बालों पर लगाएं सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे

Mustard Oil with Methi Garlic for Hair: हेयर ग्रोथ, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन आदि को ठीक करने के लिए सरसों का तेल, मेथी और लहसुन फायदेमंद हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर लगाएं सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे

Mustard Oil with Fenugreek Seeds and Garlic for Hair: सरसों का तेल, मेथी और लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनका उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। सरसों का तेल, मेथी और लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं। इतना ही नहीं सरसों के तेल, मेथी और लहसुन का उपयोग बालों पर भी किया जा सकता है। वैसे तो अधिकतर लोग सरसों के तेल को बालों पर लगाते ही हैं। लेकिन अगर सरसों के तेल में मेथी के बीज और लहसुन को मिलाकर इस्तेमाल में लाया जाता है, तो इससे काफी फायदा मिल सकता है। आप भी अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इन तीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बालों पर सरसों का तेल, मेथी और लहसुन लगाने के फायदे- Mustard oil with fenugreek seeds and garlic for hair

बालों की ग्रोथ करे

अगर आपके बाल छोटे हैं और आप बालों की ग्रोथ करना चाहते हैं, तो सरसों के तेल में मेथी और लहसुन मिलाकर इस्तेमाल में ला सकते हैं। सरसों के तेल और मेथी में मौजूद गुण बालों को उगने के लिए उत्तेजित करते हैं। अगर गंजेपन से परेशान हैं, तो भी यह मिश्रण कारगर साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सरसों के तेल में मेहंदी मिलाकर लगाएं, लंबे और काले बनेंगे बाल

स्कैल्प इंफेक्शन से बचाए

सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का इस्तेमाल स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपके स्कैल्प पर कोई बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन हो गया है, तो आप इस मिश्रण को अप्लाई कर सकते हैं। इनमें एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प इंफेक्शन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हेयर फॉल कंट्रोल करे

आजकल अधिकतर लोग बालों के झड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। अगर आपको भी हेयर फॉल होता है, तो आप सरसों के तेल में मेथी और लहसुन मिलाकर इस्तेमाल में ला सकते हैं। सरसों के तेल का यह मिश्रण हेयर फॉल को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है।

mustard oil for hair

बालों को घना बनाए

अगर आपके बाल झड़ते हैं, तो ये धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं। ऐसे में अपने बालों की ग्रोथ करने और उन्हें घना बनाने के लिए आप सरसों के तेल में मेथी और लहसुन को मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। इससे न सिर्फ बालों को झड़ना बंद होगा, बल्कि बाल मोटे और घने बनेंगे। बालों का वॉल्यूम भी बढ़ेगा

बाल मजबूत बनेंगे

पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं। जब बाल कमजोर होते हैं, तो वही से बालों से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में सरसों का तेल, मेथी और लहसुन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मिश्रण बालों के रोम को मजबूत करता है। 

इसे भी पढ़ें- Mehndi for Hair: बालों में मेहंदी महीने में कितनी बार और कितनी देर तक के लिए लगानी चाहिए?

सरसों का तेल, मेथी और लहसुन को बालों पर कैसे लगाएं?- How to Use Mustard oil with Fenugreek Seeds and Garlic 

  • आप अपने बालों पर सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप मेथी को रातभर भिगोकर रख दें।
  • सुबह सरसों के तेल को गुनगुना करें। इसमें मेथी और लहसुन डालें और पेस्ट बना लें।
  • आप चाहें तो इसमें एलोवेरा भी मिला सकते है।
  • अब इस पेस्ट को आप अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं।

सरसों के तेल, मेथी और लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में आपको इन चीजों को बिना एक्सपर्ट की राय के बालों पर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको इरिटेशन हो सकती है।

Read Next

बालों पर भिंडी का जेल लगाने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer