महिलाओं की वजाइन का नेचुरल pH लेवल आमतौर पर 3.8 से 4.5 के बीच होता है, जो हल्का एसिडिक होता है। यह संतुलन वजाइनल एरिया के आसपास अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान ब्लड का pH आमतौर पर ज्यादा होता है, जिससे वजाइनल pH अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है। ऐसे में सही खानपान इस संतुलन को बनाए रखने और इंफेक्शन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान वेजाइनल pH लेवल सही बनाए रखने के लिए कैसी डाइट लेनी चाहिए?
पीरियड्स के दौरान pH संतुलित रखने के लिए डाइट टिप्स
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि पीरियड्स के दौरान pH असंतुलन को सही रखने के लिए आप इन डाइट टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स खाएं
प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जो वेजाइनल स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। पीरियड्स के दौरान दही, छाछ, घर का बना प्रोबायोटिक दही और फर्मेंटेंड फूड्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इनमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया शरीर के माइक्रोबायोम को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान वजाइनल pH लेवल में बदलाव आता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
2. पर्याप्त पानी पिएं
हाइड्रेशन शरीर के हर हिस्से के लिए बहुत जरूरी होता है, जिसमें वेजाइनल हेल्थ भी शामिल है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही योनि के आसपास नेचुरल नमी भी बनी रहती है। गर्मियों या हैवी ब्लीडिंग के दौरान पानी की मात्रा बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
3. विटामिन C से भरपूर फूड्स
विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है और हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकती है। संतरा, मौसंबी, अमरूद, कीवी, आंवला और शिमला मिर्च जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

4. चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें
ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में यीस्ट इंफेक्शन के बढ़ने को बढ़ावा दे सकता है, जिससे इंफेक्शन का खतरना बढ़ सकता है। पीरियड्स के दौरान ज्यादा मीठे ड्रिंक्स, केक, पेस्ट्री और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन सीमित करना बेहतर होता है।
5. आयरन और फोलेट का ध्यान रखें
पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग के कारण महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसलिए पालक, चुकंदर, दालें, गुड़, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। आयरन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखती है।
इसे भी पढ़ें: एक अच्छे फेस वॉश का pH लेवल कितना होना चाहिए? जानें स्किन के लिए पीएच क्यों जरूरी है
निष्कर्ष
पीरियड्स के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार न सिर्फ वेजाइनल pH को संतुलित रखने में मदद करती है, बल्कि इंफेक्शन के जोखिम को कम करके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। इसलिए, आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, प्रोबायटिक्स लें, विटामिन सी और आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
pH लेवल बढ़ने से क्या होता है?
शरीर का pH लेवल नॉर्मल से ज्यादा होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, हाथों-पैरों में झनझनाहट, जी मिचलाना और मानसिक भ्रम जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।खून का pH कितना होना चाहिए?
शरीर के ब्लड का नॉर्मल और सुरक्षित pH लेवल 7.35 से 7.45 के बीच होना चाहिए, जो कि हल्का क्षारीय होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 19, 2026 09:58 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 19, 2026 09:58 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra