जब महिलाएं लंबे समय तक यौन संबंध से दूर रहती हैं, तो उन्हें लगता है कि इससे उनकी योनि प्राकृतिक रूप से टाइट हो जाती है। सवाल है, क्या यह वाकई सच है या फिर यह महज एक मिथक है? असल में यौन सेक्शुअल रिलेशनशिप नहीं बनाने के कारण ऐसी सोच लोगों के बीच प्रचलित हो जाती है।
इस बारे में मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डाॅ. विजय दहिफले बताते हैं, "लंबे समय तक सेक्शुअल रिलेशनशिप से दूर रहने के बावजूद योनि प्राकृतिक रूप से टाइट नहीं होती है। यह महज एक मिथक है। हालांकि, जब महिलाएं यौन संबंध लंबे समय तक नहीं बनाती हैं, तो इसकी वजह से योनि की मांसपेशियों में संकुचन और कसाव महसूस होता है। इसी को योनि की टाइटनेस से जोड़कर देखा जाता है। ध्यान रखें कि जब महिलाएं यौन संबंध से दूर रहती हैं, तो इसकी नई शुरुआत करना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है।"
क्या है सच्चाई?
साल 2024 में The Journal of Sexual Medicine में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार, योनि के ढीलेपन का सीधा संबंध डिलीवरी और क्लिनिकल कारकों से जुड़ा हुआ है। इसका कोई संबंध यौन सक्रियता से नहीं है। इसलिए महिला सेक्शुअली कम या ज्यादा एक्टिव है, तो भी वजाइना टाइट या ढीली नहीं होती है। वैसे भी योनि प्राकृत रूप से लचीली होती है और उत्तेजना या पेनिट्रेशन के बाद अपनी सामान्य स्थिति में लौट आती है।
इस बारे में डाॅ. विजय दहिफले कहते हैं, "योनि इलास्टिक मस्कुलर टिश्यू (लचीले मांसपेशीय ऊतकों) से बनी होती है, जिसे फैलने और फिर अपने सामान्य आकार में लौटने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसलिए, अगर कोई महिला यौन रूप से सक्रिय न हो, तो भी योनि टाइट नहीं होती है। यौन संबंध बनाने के बाद यह अपने सामान्य स्थिति में लौट जाती है। हालांकि, जब कोई महिला लंबे अंतराल के बाद सेक्स करती है, तो योनि अधिक टाइट या असहज महसूस हो सकती है, तो आमतौर पर इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं।" इस बारे में डाॅ. विजय दहिफले कहते हैं स्पष्ट करते हैं, "आमतौर पर लंबे समय तक यौन सक्रियता से दूर रहने के कारण लुब्रिकेशन में कमी आ जाती है, पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां स्टिफ हो जाती हैं। इसलिए, लंबे समय बाद सेक्शुअल रिलेशनशिप न बनाने के बाद दोबारा यौन संबंध बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है।"
यौन संबंध न बनाने का योनि पर असर
Can Not Having Sex For Long Time Make Vagina Tight
लुब्रिकेशन में कमी
विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर महिला लंबे समय से यौन सक्रियता से दूर रहती है, तो ऐसे में उनमें प्राकृतिक रूप से लुब्रिकेशन की कमी होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यौन उत्तेजना के कारण योनि में रक्त प्रवाह में सुधार होता है और नमी भी बेहतर होती है। वहीं, यौन उत्तेजना की कमी के कारण महिलाओं को अस्थायी रूप से वजाइनल ड्राईनेस का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या असुरक्षित यौन संबंध से बिगड़ सकता है वजाइनल pH लेवल? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
कसावट में बदलाव
जैसा कि इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि यौन सक्रियता से दूर रहने का यह मतलब नहीं है कि महिला की योनि प्राकृतिक रूप से टाइट हो जाएगी। इसके बजाय, जब महिलाएं लंबे समय तक यौन संबंध नहीं बनाती हैं, तो ऐसे में प्रभावित हिस्से के टिश्यू अस्थायी रूप से अपना लचीलापन खो सकते हैं। इसलिए, नए सिरे से सेक्शुअल रिलेशनशिप की शुरुआत करने पर अधिक समय, फोरप्ले या लुब्रिकेंट के उपयोग की आवश्यकता हो सकती है।
मेनोपॉज का असर
कई बार महिलाएं मेनोपॉज के बाद यौन संबंध बनाने से बचती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मेनोपॉज के बाद उनके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर घट जाता है। यह हार्मोन उनमें वजाइनल लुब्रिकेशन संतुलित रखता है, सेक्शुअल डिजायर बनाए रखता है। वहीं, पेरीमेनोपॉज या पोस्टमेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं में, घटते एस्ट्रोजन और ब्लड फ्लो की कमी के कारण लुब्रिकेशन की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ-साथ वजाइनल ड्राईनेस भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि मेनोपॉज हो चुकी महिलाएं जब लंबे समय तक यौन संबंध बनाती हैं, तो उन्हें दर्द या खरोंच का एहसास होता है।
उत्तेजना की कमी
लंबे समय तक यौन संबंध नहीं बनाने के कारण महिलाओं में इसके प्रति अरुचि हो सकती है और उत्तेजना की कमी भी हो सकती है। असल में, एक लंबे ब्रेक के बाद शुरुआती कुछ बार मानसिक या शारीरिक रूप से उत्तेजित होने या ऑर्गेज्म तक पहुंचने में महिलाओं को कभी-कभी सामान्य से अधिक समय लग सकता है। ध्यान रखें कि यह पूरी तरह नॉर्मल है। इस दौरान, हल्का-फुल्का दर्द का एहसास भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: योनि का पीएच लेवल फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित, बता रहे हैं डॉक्टर
निष्कर्ष
लंबे समय तक यौन संबंध न बनाने पर महिलाओं को शारीरिक रूप से कोई विशेष समस्या नहीं होती है। हालांकि, इसकी वजह से योनि में टाइटनेस भी नहीं होती है। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि लंबे समय तक यौन सक्रियता से दूर रहने के बावजूद योनि टाइट नहीं होती है। हां, सक्रियता न होने के कारण प्रभावित हिस्से की मांसपेशियां संकुचित हो जाती हैं, जिससे नए सिरे से यौन संबंध की शुरुआत करने के दौरान अधिक कसावट महसूस हो सकती है। ऐसा सभी महिलाओं के साथ हो, यह जरूरी नहीं है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद योनि हमेशा के लिए ढीली हो जाती है?
वजाइनल डिलीवरी के दौरान योनि की मांसपेशियां काफी फैलती हैं, लेकिन प्रसव के कुछ महीनों बाद यह प्राकृतिक रिकवरी और पेल्विक फ्लोर व्यायाम से वे काफी हद तक सामान्य स्थिति में लौट आती है।अगर लंबे गैप के बाद हर बार सेक्स करने पर तेज दर्द (डिस्पेर्यूनिया) हो, तो डॉक्टर के पास कब जाएं?
अगर पर्याप्त फोरप्ले और लुब्रिकेंट के इस्तेमाल के बावजूद संभोग के दौरान लगातार तेज दर्द, जलन या ब्लीडिंग हो, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 14, 2026 16:40 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale
