सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर बाजारों में मिलने वाली डाई व मेहंदी का सहारा लेते हैं। कई बार इनसे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। हमारी आज की स्टोरी में जानें सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए-
बादाम व अखरोट
ये विटामिन बी7 यानी बायोटिन के गुणों से भरपूर होते हैं। यह आपके डैमेज बालों को रिपेयर करते हैं। इससे आपके बाल काले होंगे। बादाम व अखरोट खाने से ड्राई स्कैल्प से भी छुटकारा मिलता है।
खुबानी
विटामिन ए के गुणों से भरपूर खुबानी का सेवन करने से आपको लंबे और काले बाल पाने में मदद मिलेगी। इनमें पाए जाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके स्कैल्प को नेचुरली मॉइश्चराइज करते हैं।
एवोकाडो
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए एवोकाडो खाएं। यह नियासिन से भरपूर होता है जो बालों को घना और काला बनाता है। इससे बालों की ग्रोथ में भी सुधार आता है।
खट्टे फल
इनमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती जो बालों से जुड़ी अनेक समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है। यह सफेद बालों की समस्या के साथ ड्राई स्कैल्प, दोमुंहे व झड़ते बालों से भी छुटकारा दिलाते हैं।
पालक
विटामिन ई की कमी से भी आपको सफेद बालों की समस्या हो सकती है। इसकी कमी पूरी करने के लिए आपको पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
अंडे
आयरन, प्रोटीन और बायोटिन के गुणों से भरपूर अंडों को डाइट का हिस्सा बनाने से आपको सफेद बालों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
छोले
अगर आप अपने बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हैं तो छोले जरूर खाएं। इनमें मौजूद विटामिन बी9, प्रोटीन, आयरन व जिंक बलों के लिए फायदेमंजद होते हैं।
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। खानपान से जुड़ी अन्य जानकारियां पाने के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com