Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या असुरक्षित यौन संबंध से बिगड़ सकता है वजाइनल pH लेवल? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

असुरक्षित यौन संबंध वजाइनल पीएच लेवल को प्रभावित करता है और इसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे क्या कारण हैं, जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

योनि का pH लेवल संतुलित होना बहुत जरूरी है। अगर किसी वजह से वजाइनल pH लेवल बिगड़ता है, तो इसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे योनि में खुजली, जलन, इंफेक्शन आदि होना। विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ योनि का pH लेवल 3.8 से 4.5 के बीच होता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि अगर बिना कंडोम या प्रोटेक्शन के यौन संबंध बनाने से वजाइनल pH लेवल का संतुलन बिगड़ सकता है? आइए, जानते हैं कि ऐसा क्यों और कैसे होता है। इस बारे में जानने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

असुरक्षित यौन संबंध वजाइनल pH लेवल को कैसे प्रभावित करता है?

can unprotected sex disturb vaginal ph level 1 (13)

सीमन का अल्कलाइन होना

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पुरुषों के वीर्य का pH स्तर अल्कलाइन होता है। असुरक्षित यौन संबंध के दौरान सीमन योनि के संपर्क में आता है, जिससे वजाइना के प्राकृतिक एसिडिक माहौल को कम कर देता है, जिससे pH स्तर बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: योनि का पीएच लेवल फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित, बता रहे हैं डॉक्टर

हानिकारक बैक्टीरिया का बढ़ना

आपने डॉक्टर को हमेशा कहते सुना होगा कि यौन संबंध हमेशा प्रोटेक्शन के साथ बनाया जाना चाहिए। ऐसा करके आप एसटीडी या कई तरह के संक्रमणों से बचाव कर सकते हैं। इसके विपरीत, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से वजाइनल माइक्रोबायोम में नए बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं। इससे योनि के अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का नाजुक संतुलन बिगाड़ सकता है। ऐसे में संक्रमण या अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

संक्रमण का खतरा

असुरक्षित यौन संबंध बनाने से न सिर्फ योनि का pH स्तर बदल जाता है, बल्कि इसकी वजह से संक्रमण का रिस्क भी बढ़ जाता है। खासकर, वजाइनल pH लेवल बिगड़ने की वजह से महिलाओं में बैक्टीरियल वेजिनोसिस और यीस्ट इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, इसमें क्लेमीडिया, गोनोरिया या ट्राइकोमोनिएसिस जैसे सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के जोखिम शामिल हैं। इससे वजाइनल हेल्थ को गंभीर नुकसान हो सकते हैं

इसे भी पढ़ेंः योनि में ड्राईनेस से प्रभावित होते हैं सेक्सुअल रिलेशन, एक्सपर्ट बता रहे हैं इस स्थिति में क्या करें और क्या नहीं

लुब्रिकेंट्स का उपयोग

असुरक्षित यौन संबंध बनाने के दौरान अक्सर महिलाएं योनि में खुशबूदार या केमिकल वाले लुब्रिकेंट्स का यूज करती हैं। इससे यौन संबंध बनाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा किया जाना सही नहीं है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला लुब्रिकेंट भी योनि के pHल लेवल को बिगड़ देता है। 

निष्कर्ष

असुरक्षित यौन संबंध योनि के pH लेवल को आसानी से बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से इंफेक्शन और असुविधा बढ़ जाती है। इस तरह के इंफेक्शन या समस्या से बचने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें। इसके अलावा, संबंध बनाने के बाद महिलाओं को हर बार यूरिन पास करना चाहिए और प्राइवेट पार्ट को सादे पानी से साफ करना चाहिए। इससे वजाइनल pHल लेवल संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • योनि का pH लेवल बिगड़ने के मुख्य लक्षण क्या हैं?

    योनि से असामान्य सफेद या ग्रे रंग का पानी आना, तेज मछली जैसी बदबू आना, खुजली होना या पेशाब के दौरान जलन महसूस होना।
  • संबंध बनाने के बाद pH के स्तर को सामान्य कैसे करें?

    यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद यूरिन पास करें और बाहरी हिस्से को सादे पानी से धोएं।

Read Next

ब्लैडर इंफेक्शन और UTI के लक्षणों में अंतर कैसे पहचानें? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 26, 2026 17:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 26, 2026 17:25 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content