Fri Sep 11, 2026 | 08:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

ब्लैडर इंफेक्शन और UTI के लक्षणों में अंतर कैसे पहचानें? जानें डॉक्टर से

ब्लैडर इंफेक्शन हो या UTI। दोनों ही अपने-आप में गंभीर समस्याएं हैं। लोग अक्सर दोनों को एक समझ बैठते हैं, जबकि दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। कैसे? इस लेख में जानें।

ज्यादातर लोगों को UTI और ब्लैडर इंफेक्शन एक ही समस्या लगती है। हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों एक-दूसरे से संबंधित है, लेकिन मेडिकल तौर पर दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर भी मौजूद है। सीधे शब्दों में कहें कि ब्लैडर इंफेक्शन और UTI एक ही समस्या नहीं हैं। सवाल है इनमें अंतर कैसे पहचान सकते हैं? यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। इन दोनों के बीच अंतरों को सरल भाषा में समझने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की Medical Director, गायनेकोलॉजिस्ट and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। 

UTI और ब्लैडर इंफेक्शन में अंतर

01 (18)

UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, जो कि एक गंभीर समस्या है। आमतौर पर UTI यूरिनरी ट्रैक्ट में कहीं भी हो सकता है, जिसमें किडनी, यूरेटर (मूत्रवाहिनी), ब्लैडर और यूरेथ्रा (मूत्रमार्ग) शामिल हैं। वहीं, ब्लैडर इंफेक्शन की बात करें, तो यह मुख्य रूप से तब होता है जब बैक्टीरिया केवल आपके मूत्राशय तक ही सीमित रहते हैं। इसे मेडिकल भाषा में सिस्टाइटिस भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: यूटीआई, ब्लैडर और यीस्ट इंफेक्शन में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से

ब्लैडर इंफेक्शन और UTI के लक्षणों में अंतर

bladder infection and uti symptoms difference inside

ब्लैडर इंफेक्शन के लक्षण

चूंकि, ब्लैडर एक सीमित या विशेष हिस्सा है, इसलिए इसके लक्षण मुख्य रूप से पेट के निचले हिस्से और पेशाब करने के दौरान ही अधिक महसूस होते हैं-

  1. पेशाब करते समय दर्द या जलन होना (डिसुरिया)
  2. बार-बार और तुरंत पेशाब आने की तीव्र इच्छा होना
  3. बार-बार पेशाब आना, लेकिन हर बार बहुत कम मात्रा में यूरिन पास होना
  4. पेल्विक एरिया में तीव्र दर्द होना
  5. पेट के निचले हिस्से में ऐंठन
  6. पेशाब में तीव्र बदबू आना
  7. पेशाब के साथ-साथ खून आना

इसे भी पढ़ें: Vulvodynia: वजाइना में दर्द और खुजली की समस्या, जिसे महिलाएं अक्सर समझ लेती हैं कैंसर, जानें इसके बारे में

UTI के लक्षण

जब इंफेक्शन फैल जाता है, तो यूरिनरी ट्रैक्ट के किसी भी हिस्से में इसके लक्षण नजर आ सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर बैक्टीरिया ब्लैडर से ऊपर की ओर बढ़ते हुए किडनी तक पहुंच जाते हैं, तो लक्षण कहीं अधिक गंभीर और पूरे शरीर को प्रभावित करने वाले हो जाते हैं। UTI के लक्षणों में शामिल हैं-

  • तेज बुखार और ठंड लगना
  • जी मिचलाना और उल्टी होना
  • पीठ और साइड में दर्द होना
  • बहुत ज्यादा कमजोरी 
  • अचानक मानसिक भ्रम होना

जब इंफेक्शन किडनी फैलने पर नजर आने वाले लक्षण

  • बुखार आना
  • कंपकंपी छूटना
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना
  • उल्टी और मतली महसूस करना

इसे भी पढ़ें: क्या फीमेल पार्टनर से पुरुषों को भी हो सकता है फंगल इन्फेक्शन? डॉक्टर से जानें बचाव

निष्कर्ष

UTI और ब्लैडर इंफेक्शन, दोनों ही स्थितियों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस तरह की समस्या होने पर तुरंत डाॅक्टर से मिलना चाहिए और अपना प्राॅपर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। हां, आपको अपने लक्षणों पर गौर करना चाहिए, जैसे आपको पेशाब में जलन या दर्द की समस्या महसूस हो, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह एक साधारण ब्लैडर इंफेक्शन ही नहीं, बल्कि किडनी तक फैला हुआ गंभीर संक्रमण भी हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • ब्लैडर इंफेक्शन और UTI में ज्यादा खतरनाक क्या है?

    ब्लैडर इंफेक्शन की तुलना में UTI अधिक गंभीर हो सकता है, अगर यह किडनी तक फैल जाए।
  • ब्लैडर इंफेक्शन और UTI का मुख्य कारण क्या है?

    दोनों का मुख्य कारण बैक्टीरिया (आमतौर पर ई. कोली) का मूत्र मार्ग में प्रवेश करना है।
  • ब्लैडर इंफेक्शन और UTI से बचने का सबसे आसान उपाय क्या है?

    ब्लैडर इंफेक्शन और UTI से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, लंबे समय तक पेशाब न रोकें और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।

Read Next

PCOS में यूरिन इंफेक्शन होने से बचाव के लिए क्या करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 26, 2026 15:15 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 26, 2026 15:15 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content