घी का इस्तेमाल हम सभी के घरों में खाना पकाने या खाने में ऊपर से मिलाकर करने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में भी घी का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज या जड़ी-बूटियों में मिलाकर किया जाता है। खासकर, कई लोग अपने भोजन में घी डालने के साथ अपनी नाभि में भी घी डालते हैं। नाभि में तेल या घी डालना स्वास्थ्य के लिहाज से एक अच्छी आदत है, क्योंकि ये आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। नाभि शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों से जुड़ा होता है, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है महिलाओं के लिए नाभि में घी डालना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं महिलाओं के लिए नाभि में घी डालने के क्या फायदे हैं?
महिलाओं के लिए नाभि में घी डालने के फायदे - Benefits of applying ghee in the navel for Women in hindi
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, नाभि में घी डालने से महिलाओं को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिनमें-
1. लुब्रिकेशन में फायदेमंद
महिलाओं के नाभि में घी डालने से शरीर के अंदरूनी हिस्सों को नेचुरल तरीके से चिकनाई देने में मदद मिलता है, जो यौन अंगों के लिए भी एक तरह के नेचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है। इसलिए, जिन महिलाओं को ड्रायनेस या इंटरकोर्स के दौरान दर्द की समस्या होती है, उनके लिए यह एक सुरक्षित और नेचुरल उपाय है। इतना ही नहीं यह प्रजनन अंगों को बेहतर रखने और हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: सोने से पहले नाभि में लगाएंगे नारियल तेल, तो सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
2. अग्निमांद्य (पाचन अग्नि) शांत करें
अग्निमांद्य यानी पाचन शक्ति का कमजोर होना, हार्मोनल असंतुलन और अनियमित पीरियड्स की समस्या से भी राहत दिलाने में नाभि में घी डालना एक प्रभावी उपाय हो सकता है। नाभि में घी लगाने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है, जिससे पाचन अग्नी मजबूत होती है और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो पीरियड्स को भी नियमित करने में मदद करता है।
3. धन्न हटने की समस्या में फायदेमंद
धन्न हटने की समस्या आमतौर पर नाभि का अपने स्थान से थोड़ा खिसकने की समस्या है, जिसके कारण पाचन, गैस, पीरियड क्रैम्प्स और प्रजनन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में नाभि में घी डालने से इस समस्या से राहत मिल सकती है। इससे नाभि के चारों ओर की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
4. हल्के पेट दर्द में राहत
पीरियड्स के दौरान महिलाओं में हल्के पेट दर्द यानी क्रैम्प्स की समस्या बहुत आम है। ऐसे में नाभि में घी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से राहत दिलाने में मदद करते हैं और गर्भाशय के आस-पास की मांसपेशियों को आराम देते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट की ये 5 समस्याएं होने पर नाभि में लगाएं कैस्टर ऑयल, मिलेगा आराम
5. इंटेस्टाइन के संकुचन में राहत
नाभि हमारे शरीर के कई हिस्सों से जुड़ी होती है, खासकर पाचन तंत्र। इसलिए, नाभि में घी डालने से आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इंटेस्टाइन के ज्यादा संकुचन या ऐंठन की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
नाभि में घी कैसे लगाना चाहिए?
नाभि में घी सही तरीके से लगाने पर ही आपको इसका फायदा मिल सकता है। इसलिए आप
- रात को सोने से पहले गाय के घी को हल्का सा गर्म कर लें।
- इसके बाद एक या दो बूंद घी नाभि में डालें।
- नाभि में घी डालने के बाद हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट पेट की मालिश करें।
- फिर लेट जाएं और घी को अवशोषित होने के लिए रख दें।
निष्कर्ष
नाभि में घी डालने से महिलाओं को कई तरह के स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं, जिससे पीरियड क्रैम्प्स, फर्टिलिटी को बढ़ाना, पाचन से जुड़ी समस्याओं आदि से राहत मिल सकती है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 19, 2025 17:55 IST
Published By : Katyayani Tiwari