Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या लुब्रिकेंट की जगह ऑयल का इस्तेमाल सुरक्षित है? मानें डॉक्टर की बात

क्या आप भी लुब्रिकेंट के बजाय इंटिमेट ड्राईनेस दूर करने के लिए ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। डाॅक्टर से जानें यह कितना सेफ है।

अक्सर महिलाओं को मेनोपाॅज के लिए वजाइनल ड्राईनेस का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर महिलाएं इंटिमेट हेल्थ का ध्यान न रखें, तो उन्हें रैशेज, इचिंग जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि ड्राईनेस की वजह से उनकी सेक्शुअल लाइफ पर भी असर पड़ता है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए वे लुब्रिकेंट का यूज करती हैं। लुब्रिकेंट जेल या ऑयल बेस्ड लिक्विड पदार्थ होता है। इसकी मदद से वजाइनल ड्राईनेस में कमी आती है और सेक्शुअल लाइफ भी बेहतर होती है। कई महिलाएं लुब्रिकेंट की जगह ऑयल का यूज करती हैं। सवाल है, क्या वाकई लुब्रिकेंट के तौर पर ऑयल इस्तेमाल करना सेफ होता है? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसकी सच्चाई।

क्या लुब्रिकेंट की जगह ऑयल यूज करना सेफ है?

is it safe to use oil as lubricant 01 (18)

लुब्रिकेंट के तौर पर ऑयल का इस्तेमाल किया जाना सुरक्षित होता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का ऑयल यूज कर रहे हैं। कई ऐसे ऑयल होते हैं, जो इंटिमेट एरिया के लिए सही नहीं होते हैं। इसलिए, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि किस प्रकार का ऑयल आप यूज कर रहे हैं। सामान्यतः महिलाएं इंटिमेट एरिया में नारियल तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इसके रिस्क फैक्टर्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी से पीरियड क्रैम्प्स तक, नाभि में घी डालना महिलाओं के लिए है फायदेमंद

लुब्रिकेंट यूज करने के फायदे

  1. ड्राईनेस से छुटकाराः ऑयल को लुब्रिकेंट के रूप में यूज करने से ड्राईनेस दूर होती है। अच्छी बात यह है कि यह ऑयल लंबे समय तक टिकता है, इसलिए इसका उपयोग बार-बार करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  2. प्राकृतिक विकल्पः कई केमिकल युक्त लुब्रिकेंट के मुकाबले इसे सेफ माना जा सकता है, क्योंकि इसमें किसी भी तरह के रसायन प्रोडक्ट नहीं होते हैं। इसका इस्तेमाल करना सेफ होता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ऑयल का लेबल जरूर पढ़ें और किसी भी तरह का खुशबूदार ऑयल इंटिमेट एरिया पर लगाने से बचें।
  3. नाॅरिशमेंट के लिए फायदेमंदः इंटिमेट एरिया में कभी भी ऐसी चीजों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, जिससे स्किन में रैशेज या इचिंग की समस्या हो। ऑयल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजाइनल हेल्थ में सुधार करते हैं। विशेषकर, मेनोपाॅज हो चुकी महिलाओं के लिए यह काफी लाभकारी है।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले नाभि में लगाएंगे नारियल तेल, तो सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

रिस्क

  1. ऑयलवजाइनल पीएच लेवल को प्रभावित कर सकता है।
  2. ऑयल का उपयोग लंबे समय तक करने से यीस्ट या बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।
  3. डाॅक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह के ऑयल को इंटिमेट एरिया में न लगाएं।

निष्कर्ष

केमिकल युक्त लुब्रिकेंट के बजाय ऑयल का उपयोग इंटिमेट एरिया में किया जाना सेफ माना जाता है। हालांकि, आपको ऑयल की क्वालिटी पर जोर देना चाहिए और हमेशा शुद्ध तेल ही खरीदना चाहिए। इस तरह की चीजों के उपयोग से ड्राईनेस की समस्या दूर होती है और सेक्शुअल प्लेजर में भी मदद मिलती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या नारियल तेल का उपयोग कंडोम के साथ किया जा सकता है?

    नहीं, नारियल तेल या कोई भी तेल लेटेक्स कंडोम को पतला करके फाड़ सकता है।
  • क्या तेल के इस्तेमाल से वजाइनल इंफेक्शन हो सकता है?

    हां, तेल स्किन पोर्स को बंद कर सकता है और बैक्टीरिया को पनपने में मदद कर सकता है, जिससे यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।
  • इंटिमेट एरिया के लिए सबसे सेफ ऑयल कौन सा है?

    बिना खुशबू वाला, शुद्ध कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल को सेफ कहा जा सकता है।

Read Next

क्या वजाइना का pH लेवल भी सेक्स लाइफ पर असर डालता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 15, 2026 09:43 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 15, 2026 09:43 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content