Kalonji Oil benefits for Hair in Hindi: कलौंजी के बीजों को प्याज के बीज के रूप में भी जाना जाता है। कलौंजी के बीजों को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। कलौंजी वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें एंटीहिस्टामाइन और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसलिए कलौंजी के बीजों का उपयोग सब्जियों, दाल आदि में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कलौंजी के बीज बालों के लिए (Kalonji Oil for Hair) भी बेहद फायदेमंद होते हैं। जी हां, कलौंजी के बीजों का तेल बालों पर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है। कलौंजी का तेल आमतौर पर सफेद बालों को काला बनाने में उपयोग किया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से कलौंजी के तेल को बालों पर लगाएंगे, तो इससे सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है। आप इस तेल को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आइए, जानते हैं घर पर कलौंजी का तेल कैसे बनाएं? या फिर बालों के लिए कलौंजी के तेल के फायदे क्या होते हैं? कलौंजी से सफेद बाल काले कैसे करें? (Kalonji Oil Benefits for Grey Hair)
सफेद बालों के लिए कलौंजी का तेल कैसे फायदेमंद है?- kalonji Oil Benefits for Grey Hair in Hindi
आजकल अधिकतर लोग उम्र से पहले या अधिक उम्र में सफेद बालों का सामना कर रहे हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने पर बालों के रोम मेलेनिन नामक बालों में कलर कोशिकाओं को खोने लगते हैं। इसकी वजह से बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों को काला बनाने में कलौंजी का तेल (Safed Balo ke Liye Kalonji ka Tel) फायदेमंद हो सकता है। कलौंजी का तेल मेलेनिन के नुकसान को रोकता है। इससे बालों में कलर कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं और बाल लंबे समय तक काल बने रहते हैं। कलौंजी का तेल अधिक उम्र तक भी बालों को सफेद होने से बचा सकता है। लेकिन अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, उसके बाद कलौंजी का तेल बालों को काला नहीं कर सकता है। सिर्फ अधिक बालों को सफेद होने से बचा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बालों पर लगाएं सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे
टॉप स्टोरीज़
कलौंजी के तेल से सफेद बाल काले कैसे करें?- How to Use Kalonji Oil for Grey Hair
कलौंजी के तेल से बालों को अधिक सफेद होने से बचाया जा सकता है, इसके बारे में तो आप जान ही चुके हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि कलौंजी से सफेद बाल काले कैसे करें? या बालों को काला करने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल कैसे करें?
- बालों को काला करने के लिए आप रात को सोते समय बालों में कलौंजी का तेल लगा सकते हैं। आप सप्ताह में 2-3 बार कलौंजी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे सफेद बालों को कम किया जा सकता है।
- सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप कलौंजी के तेल में आंवला पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं।
- इसके अलावा कलौंजी के तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों पर लगाया जाए, तो सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है।

घर पर कलौंजी का तेल कैसे बनाएं- How to Make Kalonji Oil at Home in Hindi
- कलौंजी का तेल बनाने के लिए आपको मेथी के दाने, नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल की जरूरत पड़ती है।
- इसे बनाने के लिए आप कलौंजी के बीज और मेथी के दानों का पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर को कांच के जार में डाल दें।
- कलौंजी और मेथी पाउडर को नारियल और कैस्टर ऑयल में मिला दें।
- इस जार को बंद कर दें और धूप से सुखाते रहें।
- कलौंजी का तेल बनाने के लिए इसे 3 हफ्तों तक रोजाना धूप में रखें।
- इसके बाद इसे छान लें और इस्तेमाल में लाएं।
Kalonji Oil for Hair: इस तरह आप कलौंजी के बीजों का उपयोग बालों के लिए कर सकते हैं। रोजाना बालों पर कलौंजी का तेल लगाने से सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है। बाल काले, लंबे और घने बनेंगे। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले कलौंजी ऑयल का इस्तेमाल भी बालों को काला बनाने के लिए कर सकते हैं।