घनी और हेल्दी पलकों और आईब्रो के लिए अक्सर लोग कॉन्शियस रहते हैं। ये चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कारण लोग आईब्रो और पलकों के बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। इसके लिए कुछ लोग कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बादाम के तेल का। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आईब्रो को घना बनाने के लिए इनमें से कौन बेहतर है? आइए इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
आईब्रो और पलकों के लिए अरंडी का तेल
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, अरंडी के तेल यानी कैस्टर ऑयल में राइसिनोलेइक एसिड, फैटी एसिड और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। यह बालों को कोटिंग देकर उन्हें मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
अरंडी के तेल के फायदे
- पलकों और आईब्रो को गहराई से मॉइस्चराइज करें
- बालों के टूटने और झड़ने को कम करे
- बालों को मोटा और घना बनाए
- सूखी और बेजान आईब्रो को पोषण दे
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि अरंडी के तेल से बालों की नई ग्रोथ बढ़ने के साइंटिफिक रिजल्ट सीमित हैं, लेकिन यह मौजूदा बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आइब्रो पर लगा सकते हैं Minoxidil? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह
-1782153073554.jpg)
आईब्रो और पलकों के लिए बादाम का तेल
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा आगे कहती हैं, बादाम का तेल में अच्छी मात्रा में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते है। यह स्किन और बालों दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
बादाम तेल के फायदे
- पलकों और आईब्रो को पोषण देता है
- बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाए
- सूखापन और रूखापन कम करे
- आंखों के आसपास की स्किन को भी हाइड्रेट रखता है
ध्यान रहे, बादाम का तेल हल्का होता है, इसलिए सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए यह आरामदायक ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: महंगे आइब्रो पेंसिल को कहें बाय-बाय! एलोवेरा और कोको पाउडर से घर पर तैयार करें ये नेचुरल जेल
आईब्रो और पलकों के लिए कौन सा तेल है बेहतर?
डॉ. चंचल शर्मा कहती है कि, आईब्रो और पलकों को ज्यादा घना और मजबूत दिखाने के लिए अरंडी का तेल बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है, क्योंकि यह गाढ़ा होता है, जो बालों को मोटा दिखाने में मदद करती है।
वहीं, अगर पोषण, नमी और सॉफ्टनेस के लिए बादाम का तेल ज्यादा सही हो सकता है। कई लोग दोनों ऑयल्स को मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं, ताकि दोनों के फायदे मिल सकें।
- आईब्रो और पलकों पर ऑयल को इस्तेमाल करने का सही तरीका
- रात को सोने से पहले चेहरा साफ कर लें।
- एक साफ मस्कारा ब्रश या कॉटन की मदद से थोड़ा-सा तेल आईब्रो और पलकों पर लगाएं।
- तेल आंखों के अंदर जाने से बचाएं।
सावधानियां
किसी भी तेल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
अरंडी का तेल आईब्रो और पलकों को घना और मजबूत दिखाने में मदद कर सकता है, जबकि बादाम का तेल उन्हें पोषण और नमी प्रदान करता है। व्यक्ति की जरूरत के अनुसार दोनों में से किसी एक तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे, किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
आईब्रो को घना बनाने के लिए क्या खाएं?
घनी आईब्रो के लिए डाइट में प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्वों से युक्त अंडे, पालक, बादाम, अखरोट और मछली जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें।हेल्दी आईब्रो के लिए क्या करें?
हेल्दी और घनी आईब्रो के लिए कैस्टर ऑयल और बादाम के तेल से आईब्रो पर हल्के हाथ से मालिश करें, बैलेंस डाइट लें और हल्के हाथ से एक्सफोलिएट करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 22, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 22, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 22, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 22, 2026 23:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma