Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

सफेद बालों की समस्या का हल हो सकता है आंवला पाउडर, बस जान लें इस्तेमाल का तरीका

Amla Powder for Grey Hair: सफेद बालों की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं और इसके लिए तमाम प्रकार के उपायों को ट्राई करते हैं। ऐसे में इस समस्या के लिए आंवले के बायोएक्टिव गुण कैसे काम करते हैं? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

Amla Powder for Grey Hair: सफेद बालों की समस्या आजकल आम होती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल, डाइट से जुड़ी कमियां और स्ट्रेस बालों की सेहत को पूरी तरह से प्रभावित करते हैं। ऐसे में आंवले को हमेशा से बालों की कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आंवले में कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि बालों की रंगत से लेकर टेक्सचर तक को प्रभावित करते हैं लेकिन आज हम बात सफेद बालों की समस्या में आंवले के इस्तेमाल की करेंगे। आंवले का सबसे पहला गुण ये है कि ये बालों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है जिससे सफेद बालों की समस्या से बचाव होता है। इसका विटामिन सी बालों के लिए खास तरीके से काम करता है जिसके बारे में हमने आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से बात की।

बालों के लिएं आंवला पाउडर कैसे फायदेमंद है?

एक्सपर्ट चंचल शर्मा बताती हैं कि आंवले में विटामिन सी होता है जो कि असल में बालों को सिर्फ पोषित नहीं करते बल्कि उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं। विटामिन सी की खास बात ये होती है ये स्कैल्प को साफ रखने के साथ फंगल इंफेक्शन से बचाता है। ये हेयर पोर्स को हेल्दी रखता है जिससे बालों को पोषण पहुंचता है और बाल अंदर से हेल्दी रहते हैं। इतना ही नहीं, आंवले का इस्तेमाल बालों के टैक्सचर को सही करते हैं और इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चों के सिर में फंगल इंफेक्शन क्यों होता है? जानें इसके कारण और इलाज

सफेद बालों की समस्या में क्यों इस्तेमाल करें आंवला पाउडर?

एक्सपर्ट चंचल शर्मा बताती हैं कि सफेद बालों की समस्या में आंवला पाउडर का इस्तेमाल इसलिए मददगार है क्योंकि इसका विटामिन सी समय से पहले सफेद हो रहे बालों को रोकता है। इतना ही नहीं, Antioxidants Journal में प्रकाशित इस शोध की मानें तो आंवले का विटामिन सी सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण की वजह हो रहे बालों के ऑक्सीडेशन को कम कर सकते हैं और बालों की रंगत को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आंवला पाउडर बालों की जड़ों को मजबूती देने में मदद करते हैं। मुख्य रूप से आंवले में पाए जाने वाले अनोखे और बहुत असरदार एंटीऑक्सीडेंट एम्ब्लिकैनिन A और B जो सेल्स की उम्र बढ़ने से बचाते हैं और इससे सफेद बालों की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा कुछ पॉलीफेनोल्स जैसे गैलिक एसिड और एलाजिक एसिड जो नुकसानदायक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं। आंवला पाउडर के फ्लेवोनोइड्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं और बालों को अन्य नुकसानों से बचाते हैं।

amla_powder

इसे भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं तो ऐसे इस्तेमाल करें आंवला-शिकाकाई, आयुर्वेदाचार्य से जानें हेयर पैक बनाने का तरीका

सफेद बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें आंवला पाउडर?

एक्सपर्ट चंचल शर्मा बताती हैं कि सफेद बालों के लिए आंवले पाउडर को आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं। आप दिन में एक बार 1 कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इस पाउडर को अपने बालों में भी लगा सकते हैं जिसके लिए आप इसे हेयर पैक से लेकर हेयर शैंपू तक में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे

1. आंवला पाउडर हेयर पैक

आंवला पाउडर से आप हेयर पैक बना सकते हैं जिसके लिए आपको 4 चम्मच आंवला पाउडर लेना है और इसमें एक 1 चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इसमें हल्का सा गुनगुना पानी मिलाएं और इसका एक पैक तैयार करें। इसे बालों में 30 मिनट तक लगाएं। आधे घंटे नॉर्मल पानी से बाल धो लें।

2. आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर लगाएं

आंवला पाउडर को आप नारियल तेल में मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। ये काम अगर आप हफ्ते में 2 दिन भी रेगुलर कर लेते हैं तो इससे बालों का टैक्सचर में फर्क तो नजर आएगा ही बल्कि इसकी रंगत भी सही रहेगी। आपके बाल अंदर से हेल्दी रहेंगे, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होगा, नमी बनी रहेगी और बाल घने होंगे। इसके लिए

  • आंवला पाउडर 4 चम्मच लें।
  • इसमें 3 चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बालों में लगाएं।
  • 1 घंटे के बाद बालों को धो लें।

3. आंवला पाउडर में रीठा का पानी मिलाकर धो लें

रीठा को पानी में भिगोकर एक पेस्ट बना लें। इसमें आंवला पाउडर मिला लें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इससे अपने बालों की सफाई करें। आप रेगुलर शैंपू की जगह इसका इस्तेमाल करें और आपको इसका फर्क नजर आएगा। इससे धीमे-धीमे आपके बालों की कई समस्याएं जैसे डैंड्रफ, खुजली, ड्राईनेस, बालों का झड़ना और सफेद बालों की समस्या में भी कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदे

निष्कर्ष:

अंत में चंचल शर्मा बताती हैं कि आप इस प्रकार से आंवले का पाउडर बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं बस अगर किसी को इससे एलर्जी है तो पहले थोड़ा सा इस्तेमाल करके देखें। चाहे आपके बाल ऑयली हो या फिर ड्राई, ये हर किसी के लिए फायदेमंद है तो अगर आपके बाल भी तेजी से सफेद हो रहे हैं तो इस आयुर्वेदिक उपाय को जरूर आजमाकर देखें।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • बालों के लिए सूखे आंवला का उपयोग कैसे करें?

    बालों के लिए आप सूखे आंवले को पानी में मिलाकर या इसे पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सूखे आंवले को पानी में भिगाकर इसका पानी छानकर भी पी सकते हैं। 
  • तेजी से बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाएं?

    अगर आप तेजी से बाल बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बालों में प्याज का रस लगाना चाहिए जो कि जड़ों को पोषित करते हैं और बालों की बनावट को बेहतर बनाते हैं।

Read Next

क्‍या डायब‍िटीज के कारण भी होता है हेयर फॉल? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से समझें दोनों का कनेक्‍शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2026 13:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content