चाहिए? Ingredients To Reduce Split Ends

नारियल तेल- Coconut Oil

दो मुंहे बालों को रिपेयर करने के लिए आप नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई प्राकृतिक गुण भी होते हैं। ये बालों को मॉइस्चराइज करने और नमी देने में मदद करते हैं। नारियल तेल को आप शैंपू से दो घंटे पहले बालों में मसाज कर सकते हैं। इससे दो मुंहे बाल ठीक होने लगते हैं और बालों में शाइन बनी रहती है।  

एलोवेरा जेल- Aloe Vera Gel

बालों को मॉइस्चराइज रखने के लिए आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह जेल बालों को गहराई तक हाइड्रेट करता है। इसे आप रात में सोने से पहले बालों पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, बाल धोने के बाद एलोवेरा जेल लगाना भी फायदेमंद होता है। इसे आप रोज भी बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल ड्राई और फ्रिजी नहीं होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या दो मुंहे बालों की वजह से हेयर ग्रोथ प्रभावित होती है? एक्सपर्ट से जानें

प्याज का तेल- Onion Oil

प्याज का तेल दो मुंहे बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बालों में हाइड्रेशन और मॉइस्चर बना रहता है। इससे आपको ड्राई और फ्रिजी बालों की समस्या नहीं होती है। इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं या बाजार से खरीदकर भी लगा सकते हैं। प्याज का तेल बनाने के लिए आपको प्याज को सरसों या नारियल तेल में पकाना है। इसे बोतल में भरकर रखें और शैंपू से पहले इस्तेमाल करें। 

दही और शहद- Curd and Honey

बालों को हेल्दी रखने के लिए आप दही और शहद भी लगा सकते हैं। यह दो मुंहे बालों को कम करने के लिए बेहतरीन हेयर मास्क है। हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में थोड़ा-सा दही लीजिए। अब इसमें  1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट बनाकर बालों की लंबाई पर लगाएं। आधे घंटे बाद सादे पानी से बाल धोएं और फर्क महसूस करें। 

इसे भी पढ़ें- दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे ये 4 टिप्स, एक्सपर्ट से जानें

केले का मास्क- Banana Mask

केले का हेयर मास्क आपको फ्रिजी और ड्राई बालों से राहत देगा। इससे आपको बालों में शाइन आएगी और बाल मॉइस्चराइज रहेंगे। केले में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं और बालों को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। 

इन चीजों को इस्तेमाल करने से आप दो मुंहे बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या ब्लैक हेयर डाई बालों को नुकसान पहुंचाती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer