Expert

सरसों के तेल में मेहंदी मिलाकर लगाएं, लंबे और काले बनेंगे बाल

Mehndi and Mustard Oil for Hair: बालों को काला, घना और मजबूत बनाने के लिए आप सरसों के तेल में मेहंदी मिलाकर लगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सरसों के तेल में मेहंदी मिलाकर लगाएं, लंबे और काले बनेंगे बाल

Mehndi and Mustard Oil for Hair in Hindi: ताउम्र काले, घने और लंबे बालों की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसकी वजह से बाल पतले नजर आने लगते हैं। इसके अलावा कई लोगों को सफेद बालों का भी सामना करना पड़ता है। पहले भले ही सफेद बाल सिर्फ अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलते थे, लेकिन आजकल कम उम्र में भी बाल सफेद हो रहे है। कई लोगों को तो कम उम्र में ही हेयर फॉल, पतले बाल, कमजोर बालों की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। आजकल हर उम्र के लोग बालों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं से परेशान हैं।

यहीं वजह है कि ज्यादातर लोग बालों को लंबा, काला और घना बनाने के लिए कई महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आसानी से घर में मौजूद सरसों का तेल और मेहंदी भी आपको मनचाहे बालों से रूबरू करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बालों पर सरसों का तेल और मेहंदी को मिक्स करने लगाना होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या बालों के लिए मेंहदी में तेल मिला सकते हैं? क्या बालों के लिए मेंहदी में सरसों का तेल मिला सकते हैं? या फिर बालों में मेहंदी और सरसों तेल के फायदे क्या हैं? (Mustard Oil and Henna for Hair) आइए, जानते हैं खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से-

mustard oil and mehndi for hair

बालों पर सरसों का तेल और मेहंदी लगाने के फायदे- Mustard Oil and Henna Powder for Hair in Hindi

बालों का काला बनाए 

मेहंदी और सरसों का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद हो गए हैं, तो आप सरसों के तेल और मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों का तेल और मेहंदी को मिक्स करके बालों पर लगाने से सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप नियमित रूप से इन दोनों का मिश्रण बालों पर लगाएंगे, तो बाल बिल्कुल काले नजर आने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों का तेल और आंवला, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

बालों को लंबा बनाए

लड़कियों की खूबसूरती लंबे बालों में होती है, अकसर यह कहा जाता है। यही वजह है कि अधिकतर लड़कियां लंबे बालों की चाहत रखती हैं। लेकिन कुछ लड़कियों के बालों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में वे बालों को बढ़ाने के लिए सरसों के तेल और मेहंदी का उपयोग कर सकती हैं। सरसों के तेल और मेहंदी को बालों पर लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है। साथ ही बालों में नई चमक भी आती है। 

बालों को घना बनाए

कई लोगों के बाल काफी पतले होते हैं। पतले और कमजोर बालों का वॉल्यूम कम होता है, जिससे परफेक्ट लुक क्रिएट नहीं हो पाता है। ऐसे में आप बालों का वॉल्यूम बढ़ाने के लिए सरसों के तेल में मेहंदी मिलाकर लगा सकते हैं। महीने में एक बार सरसों के तेल और मेहंदी को बालों पर लगाने से बाल मजबूत और घने बनते हैं। 

सिर का इंफेक्शन ठीक करे

कई बार डैंड्रफ, बैक्टीरिया की वजह से सिर पर इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में भी सरसों का तेल और मेहंदी फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, सरसों के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये गुण स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

बालों का झड़ना रोके

शरीर में पोषक तत्वों की कमी और तनाव को बालों के झड़ने का मुख्य कारण माना जाता है। अगर आपके भी रोजाना 50 या 100 से अधिक बाल झड़ते हैं, तो इसे रोकना बहुत जरूरी होता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप सरसों के तेल में मेहंदी को मिक्स करके बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे बाल जड़ से मजबूत बनेंगे और जल्दी से टूटेंगे नहीं।

इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों और नारियल का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे

बालों पर सरसों का तेल और मेहंदी कैसे लगाएं?

बालों पर सरसों का तेल और मेहंदी लगाने से बालों को कई फायदे मिलते हैं। बालों पर सरसों का तेल और मेहंदी लगाने के लिए आप सबसे पहले सरसों के तेल को एक पैन में गर्म करें। अब इसमें ड्राई मेहंदी का पाउडर डालें और मीडियम फ्लेम पर घुमाते रहें। इस दौरान आप सरसों के तेल और मेहंदी के मिश्रण को घुमाते रहें, इससे उसमें गांठ नहीं बनेगी। आप चाहें तो इसमें आंवला और मेथी पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और छान लें। अब सरसों के तेल और मेहंदी के इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें। इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं और 3 घंटे बाद शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें। 

Mustard Oil and Henna for Hair: बालों को काला, घना, मजबूत, मुलायम और खूबसूरत बनाने के आप सरसों के तेल और मेहंदी को मिक्स करके बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर स्कैल्प इंफेक्शन है, तो डॉक्टर की राय पर ही इसका यूज करें। 

Read Next

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 3 हेयर पैक

Disclaimer