Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gunjan Sarin , Obstetrics and Gynaecology

PCOS में यूरिन इंफेक्शन होने से बचाव के लिए क्या करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

PCOS से पीड़ित महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, आइए डॉक्टर से जानते हैं कि UTI से बचाव के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए? 

PCOS जिसे अब PMOS यानी पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। महिलाओं में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल समस्या है। इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में हार्मोन असंतुलन, वजन बढ़ना और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती हैं। कई महिलाओं को PCOS के साथ बार-बार यूरिन इंफेक्शन यानी UTI की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, PCOS सीधे तौर पर यूटीआई का कारण नहीं बनता है लेकिन शरीर में होने वाले बदलाव इंफेक्शन के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सही केयर और कुछ आदतों को अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं। इसलिए आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लिनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि PCOS में यूरिन इंफेकशन से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

PCOS में यूरिन इंफेक्शन से बचाव के तरीके

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि PCOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण इंफेक्शन फैलने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आप UTI से बचाव के लिए इन टिप्स को फॉलो करें-

1. ज्यादा पानी पिएं

यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपके लिए बहुत जरूरी है। पानी शरीर से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में कम पानी पीने से यूरिन ज्यादा देर तक ब्लैडर में रहता है, तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, आप दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।

इसे भी पढ़ें: PCOS और UTI के बीच का क्या कनेक्शन है? डॉक्टर से जानें

2. हाइजीन का ध्यान रखें

PCOS में शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण इंफेक्शन जल्दी हो सकता है, जिस कारण प्राइवेट पार्ट की सही तरह से साफ-सफाई बहुत जरूरी है। आप हमेशा साफ और कॉटन अंडरगारमेंट्स पहनें और उन्हें रोज बदलें।

3. हेल्दी डाइट लें

अपनी डाइट में बहुत ज्यादा मीठा, प्रोसेस्ड फूड्स और जंक फूड शामिल करने से बचें, क्योंकि यह शरीर में सूजन और शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। PCOS में संतुलित डाइट लेना जरूरी होता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दही और साबुत अनाज शामिल करें।

pcos-me-urine-infection-hone-se-kaise-roke-inside

4. पेशाब रोककर न रखें

कई महिलाएं काम या ट्रैवलिंग के दौरान लंबे समय तक पेशाब रोककर रखती हैं, लेकिन यह आदत UTI के खतरे को बढ़ा सकती है। जब भी पेशाब लगे, तुरंत वॉशरूम जाएं, ताकि बैक्टीरिया शरीर में जमा न हो पाएं।

5. वजन और शुगर कंट्रोल में रखें

PCOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण वजन बढ़ने और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या बहुत आम हो जाती है। अगर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में न रखा जाए तो इंफेक्शन जल्दी हो सकता है। इसलिए, आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, योग करें और हेल्दी डाइट लें।

इसे भी पढ़ें: क्या यूरिन इंफेक्शन में खून आना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

PCOS में यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई, सही खानपान, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना बहुत जरूरी है। ध्यान रहे अगर आपको बार-बार पेशाब आना, जलन, दर्द या बदबू जैसी समस्याएं हों तो इन्हें नजरअंदाज न करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • लंबे समय तक यूरिन इंफेक्शन रहने के क्या कारण हैं?

    यूरिन इंफेक्शन के लंबे समय तक बने रहने या बार-बार होने का मुख्य कारण सही इलाज न करना और इम्यूनिटी का कमजोर होना है।
  • कैसे पता करें कि यूरिन में इंफेक्शन है?

    पेशाब में इंफेक्शन का पता लगाने के लिए इसके लक्षणों पर ध्यान रखना जरूरी है, जैसे बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय तेज जलन होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द और धुंधला पेशाब आना।

Read Next

प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए साबुन इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए? जानें इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 21, 2026 10:47 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 21, 2026 10:47 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Gunjan Sarin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content