Doctor Verified

क्या शारीरिक संबंध बनाने से हार्मोन्स में बदलाव होते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can having sex causes hormonal changes in Hindi: शारीरिक संबंध बनाना शरीर की एक जरूरत है। शारीरिक संबंध बनाना या सेक्स करना सेहत के लिए कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शारीरिक संबंध बनाने से हार्मोन्स में बदलाव होते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Can having sex causes hormonal changes in Hindi: दो पार्टनर के बीच एक अच्छा रिलेशनशिप बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इससे न केवल आपका रिश्ता अच्छा रहता है, बल्कि इससे आपका तनाव कम होता है और मूड भी बेहतर रहता है। आमतौर पर शादी के बाद लोग शारीरिक संबंध बनाते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत और जीवन को खुशहाल रखते हैं। शारीरिक संबंध बनाने से न केवल मानसिक बल्कि, शारीरिक फायदे भी मिल सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शारीरिक संबंध बनाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसका ब्रेन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। कुछ लोगों के मन में यह शंका रहती है कि शारीरिक संबंध बनाने से हार्मोन्स में बदलाव होते हैं। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। सेक्स करने का कई बार हार्मोन्स पर प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन, ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार सेक्स करने का असर आपके हार्मोन्स पर पड़े। आइए Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से से जानते हैं इस बारे में। (Does having sex affect your hormones in Hindi) -

क्या शारीरिक संबंध बनाने से हार्मोन्स में बदलाव होते हैं?-Can Having Sex Cause Hormonal Imbalance In Hindi

डॉक्टर के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाना शरीर की एक जरूरत है। शारीरिक संबंध बनाना या सेक्स करना सेहत के लिए कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन, यह कहना गलत होगा कि सेक्स करने से हार्मोनल इंबैलेंस होता है। कुछ मामलों में हो सकता है कि आपके हार्मोन में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव आ जाए, लेकिन हार्मोन्स में परिवर्तन होना Hormone Changes in Hindi) स्थायी नहीं होता है।

कुछ समय बाद यह अपने आप ठीक हो जाता है। ऐसा बिलकुल नहीं कि जब आप शारीरिक संबंध बनाते हैं तो शरीर उसी तरीके से हार्मोन बनाने लगती है। केवल प्रेग्नेंसी के दौरान ही सेक्स करने का प्रभाव कई बार हार्मोनल असंतुलन पर देखा जा सकता है। 

sexandhormone-inside

कौन से हार्मोन होते हैं प्रभावित? - Which Hormones Are Affected In Hindi

शरीर में कई प्रकार के हार्मोन्स होते हैं, जिनमें उतार-चढ़ाव देखा जाता है। हार्मोन्स के इंबैलेंस होने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कई बार प्रेग्नेंसी में तो कई बार स्ट्रेस लेने पर वहीं, कुछ मामलों में खान-पान की गलत आदत भी हार्मोन्स पर प्रभाव डाल सकती है।

शारीरिक संबंध बनाने पर शरीर में कई बार ऑक्सिटोसिन नामक हार्मोन पर असर पड़ता है। कई बार सेक्स करने पर यह हार्मोन आपको संतुष्ट महसूस कराते हैं, जिससे आपको अच्छा लगता है। इससे आपका तनाव कम होने के साथ ही साथ मूड भी बेहतर होता है। 

इसे भी पढ़ें - सेक्स करने का आपके दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से समझें 

हार्मोनल इंबैलेंस को कैसे ठीक करें?- How To Recover Hormonal Imbalance In Hindi

  1. हार्मोनल इंबैलेंस को कई तरीकों से ठीक किया जा सकता है।
  2. इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही साथ अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
  3. इसके लिए आपको संतुलित और हेल्दी आहार लेना चाहिए। ऐसे में फलों, सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
  4. हार्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए आपको अपने वजन को मैनेज रखना चाहिए। ज्यादा वजन न बढ़ने दें।
  5. हार्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए आप लोगों को तनाव और एंग्जाइटी को कम करना चाहिए। तनाव लेने से हार्मोन्स पर असर पड़ सकता है।
  6. इसके लिए आपको दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 

FAQ

  • लड़कियों में हार्मोन की कमी से क्या होता है?

    लड़कियों और महिलाओं में हार्मोन की कमी होने पर मूड स्विंग, नींद नहीं आने की समस्या, थकान होना और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • हार्मोन की कमी से कौन से रोग होते हैं?

    हार्मोन की कमी होने पर आपको मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं, बालों और त्वचा से जुड़ी समस्या, नींद में बदलाव आने के साथ ही साथ कई बार वजन बढ़ने की भी समस्या हो सकती है। 
  • हार्मोन ठीक होने में कितना समय लगता है?

    हार्मोन को ठीक होने में वैसे तो 4 से 8 सप्ताह लग सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में यह आपकी शारीरिक स्थिति पर भी निर्भर हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

लिवर ट्यूमर होने के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

Disclaimer