क्या PCOS से पीड़ित महिलाएं कंसीव कर सकती हैं? जानें डॉक्टर से

PCOS से पीड़ित महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती है, लेकिन उन्हें अपने हार्मोनल असंतुलन पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या PCOS से पीड़ित महिलाएं कंसीव कर सकती हैं? जानें डॉक्टर से

पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में कॉमन हॉर्मोनल समस्या है। इस समस्या में महिलाओं की प्रजनन क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है, जिसमें अंडाशय सही तरीके से काम नहीं करते हैं और महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। PCOS के कारण महिलाओं में बांझपन यानी इंफर्टिलिटी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अक्सर PCOS से पीड़ित महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है, क्या वे PCOS से पीड़ित महिलाएं कंसीव कर सकते हैं? अगर आपके मन में भी इसी तरह के सवाल हैं, तो परेशान न हो डॉ. अखिला पम्पन्ननायक जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। 

क्या PCOS से पीड़ित महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती है? - Can Women With PCOS Get Pregnant in Hindi? 

डॉ. अखिला पम्पन्ननायक जोशी के अनुसार, “पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से पीड़ित महिलाएं नेचुरल तरीके से गर्भधारण कर सकती हैं। PCOS से पीड़ित महिलाओं को कंसीव करने में ज्यादा समय लग सकता है, आम महिलाओं (जिन्हें PCOS नहीं है) की तुलना में। PCOS के दौरान आपके शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है, जिसका असर ओव्यूलेशन पर पड़ता है। आमतौर पर PCOS आपके ओव्यूलेशन को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण आप अच्छी गुणवत्ता वाले अंडे रिलीज नहीं कर पा रहे हैं और आपको कंसीव करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। PCOS से पीड़ित महिलाएं, जो कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे अपने स्वास्थ्य पर बेहतर ध्यान दें। PCOS की समस्या में अगर आप ओव्यूलेशन की समस्या और हार्मोनल असंतुलन को ठीक कर लेते हैं, तो स्वाभाविक रूप से नेचुरल तरीके से कंसीव करना संभाव हो पाएगा।” 

इसे भी पढ़ें- PCOS से पीड़ित महिलाएं अपनाएं ये 4 हेल्दी आदतें, सेहत में होगा सुधार

PCOS में हार्मोन संतुलन के लिए क्या करें? - What To Do For Hormonal Imbalance During PCOS Treatment in Hindi? 

  • वजन कम करने या सही वजन बनाए रखने से हार्मोन संतुलन में सुधार हो सकता है। 
  • PCOS में इंसुलिन प्रतिरोध आम है, इसलिए अपने ब्लड शुगर लेवल की निगरानी करें और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स डाइट को फॉलो करें। 
  • PCOS में तनाव आपके हार्मोनल असंतुलन को खराब कर सकता है, इसलिए माइंडफुलनेस, ध्यान और योग जैसी गतिविधियों को अपने रूटीन में शामिल करें। 

  • अपने हार्मोन के स्तर, मासिक धर्म चक्र और समग्र स्वास्थ्य की निगरानी के लिए अपने हेल्थ एक्सपर्ट से मिलते रहें। 
  • PCOS की समस्या में महिलाएं नेचुरल तरीके से कंसीव करने के लिए संपूर्ण आहार पर ध्यान दें, फिजिकल एक्टिविटी करें और अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

PCOS से पीड़ित महिलाएं अपनाएं ये 4 हेल्दी आदतें, सेहत में होगा सुधार

Disclaimer