Mon Oct 12, 2026 | 10:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

योनि के रूखेपन से हैं परेशान? अरंडी का तेल इस्तेमाल करने से मिल सकता है फायदा

वजाइनल ड्राईनेस एक आम समस्या है, जिसके लिए कई महिलाएं अरंडी के तेल का उपयोग करने के बारे में सोचती हैं। डॉक्टर के अनुसार, योनि के अंदर अरंडी का तेल लगाना सुरक्षित नहीं है और इसे आप बाहरी हिस्से में उपयोग सावधानी के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं।
योनि के रूखेपन से हैं परेशान? अरंडी का तेल इस्तेमाल करने से मिल सकता है फायदायोनि के रूखेपन से हैं परेशान? अरंडी का तेल इस्तेमाल करने से मिल सकता है फायदा

वजाइनल ड्राईनेस महिला में होने वाली एक आम समस्या है, जो अक्सर हार्मोनल बदलाव, मेनोपॉज, ब्रेस्टफीडिंग, कुछ दवाओं या तनाव के कारण हो सकती है। इस समस्या के कारण महिलाओं को योनि में खुजली, जलन, असुविधा और यौन संबंध बनाने के दौरान दर्द महसूस हो सकता है। योनि के रूखेपन को दूर करने के लिए कई महिलाएं नेचुरल उपायों की तलाश करती हैं, जिनमें अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल भी शामिल है।

आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) के अनुसार अरंडी का तेल अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह योनि के अंदर इस्तेमाल करना सुरक्षित या प्रभावी साबित हो चुका है। इसलिए इसके संभावित फायदों, सीमाओं और सही देखभाल के तरीकों को समझना जरूरी है।

क्या अरंडी का तेल योनि के रूखेपन के लिए सुरक्षित है?

Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि अरंडी का तेल, अरंडी के बीजों से तैयार किया जाता है। इसमें रिसिनोलिक एसिड नाम का फैटी एसिड पाया जाता है, जो इसके कई गुणों के लिए जाना जाता है। यह तेल स्किन पर एक चिकनी परत बनाकर नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, योनि के ड्राईनेस के इलाज के लिए अरंडी के तेल की सुरक्षा और प्रभावशीलता के बारे में विस्तार

इसे भी पढ़ें: Vaginal Discharge: महिलाओं में सफेद पानी के साथ दिखें ये 7 बदलाव, तो न करें नजरअंदाज

हालांकि, योनि के रूखेपन के इलाज के लिए अरंडी के तेल की सुरक्षा और प्रभावशीलता पर पर्याप्त वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है। खासतौर पर योनि के अंदर इसका इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती। इसलिए, योनि के अंदर अरंडी का तेल डालने से इसे घरेलू इलाज के रूप में बचना बेहतर होता है।

साल 2015 में Climacteric जनर्ल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, कैस्टर ऑयल को सीधे योनि में लगाना या इसे वजाइनल ड्राईनेस के इलाज के लिए इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता है।

अरंडी के तेल के औषधीय गुण और मॉइस्चराइजिंग प्रभाव

अरंडी के तेल का इस्तेमाल को मुलायम बनाने और नमी बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है। इसके कुछ फायदे ये हो सकते हैं-

  • नमी बनाए रखना- अरंडी का तेल स्किन की सतह पर एक परत बनाकर नमी के नुकसान को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
  • त्वचा को मुलायम बनाना- इस तेल की चिकनी बनावट रूखी बाहरी स्किन को कुछ समय के लिए मुलायम महसूस करा सकती है।

ध्यान रखें कि स्किन पर तेल के मॉइस्चराइजिंग प्रभाव और योनि के अंदर उसके सुरक्षित इस्तेमाल में अंतर है। योनि का नेचुरल पीएच और माइक्रोबायोम संतुलित रहना जरूरी है।

योनि के रूखेपन के लिए अरंडी के तेल का सही इस्तेमाल

योनि के अंदर अरंडी का तेल इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं होता है। आप इस तेल में हल्का पानी मिलाकर वजाइना के बाहरी हिस्से पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ड्राईनेस मेनोपॉज या एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण है तो डॉक्टर से कंसल्ट करके सही ट्रीटमेंट लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद वजाइनल ड्राईनेस से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अरंडी का तेल इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप अंरडी के तेल को बाहरी स्किन पर लगाने के बारे में सोच रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-

  • योनि के अंदर तेल न डालें और इसे टैम्पोन या अन्य वस्तुओं के जरिए अंदर न पहुंचाएं।
  • बाहरी हिस्से पर भी जलन, खुजली या एलर्जी का जोखिम हो सकता है। इसलिए, सेंसिटिव स्किन होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।
  • तेल को पानी वाले या सिलिकॉन-बेस्ड लुब्रिकेंट का विकल्प न मानें, खासकर कंडोम के साथ यौन संबंध बनाते समय।
  • योनि को अंदर से साफ करने के लिए तेल, साबुन या अन्य घरेलू उपायों का इस्तेमाल न करें।
  • अगर ड्राईनेस के साथ असामान्य डिस्चार्ज, दुर्गंध, तेज खुजली, पेशाब में जलन या ब्लीडिंग हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • अगर सही मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने के बाद समस्या बनी रहती है या यौन संबंध के दौरान दर्द होता है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

निष्कर्ष
अरंडी का तेल स्किन को मुलायम बनाने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है, लेकिन योनि के रूखेपन के इलाज के लिए इसे पूरी तरह कारगर मानना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर, अगर आप योनि के अंदर अरंडी के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके वजाइना में खुजली, जलन और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • वजाइनल ड्राईनेस क्यों होता है

    योनि का सूखापन मुख्य रूप से एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल में कमी के कारण होता है, जो मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग या कुछ दवाइयों के कारण हो सकता है।
  • वजाइनल ड्राईनेस का इलाज क्या है?

    वजाइनल ड्राईनेस की समस्या को ठीक करने के लिए लुब्रिकेंट्स, वजाइनल मॉइस्चराइजर, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हेल्दी डाइट लेना चाहिए।

Read Next

→ काले और फटे होठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं चुकंदर और मलाई का नेचुरल लिप बाम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2026 21:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma