बालों के लिए बहुत फायदेमंद है कलौंजी और नारियल तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Kalonji Aur Nariyal Tel Ke Fayde: कलौंजी और नारियल तेल का बालों में इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों के लिए बहुत फायदेमंद है कलौंजी और नारियल तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल


Kalonji Aur Nariyal Tel Ke Fayde: मजबूत, घने और शाइनी बाल भला कौन नहीं चाहता है। बाल आपके व्यक्तित्व और आकर्षण का अहम हिस्सा माने जाते हैं। बालों की अच्छी ग्रोथ और उन्हें समस्याओं से बचाने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना होता है। बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए और उन्हें मजबूत बनाने के लिए आपको बालों में तेल लगाना चाहिए। बालों को टूटने से बचाने और घना व मजबूत बनाने के लिए कलौंजी और नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी और नारियल दोनों में मौजूद गुण और पोषक तत्व बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में उपयोगी माने जाते हैं। आइए जानते हैं आलों के लिए कलौंजी और नारियल तेल के फायदे।

बालों के लिए कलौंजी और नारियल तेल के फायदे- Kalonji And Coconut Oil For Hair in Hindi

कलौंजी में एंटी-फंगल, एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को समस्याओं से बचाने और मजबूत बनाने का काम करते हैं। वहीं नारियल में मौजूद तत्व बालों को पर्याप्त पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। कलौंजी और नारियल तेल का एक साथ इस्तेमाल करने से आपके बाल कम टूटते हैं और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। नियमित रूप से बालों में कलौंजी और नारियल तेल लगाने से आपको ये फायदे मिलते हैं।

Kalonji And Coconut Oil Benefits

इसे भी पढ़ें: आंवला, रीठा और शिकाकाई से बाल काले कैसे करें? जानें इस्तेमाल का तरीका

1. बालों का टूटना कम होता है

कलौंजी और नारियल तेल बालों में लगाने से आपके बाल कम टूटते हैं और ग्रोथ अच्छी होती है। नारियल तेल में मौजूद गुण और पोषक तत्वों से बालों को अच्छा पोषण मिलता है। वहीं कलौंजी के तेल में मौजूद लिनोलेइक एसिड बालों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. स्कैल्प के लिए फायदेमंद

बालों में कलौंजी और नारियल तेल लगाने से आपके स्कैल्प को बहुत फायदा मिलता है। नियमित रूप से कलौंजी और नारियल तेल से मसाज करने से आपके स्कैल्प को फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से सुरक्षा मिलती है। इसका इस्तेमाल स्कैल्प की समस्याओं के जोखिम को कम करता है।

3. बाल टूटने की समस्या में फायदेमंद

कलौंजी और नारियल तेल का इस्तेमाल करने से आपको बाल झड़ने या टूटने की समस्या में फायदा मिलता है। कलौंजी के तेल में टेलोजेन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) नामक तत्व होता है, जो बाल झड़ने की समस्या को रोकने में बहुत फायदेमंद होता है। वहीं नारियक तेल में मौजूद विटामिंस बालों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल झड़ना कम होता है।

4. बेजान बालों के लिए फायदेमंद

बेजान बालों की समस्या दूर करने के लिए कलौंजी और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व बेजान बालों को ठीक करने का काम करते हैं। कलौंजी और नारियल तेल से बालों की मालिश करने से आपको फायदा मिलता है।

5. बालों को सफेद होने से बचाने में उपयोगी

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए नियमित रूप से कलौंजी और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी के तेल में लिनोलेइक एसिड होता है, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: कभी न उखाड़ें सिर के सफेद बाल, हो सकते हैं ये 5 नुकसान

बालों की बेहतर ग्रोथ और मजबूती के लिए कलौंजी और नारियल तेल को एक साथ बराबर मात्रा में मिक्स करके मालिश करना फायदेमंद होता है। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल बालों में करें। कुछ समय बाद आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

बालों पर लगाएं दही और मेथी दाने से बना हेयर मास्क, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

Disclaimer