Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

क्या बार-बार UTI होना किसी बड़ी समस्या का संकेत है? समझें डॉक्टर से

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) एक आम समस्या है, जो खासकर महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है।  बार-बार UTI होना सिर्फ सामान्य इंफेक्शन नहीं है, यह किडनी या ब्लैडर की समस्या का संकेत हो सकता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली स्वास्थ्य समस्या है, जो महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखी जाती है। यह इंफेक्शन तब होता है जब बैक्टीरिया यूरिनरी सिस्टम यानी मूत्र मार्ग में प्रवेश कर जाते हैं और वहां सूजन व इंफेक्शन पैदा करते हैं। आमतौर पर यह समस्या दवा और सही देखभाल से ठीक हो जाती है, लेकिन जब यह बार-बार होने लगे तो इसे रिक्ररेंट UTI कहा जाता है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या बार-बार UTI होना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, Dr. Vineet Malhotra, Head of Urology at VNA Hospital, Delhi से बात की।

क्या बार-बार UTI होना किस समस्या का संकेत है?

डॉ. विनीत मल्होत्रा बताते हैं कि रिक्ररेंट UTI के कई कारण हो सकते हैं। इनमें गलत हाइजीन, कम पानी पीना, पेशाब रोककर रखना, फिजिकल एक्टिविटी के बाद साफ-सफाई की कमी और कमजोर इम्यून सिस्टम शामिल हैं। कुछ मामलों में डायबिटीज, किडनी स्टोन या यूरिनरी ट्रैक्ट में समस्या भी बार-बार इंफेक्शन का कारण बन सकती है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव और मेनोपॉज के बाद UTI का खतरा बढ़ सकता है। यदि इंफेक्शन बार-बार हो रहा है, तो यह जरूरी है कि इसके मूल कारण की जांच की जाए।

इसे भी पढ़ें: किचन से फैल सकता है UTI का खतरा, नई स्टडी में हुआ खुलासा

  • डॉ. विनीत मल्होत्रा के अनुसार, यदि UTI बार-बार हो रहा है और समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता, तो यह किडनी तक पहुंच सकता है और पायलोनेफ्राइटिस (Kidney Infection) जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
  • लंबे समय तक इंफेक्शन रहने से किडनी को नुकसान भी हो सकता है। हालांकि, हर केस गंभीर नहीं होता, लेकिन बार-बार इंफेक्शन होना शरीर के इम्यून सिस्टम या यूरिनरी सिस्टम में किसी असंतुलन का संकेत जरूर हो सकता है।
  • इसलिए यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) की समस्या होने पर सही समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Urinary Tract Infection In Pregnancy: गर्भावस्‍था के दौरान बढ़ सकता है UTI का खतरा, जानें लक्षण और बचाव 

recurrent uti infection

बार-बार UTI से कैसे बचा जा सकता है?

डॉ. विनीत मल्होत्रा बताते हैं कि UTI से बचाव के लिए सबसे जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और नियमित रूप से यूरिन पास करना। साफ-सफाई का ध्यान रखना, टाइट कपड़े न पहनना और यौन संबंध के बाद हाइजीन का पालन करना भी जरूरी है। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए हेल्दी बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। जिन लोगों को बार-बार UTI होता है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार चेकअप और दवा लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

बार-बार UTI होना हमेशा गंभीर बीमारी नहीं होता, लेकिन यह शरीर में किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। यदि समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह इंफेक्शन किडनी तक फैल सकता है और गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए डॉक्टर विनीत मल्होत्रा के अनुसार, बार-बार UTI होने पर जांच कराना, सही इलाज लेना और लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या UTI किडनी को प्रभावित कर सकता है?

    हां, अगर इंफेक्शन बढ़ जाए तो यह किडनी तक फैल सकता है और गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।
  • UTI के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, पेट दर्द और बदबूदार यूरिन इसके लक्षण हैं।
  • UTI में कितना पानी पीना चाहिए?

    3-4 लीटर पानी पी सकते हैं, पर्याप्त पानी पीने से बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

Read Next

बार-बार भूख लगना क्या इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत है? जानें किन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 21:03 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 30, 2026 21:03 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content