बालों के टूटने और झड़ने की समस्या दूर करेगा प्याज का रस और विटामिन ई कैप्सूल, जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आपको भी बालों के टूटने व झड़ने की समस्या है, तो प्याज के रस और विटामिन ई कैप्सूल से अपनी परेशानी को दूर करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों के टूटने और झड़ने की समस्या दूर करेगा प्याज का रस और विटामिन ई कैप्सूल, जानें इस्तेमाल का तरीका


बालों की कई समस्याओं में आप प्याज के रस का उपयोग कर सकते हैं। प्याज के रस का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इससे आप बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। प्याज के रस सल्फर पाया जाता है, जो केराटिन के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। केराटिन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो बालों को बनाने में महत्वपूर्म होता है। दूसरी ओर, विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों की स्कैल्प को नुकसान से बचाता है। इस लेख में हम बालों के लिए प्याज के रस और विटामिन ई के उपयोग के फायदे और इसे उपयोग का तरीका बता रहे हैं। 

प्याज के रस और विटामिन ई से बालों को क्या फायदा होता है? Benefits of Onion Juice And Vitamin E For Hair in Hindi 

बालों का झड़ना कम करें 

प्याज के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा प्याज के रस में सल्फर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में सहायक होती है। जब आप प्याज के रस में विटामिन ई मिलाकर लगाते हैं तो इससे बालों की समस्याएं दूर होती है और बालों का झड़ना रूकता है।  

इसे भी पढ़ें : पुरुष सफेद बालों की समस्या दूर करने के लिए बनाएं ये 5 होममेड हेयर ऑयल, बाल हो जाएंगे काले 

onion juice and vitamin e for hair

बालों की ग्रोथ में मददगार 

प्याज के रस और विटामिन ई कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने मे मददगार होती है, ये बालों के ग्रोथ के लिए आवश्क माना जाता है। कोलेजन बालों के रोम को मजबूत करने में मदद करता है और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है। 

डैंड्रफ को दूर करने में सहायक  

प्याज के रस व विटामिन ई में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ये डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। प्याज के रस में पाये जाने वाला सल्फर सेबम (त्वचा द्वारा उत्पादित तेल) के उत्पादन को कम करने में भी मदद करती है। अधिक सेबम की वजह से बालों में रूसी हो सकती है। वहीं विटामिन ई खुजली, ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करती है।  

बालों को मजबूत बनाएं 

प्याज का रस और विटामिन ई बालों को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं और उनका झड़ना भी कम होता है।  

बालों को मॉइस्चराइज़ करें 

प्याज का रस व विटामिन ई बालों के रोम को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके बालों को मॉइस्चराइज़ कर सकता है। प्याज के रस में मौजूद सल्फर की मात्रा रूखेपन को कम करने और बालों की बनावट में सुधार करने में भी मदद कर सकती है।  

इसे भी पढ़ें : ड्रैंडफ की समस्या दूर करता है ट्री-टी ऑयल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका 

प्याज और विटामिन ई का कैसे करें उपयोग? How To Use Onion Juice And Vitamin E For Hair In Hindi  

इसके उपयोग के लिए आप एक प्याज को छील लें। इसके बाद इसे ब्लेंड कर लें। प्याज को ब्लेंड करने के बाद आप इसे छानकर एक बोतल या कप में रख लें। अब इसमें आप विटामिन ई की एक कैप्सूल खोलकर डाल दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें। इस लिक्विड को नहाने से 30 मिनट पहले सिर की जड़ों और बालों पर लगाएं। जब ये हल्का सूख जाए तो नॉर्मल पानी से सिर धो लें। कुछ ही दिनों में आपको बालों पर फर्क दिखने लगेगा।  

Read Next

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा गुड़हल और मेथी से बना हेयर पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका

Disclaimer