आजकल महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या कॉमन होती जा रही है। पीरियड्स जल्दी आना, देर से आना, ज्यादा ब्लीडिंग या कम ब्लीडिंग जैसी समस्याएं अनियमित पीरियड्स का हिस्सा हैं। अनियमित पीरियड्स के पीछे अक्सर डाइट में पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव जैसे कारण छुपे होते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए डाइट में प्रोटीन और आयरन को शामिल करना जरूरी है। अनियमित पीरियड्स होने पर प्रोटीन और आयरन की जरूरत बढ़ जाती है। अनियमित पीरियड्स के दौरान दोनों पोषक तत्वों की अहमियत को समझने के लिए हमने Dr. Smriti Agrawal, Professor & Gynaecologist At Department Of Obstetrics & Gynaecology, King George's Medical University, Lucknow से बात की।
अनियमित पीरियड्स में आयरन क्योंं जरूरी है?

जिन लोगों को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है, उनमें अक्सर आयरन की कमी देखी जाती है इसलिए अनियमित पीरियड्स में पर्याप्त मात्रा में आयरन का सेवन भी जरूरी है। आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है। हालांकि आयरन बेहतर ढंग से शरीर में अब्जॉर्ब हो जाए, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन भी जरूरी है। विटामिन सी के लिए संतरा, नींबू, आंवला जैसे हेल्दी विकल्प चुनें।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद महिलाओं के पीरियड्स में क्यों होते हैं बदलाव? डॉक्टर को कब दिखाना जरूरी
आयरन रिच फूड्स कौन से हैं?
- हरी पत्तेदार सब्जियां
- पालक
- चुकंदर
- किशमिश
- गुड़
- खजूर
- अनार
- दालें
- बीन्स
- अंडा
- चिकन
यह भी पढ़ें- क्या 40 दिन का पीरियड साइकिल नॉर्मल है? जानें डॉक्टर के पास जाने का सही समय
अनियमित पीरियड्स में प्रोटीन क्योंं जरूरी है?
अनियमित पीरियड्स में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। इस दौरान प्रोटीन लेने से हार्मोन्स को संंतुलित रखने में मदद मिलती है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है। यह कोशिकाओं, मांसपेशियों और हार्मोन्स के विकास के लिए अहम होता है। प्रोटीन शरीर की रिकवरी में भी मदद करता है। साल 2024 में BMC Women's Health नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, पीरियड्स संबंधित समस्याओं वाली महिलाओं में स्वस्थ महिलाओं की तुलना में प्रोटीन, विटामिन के, विटामिन बी3, विटामिन बी5 और सोडियम का सेवन कम पाया गया इसलिए इस दौरान हेल्दी डाइट पर फोकस करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या अनियमित पीरियड्स ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें
प्रोटीन रिच फूड्स कौन से हैं?
- पनीर
- दही
- दूध
- राजमा
- दाल
- सोया
- टोफू
- अंंडे
- चिकन
- बादाम
- मूंगफली
डॉक्टर से संपर्क कब करें?
अगर कई महीनों तक पीरियड्स अनियमित रहें, दर्द ज्यादा हो, ज्यादा ब्लीडिंग हो या कमजोरी बनी रहे, तो डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें। अनियमित पीरियड्स का कारण स्ट्रेस, एनीमिया, थायराइड और PMOS (पूर्व नाम PCOS) जैसी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए समय पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
निष्कर्ष:
अनियमित पीरियड्स में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है और इस दौरान आयरन की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन का सेवन भी जरूरी है। डॉक्टर से सलाह लेकर डाइट तय करें और पर्याप्त मात्रा में इन दोनोंं पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करें।
FAQ
अनियमित पीरियड्स के लक्षण क्या हैं?
हर महीने अलग-अलग तारीख पर पीरियड्स होना, बहुत ज्यादा या कम ब्लीडिंग होना, बार-बार थकान या कमजोरी महसूस होना, तेज पेट दर्द या ऐंठन होना, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन महसूस होना।अनियमित पीरियड्स से कैसे बचें?
रोज एक्सरसाइज करें, वजन कंट्रोल करें, मेडिटेशन या योग करें, कैफीन या ज्यादा मीठी चीजों के सेवन से बचें, आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 18, 2026 09:53 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 18, 2026 09:53 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Prof Dr Smriti Agrawal