Fri Sep 11, 2026 | 09:59 PM IST

आंवला, रीठा और शिकाकाई से बाल काले कैसे करें? जानें इस्तेमाल का तरीका

Amla Reetha Shikakai For Grey Hair: सफेद बालों को काला करने में आंवला रीठा और शिकाकाई का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है, जानें कैसे करें इस्तेमाल।  

Amla Reetha Shikakai Powder For Grey Hair: प्राचीन काल से ही बालों की समस्याओं को दूर करने का एक प्राकृतिक नुस्खा है आंवला रीठा और शिकाकाई का कॉम्बिनेशन। यह बालों की लगभग सभी समस्याओं जैसे बाल झड़ना, कमजोर दो मुहे बाल, डैंड्रफ, बेजान और ड्राई हेयर जैसी समस्याओं को लिए एक रामबाण उपाय है। कई आयुर्वेदिक तेल और शैंपू में आदि में तीनों का प्रयोग मुख्य सामग्री के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सफेद बालों को काला करने के लिए भी यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है?  जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! आप इसकी मदद से सफेद बालों की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं, बस आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको आंवला रीठा शिकाकाई से बाल काले कैसे करें (Amla Reetha Shikakai se baal kale kaise kare) या बालों में कैसे लगाएं? इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Amla reetha Shikakai Powder For Grey Hair

आइए पहले जानते हैं बालों के लिए आंवला रीठी शिकाकाई के फायदे- Amla Reetha Shikakai Benefits For Hair In Hindi

  • बालों का झड़ना रोकने में मदद मिलती है और नए बालों के विकास में मददगार है।
  • डैंड्रफ की समस्या को दूर होती है, साथ ही स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है।
  • बालों में नमी लॉक करने में मददगार है, जिससे ड्राई बालों से छुटकारा मिलता है और नैचुरली शाइनी बाल मिलते हैं।
  • घने, मोटे और मजबूत बाल पाने में मदद करता है।
  • गंजेपन की समस्या को रोकने में मददगार है और सफेद बालों से छुटकारा दिलाता है।

इसे भी पढें: कभी न उखाड़ें सिर के सफेद बाल, हो सकते हैं ये 5 नुकसान

आंवला रीठा शिकाकाई से बाल काले कैसे करें?- How To Use Amla Reetha Shikakai Powder For Grey Hair In Hindi

आप सफेद बालों को काला करने के लिए आप आंवला, रीठा और शिकाकाई के मिश्रण को हेयर मास्क या बाल धोने के लिए शैंपू की तरह प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना है।

  1. आपको आंवला, रीठा और शिकाकाई प्रत्येक के 5-6 टुकड़े लेने हैं और इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना है।
  2. इस मिश्रण को गैस पर उबालें और अच्छी तरह पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  3. इसे ब्लेंड कर लें, उसके बाद किसी बर्तन में छान लें।
  4. इसे बालों में लगाएं और 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें, उसके बाद सादे पानी से सिर धो लें।
  5. इसे आप सिर धोने के लिए शैंपू की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं, यह बालों के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है।

इसे भी पढें: मेंहदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, सफेद बाल होंगे नैचुरली काले

Amla Reetha Shikakai Powder For Grey Hair: इस मिश्रण को बालों में नियमित रूप से लगाने से सफेद बालों की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। कोशिश करें कि सप्ताह में 3-4 बार इस मिश्रण से बाल जरूर धोएं या बालों में जरूर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

All Image Source: Freepik.

Read Next

बालों की कई समस्याओं को दूर करता है आर्निका का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 06, 2022 21:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content