Wed Sep 30, 2026 | 09:51 AM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

Bladder Health: ब्लैडर में खराबी होने से पहले मिलते हैं ये 5 शुरुआती संकेत, न करें इग्नोर

हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मूत्राशय अहम भूमिका निभाता है, लेकिन गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण ब्लैडर से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं। डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, पेशाब में खून, जलन और बार-बार पेशाब आना ब्लैडर खराब होने के संकेत हैं।
Bladder Health: ब्लैडर में खराबी होने से पहले मिलते हैं ये 5 शुरुआती संकेत, न करें इग्नोरBladder Health: ब्लैडर में खराबी होने से पहले मिलते हैं ये 5 शुरुआती संकेत, न करें इग्नोर

हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए ब्लैडर यानी मूत्राशय अहम भूमिका निभाता है। यह न सिर्फ यूरिन को इकट्ठा करता है, बल्कि शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण आजकल ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं, जिन्हें शुरुआती दौर में लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि समय रहते शरीर द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को पहचानना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं ब्लैडर खराब होने पर शरीर क्या संकेत देता है, जिन्हें समय रहते समझना जरूरी है।

मूत्राशय खराब होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत

Mayo Clinic के अनुसार, कई लोगों को कभी-कभी पेशाब के हल्के लिकेज का अनुभव होता है। वहीं कुछ लोगों को थोड़ी या मध्यम मात्रा में पेशाब का लिकेज ज्यादा बार हो सकता है। 

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, ब्लैडर से जुड़ी समस्या होने पर आपको शरीर में ये शुरुआती संकेत नजर आ सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए- 

1. पेशाब में खून आना

पेशाब का रंग हल्का गुलाबी, लाल या गहरा भूरा दिखाई देता है। कभी-कभी खून के छोटे थक्के भी दिखाई दे सकते हैं। यह ब्लैडर की समस्या से जुड़ा सबसे गंभीर संकेत है। भले ही पेशाब में खून सिर्फ एक बार आया हो और कोई दर्द न हो, फिर भी इसकी तुरंत जांच करानी चाहिए। यह गंभीर इंफेक्शन, स्टोन या ब्लैडर में किसी ट्यूमर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद हंसते या छींकते ही निकल जाता है पेशाब? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय 

2. पेशाब करते समय दर्द या जलन होना

पेशाब की शुरुआत में या खत्म होते समय तेज जलन, चुभन या पेट के निचले हिस्से में खिंचाव और दर्द होना भी ब्लैडर से जुड़ी समस्या का संकेत होता है। यह अक्सर ब्लैडर इंफेक्शन या यूरेथ्रा की सूजन का संकेत होता है। अगर यह दर्द बार-बार हो रहा है या दवाएं लेने के बावजूद ठीक नहीं हो रहा है तो यह ब्लैडर स्टोन या क्रोनिक सूजन का कारण हो सकता है।

3. बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होना

दिनभर में 8 से 10 बार से ज्यादा पेशाब जाना या अचानक इतनी तेज पेशाब महसूस होना कि टॉयलेट तक रुकना मुश्किल हो जाए ब्लैडर से जुड़ी गंभीर संकेत है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह ओवरएक्टिव ब्लैडर, ब्लैडर मसल की कमजोरी या इंफेक्शन का मुख्य लक्षण है। पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड का बढ़ना भी इसका एक बड़ा कारण होता है।

signs-of-bladder-problemssigns-of-bladder-problems

4. पेशाब का लीक होना या कंट्रोल न रहना

ब्लैडर की समस्या होने पर हंसने, खांसने, छींकने या भारी सामान उठाते समय पेशाब की कुछ बूंदें अपने आप निकल जाती हैं। यह पेल्विक फ्लोर मसल्स की कमजोरी या ब्लैडर नर्व्स में गड़बड़ी के कारण होता है। महिलाओं में डिलीवरी के बाद या उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या काफी आम है, लेकिन सही एक्सरसाइज और इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

5. ब्लैडर का पूरी तरह खाली न होना

ब्लैडर की समस्या होने पर पेशाब करने के तुरंत बाद भी ऐसा महसूस होना कि ब्लैडर में अभी भी पेशाब भरा हुआ है या पेशाब की धार बहुत कमजोर और रुक-रुक कर आने की परेशानी हो सकती है। इसे मेडिकल की भाषा में यूरिनरी रिटेंशन कहते हैं। अगर ब्लैडर में लगातार पेशाब जमा रहता है, तो इससे किडनी पर प्रेशर पड़ता है और किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर खाली न होने जैसा क्यों लगता है? जानें 5 कारण

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

अगर आपको अपने ब्लैडर में किसी भी तरह की असुविधा महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आपको तुरंत या समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासकर इन लक्षणों के नजर आने पर किसी यूरोलॉजिस्ट या जनरल फिजिशियन से जांच करवाने से बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है।

  • पेशाब में खून दिखाई दे।
  • पेशाब करते समय लगातार तेज दर्द या बुखार और ठंड लगने की समस्या होना।
  • पेशाब पूरी तरह से रुक जाए या करने में बहुत ज्यादा परेशानी होना।
  • बार-बार होने वाली यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) की समस्या।
  • लाइफस्टाइल या घरेलू उपायों के बावजूद ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं ठीक न हो रही हों और आपके रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा हो।

निष्कर्ष
Dr. Akshay Chugh का कहना है कि अगर आपको भी बार-बार यूरिन पास करने की इच्छा, पेशाब का लीक होना, पेशाब से खून आना या यूरिन पास करते समय जलन महसूस होने की समस्या होती है तो नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण 2-3 दिनों से ज्यादा समय तक बना रहता है तो बिना देर किए डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है। समय पर समस्या की पहचान और सही इलाज से ब्लैडर से जुड़ी गंभीर समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बार-बार पेशाब आना कब है चिंता का कारण?

    बार-बार पेशाब आना तब चिंता का कारण बनता है, जब यह किसी अंदरूनी गंभीर स्वास्थ्य समस्या जैसे डायबिटीज, UTI या किडनी की बीमारी का संकेत हो, खासकर अगर इसके साथ कुछ अन्य चेतावनी वाले लक्षण भी नजर आएं।
  • ब्लैडर को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में क्या बदलाव करें?

    ब्लैडर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, पेशाब को लंबे समय तक रोककर न रखें और हल्की शारीरिक गतिविधियां करें।

Read Next

→ Stomach Pain Warning Signs: पेट दर्द सामान्य है या गंभीर खतरा? डॉक्टर से जानें चेतावनी के संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 08:37 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh