Which Oil Is Best For Belly Button: आपने अपनी दादी-नानी को नाभि में तेल लगाने की सलाह देते तो जरूर सुना होगा। आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों के ट्रीटमेंट के लिए फायदेमंद माना गया है। नाभि में तेल लगाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करना त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे चेहरे पर निखार आता है और त्वचा संबंधित कई समस्याएं कम होती हैं। पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी इसे असरदार माना जाता है। पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी और नाभि में दर्द होने पर भी तेल मालिश करना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके साथ यह जानना भी जरूरी है कि किस समस्या में कौन-सा तेल नाभि में लगाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हर तेल की विशेषता अलग-अलग होती है। इसी तरह नाभि में नारियल तेल (navel oiling with coconut oil) लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सोने से पहले इसे लगाते हैं तो सेहत को कई फायदे मिलते हैं। नाभि में नारियल तेल लगाना क्यों फायदेमंद होता है? इसकी जानकारी लेने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की है।
सोने से पहले नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे- Benefits of Applying Coconut Oil In Naval
पाचन संबंधित समस्याएं कम होती हैं- Digestive Problems
अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो नाभि में रोज नारियल तेल जरूर लगाएं। सोने के दौरान नारियल तेल नाभि में लगाने से पाचन तंत्र को फायदा होता है। इससे पेट में जलन कम होती है, एसिडिटी और ब्लोटिंग से भी राहत मिलती है। साथ ही, पेट दर्द और पेट की गर्मी कम होती है।
नाभि के इंफेक्शन से राहत मिलना- Naval Infection
नाभि में इंफेक्शन होने पर नारियल तेल लगाना बहुत फायदेमंद है। खासकर बरसात के मौसम में, जब नमी होने के कारण बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में नारियल तेल इंफेक्शन कम करने में आपको बैक्टीरियल ग्रोथ रोकने में फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो इंफेक्शन रोकने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- कब्ज और गैस होने पर नाभी पर कौन-सा तेल लगाना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
त्वचा के लिए फायदेमंद है- Good For Skin
नारियल तेल को त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन्स होते हैं जो स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। अगर त्वचा में कोई इंफेक्शन या एलर्जी है तो इसके लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है।
बॉडी में ड्राईनेस कम होती है- Reduce Body Dryness
नाभि में नारियल तेल से मालिश करने से बॉडी में ड्राईनेस कम होती है। सोने से पहले नाभि में नारियल तेल लगाने से बॉडी में मॉइस्चर बना रहता है। इससे रूखी और बेजान त्वचा कम होती है और स्किन हाइड्रेट रहती है।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी के दौरान नाभि में तेल डाल सकते हैं? डॉक्टर से जानें
वात-पित्त कंट्रोल करता है- Control Vata Pitta
वात-पित्त कंट्रोल करने के लिए नाभि में नारियल तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है। इससे मसाज करने से वात-पित्त कंट्रोल रहता है और बॉडी में कफ कम होता है। इससे शरीर की प्रकृति कंट्रोल रहती है और हेल्थ इंप्रूव होती है।
निष्कर्ष
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक नाभि में नारियल तेल लगाना (how to apply coconut oil in navel) ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इससे स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स कम होती हैं और बॉडी में ड्राईनेस कम होती है। नाभि में नारियल तेल लगाने से नाभि के इंफेक्शन से राहत मिलती है। इसे पाचन संबंधित समस्याओं और वात-पित्त कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी कोई सर्जरी हो चुकी है या त्वचा संबंधित समस्या रहती है, तो नाभि के लिए इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें। इस लेख में हमने आपको विषय पर साधारण जानकारी दी है। अगर आप इस विषय के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें।
FAQ
नारियल का तेल नाभि में डालने से क्या होगा?
नाभि में नारियल तेल लगाने से स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम, बॉडी में ड्राईनेस और पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। इसे वात-पित्त कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नाभि में नारियल तेल लगाने से नाभि के इंफेक्शन से राहत मिलती है।नाभि में तेल डालने से क्या-क्या फायदा होता है?
नाभि में तेल डालना सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे पाचन संबंधित समस्याएं कम होती है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। त्वचा के लिए भी नाभि में तेल डालना फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट दर्द और एसिडिटी भी कम होती है।रात को सोते समय नाभि में तेल लगाने से क्या होता है?
सोने से पहले नाभि में तेल लगाने से शरीर को कई फायदे मिलते है। इससे स्किन हेल्थ बेहतर होती है और निखार रहता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में इसे फायदेमंद माना गया है। अगर आपको नाभि में इंफेक्शन, दर्द या जलन है, तो इस तरीको को अपनाने से परेशानी कम होगी।