Doctor Verified

असुरक्षित यौन संबंध महिलाओं में बढ़ाता है कई बीमारियों का जोखिम, जानें इनके बारे में

Unsafe Sex: महिलाओं के लिए असुरक्षित यौन संबंध बनाना कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। चलिए एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
असुरक्षित यौन संबंध महिलाओं में बढ़ाता है कई बीमारियों का जोखिम, जानें इनके बारे में

How Unsafe Sex Is Harmful For Females: महिलाओं के लिए रिप्रोडक्टिव हेल्थ के साथ अपनी सेक्सुअल हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। अक्सर लोग सेक्सुअल हेल्थ और जरूरतों पर बात करने के कतराते हैं। लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके कारण कई इंफेक्शन और यौन संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है अपनी सेक्सुअल हेल्थ के बारे में जरूरी चीजों की जानकारी रखी जाए। महिलाओं के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी है, क्योंकि पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक महिलाओं को कई बदलाव से गुजरना पड़ता है। महिलाओं के लिए असुरक्षित यौन संबंध बनाना कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकता है। इसके कारण महिला को कई बड़ी बीमारियों से भी गुजरना पड़ सकता है। इस बारे में और भी विस्तार से समझने के लिए हमने बात कि सीके बिरला हॉस्पिटल (गुड़गांव) की लीड कंसल्टेंट आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ आस्था दयाल से।

sex

जानें महिलाओं के लिए अनसेफ सेक्स करना क्यों नुकसानदायक है- How Unsafe Sex Is Harmful For Females

अनचाहे गर्भधारण का खतरा- Unwanted Pregnancy

अनसेफ सेक्स करने से सबसे बड़ा खतरा अनचाहे गर्भधारण का हो सकता है। अगर आप प्रेग्नेंसी के लिए तैयार नहीं है तो आपको अनचाहा गर्भधारण हो सकता है। इससे आप पर शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से प्रेशर आ सकता है। 

यौन संचारित रोगों का खतरा- Sexual Transmitted Diseases

बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स करने से यौन संचारित रोगों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में महिला को एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी जैसे यौन संचारित बीमारियों का खतरा बन सकता है। इन समस्याओं में कई बार बीमारी का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में केवल टेस्ट के जरिए बीमारि को समझा जा सकता है 

इसे भी पढ़ें- असुरक्षित यौन संबंध से फैलता है गोनोरिया (Gonorrhea) रोग, डॉक्‍टर से जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

इनफर्टिलिटी की वजह बनना- Reason For Infertility

कई महिलाओं को अनसेफ सेक्स करने से क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसे यौन संचारित रोग भी हो सकते हैं। इस स्थिति वजाइनल डिस्चार्ज में फर्क नजर आने लगता है। ये समस्याएं बढ़ने के साथ ही महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी नुकसान करने लगती हैं। इसके कारण महिलाओं की ट्यूब डैमेज हो सकती है, जो भविष्य में इनफर्टिलिटी की वजह भी बन सकता है।

इन्फेक्शन होने का डर- Infections

अगर कोई महिला बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करती है, तो इससे उसे वजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है। इससे वजाइना में जलन, सूजन और इर्रिटेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- यौन संक्रमण कैसे फैलता है? जानें इसके लक्षण और बचाव

सर्वाइकल कैंसर हो सकता है- Cervical Cancer

यौन संचारित संक्रमण के कारण महिला को हर्पीस, एचपीवी, एचपीवी जैसी समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है। साथ ही अगर लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहती है, तो यह सर्वाइकल कैंसर का कारण भी बन सकता है। 

अगर आप यौन संबंध बना रहे हैं कि आप प्रोटेक्शन जरूर इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप एक्सपर्ट की सलाह पर भी सही विकल्प चुन सकते हैं।

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर और अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

 

Read Next

क्या PCOS से पीड़ित महिलाएं कंसीव कर सकती हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer