Superfoods List to Cure Irregular Periods: पीरियड्स हम महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा है। पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन और दर्द, ब्लीडिंग की समस्या और वजाइना की बदबू महिलाओं को परेशान करती हैं। पीरियड्स का होना जितना परेशानी वाला करण है, उससे कहीं ज्यादा पीरियड्स का सही समय पर न होना। शरीर में खून व पोषक तत्वों की कमी, हार्मोन में उतार-चढ़ाव और तनाव के कारण पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं। पीरियड्स में अनियमितता शुरुआती दिनों में गंभीर नहीं होती लेकिन उम्र के साथ यह परेशानी बढ़ जाती है और चिंता का कारण बन जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अनियमित पीरियड्स की समस्या को जीवनशैली और खानपान में बदलाव करके ठीक किया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको 5 ऐसे ही सुपरफूड्स की जानकारी देने वाले हैं, जो अनियमित पीरियड्स की समस्या को ठीक कर सकते हैं। इस विषय पर डाइटिशियन व मातृ एवं शिशु पोषण विशेषज्ञ रमिता कौर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करेंगे ये 5 सुपरफूड्स- Superfoods List to Cure Irregular Periods
डाइटिशियन रमिता कौर का कहना है कि अपनी रोजमर्रा की डाइट में कुछ खास चीजों का सेवन किया जाए, तो यह पीरियड्स की अनियमितता को ठीक कर सकते हैं और पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं। अपने पोस्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने किस सुपरफूड को कौन से समय पर खाना है, इसकी जानकारी भी दी है।
1. काली किशमिश
एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना सुबह खाली पेट काली किशमिश का सेवन करने अनियमित पीरियड की समस्या को ठीक किया जा सकता है। काली किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करके हार्मोनल इम्बैलेंस करता है। काली किशमिश के पोषक तत्व पीरियड्स के चक्र को नियमित करने और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। डाइटिशियन के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट 3 से 4 पीस किशमिश का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
View this post on Instagram
2. काजू
काजू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है। इसके साथ काजू कैल्शियम, फाइबर, फास्फोरस, आयरन, जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का खजाना है। पीरियड्स की समस्या होने पर सुबह खाली पेट भीगे हुए काजू का सेवन करना फायदेमंद होता है। काजू में मौजूद पोषण महिलाओं के हार्मोन्स सर्कल को मैनेज करता है, जिससे अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः साधारण या सेंधा नमक: प्रेग्नेंसी में क्या खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
3. घी
एक्सपर्ट का कहना है कि अनियमित पीरियड्स की समस्या में घी बहुत फायदेमंद होता है। देसी घी में कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो वजाइना के फ्लैग्जिबल, टिश्यू को सॉफ्ट और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें रोजाना अपना लंच देसी घी में तैयार करना चाहिए। देसी घी खाने से पीरियड्स का दर्द कम करने में भी परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए शतावरी है फायदेमंद, पीरियड्स और यौन परेशानियों से दिलाता है राहत
4. गुड़
पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में गुड़ भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना लंच के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ को खाने से अनियमित पीरियड्स की समस्या को ठीक किया जा सकता है। दरअसल, गुड़ में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे कई पोषण तत्व होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। इसके अलावा लंच के बाद गुड़ का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है, जिससे थकान दूर होती है।
इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में