Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या पीरियड अंडरवियर के इस्तेमाल से UTI का खतरा बढ़ता है? बरतें ये सावधानियां

पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल करना पूरी तरह सेफ माना जाता है और इससे यूटीआई का खतरा भी नहीं बढ़ता है। हालांकि, इसे कैरी करते हुए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। जानें, इनके बारे में।

कई महिलाएं पीरियड्स के दिनों में पैड का इस्तेमाल करने के बजाय पीरियड पैंटी यूज करती हैं। माना जाता है कि यह एक अच्छा विकल्प है। जिस तरह पीरियड पैड लगाने पर हाइजीन का ध्यान न रखा जाए, तो इसकी वजह से रैशेज या इचिंग हो सकती है। इसी तरह, पीरियड अंडरवियर के इस्तेमाल से भी इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कई महिलाएं पीरियड अंडरवियर इसलिए नहीं पहनती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह यूटीआई का एक बड़ा कारण होता है। आइए, जानते हैं कि क्या वाकई पीरियड अंडरवियर यूटीआई का खतरा बढ़ाता है? इस संबंध में जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की है।

क्या पीरियड अंडरवियर यूज करने से यूटीआई का जोखिम बढ़ता है?

period underwear uti risk and safety 1 (13)

आमतौर पर पीरियड अंडरवियर को इस्तेमाल करना पूरी तरह सेफ होता है। इस संबंध में डाॅ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "पीरियड अंडरवियर पहनना पूरी तरह सेफ होता है। इसे पहनने से यूटीआई को जोखिम नहीं बढ़ाते हैं। जरूरी शर्त ये है कि महिला हाइजीन का पूरा ध्यान रख रही हो और समय-समय पर पीरियड अंडरवियर को बदल रही हो।" डाॅ. शोभा गुप्ता समझाती हैं कि समय पर पीरियड पैंटी नहीं बदलने से उस हिस्से में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। इससे यूटीआई का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, पीरियड पैंटी भी हमेशा अच्छे ब्रांड के ही चुनें। कभी भी खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट नहीं यूज करना चाहिए।’

पीरियड अंडरवियर पहनने पर बरतें जरूरी सावधानियां

Menstrual-Cycle-Changes-During-Perimenopause-1

  • हाइजीन का ध्यान रखेंः पीरियड अंडरवियर पहनती हैं, तो हाइजीन का ध्यान रखना न भूलें। इससे संक्रमण से बचने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों की मानें, तो हर 4-12 घंटे में अंडरवियर बदलें। अगर नमी महसूस, हो तो पीरियड अंडरवियर बदल लें।
  • नमी मैनेज करेंः अगर पीरियड अंडरवियर में नमी महसूस हो रही है, तो यह स्थिति सही नहीं है। इससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।
  • पीरियड पैंटी साफ रखेंः एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड अंडरवियर की साफ-सफाई और क्लीनलीनेस का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। यूज करने के बाद आप इसे ठंडे पानी से वाॅश करें और हल्के डिटर्जेंट का यूज करें।

निष्कर्ष

जो महिलाएं पीरियड अंडरवियर यूज करती हैं, वे इस बात को लेकर निश्चिंत रहें कि इसकी वजह से उन्हें यूटीआई हो सकता है। यूटीआई तभी होता है, जब आप हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं। साफ-सफाई का ध्यान रखने से किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है, फिर चाहे आप पीरियड अंडरवियर यूज करें या पीरियड पैड्स।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रात भर पीरियड अंडरवियर पहनकर सोना सेफ है?

    हां, रात में इसे पहनकर सोना पूरी तरह सेफ होता है, लेकिन सुबह उठते ही इसे चेंज कर दें।
  • क्या पीरियड अंडरवियर को सामान्य कपड़ों के साथ मशीन में धो सकते हैं?

    इसे पहले ठंडे पानी से हाथ से तब तक धोना चाहिए जब तक वह साफ न हो जाए। इसके बाद माइल्ड डिटर्जेंट के साथ इसे धोया जा सकता है।
  • एक पीरियड अंडरवियर कितने समय तक चलता है?

    अच्छी क्वालिटी के पीरियड अंडरवियर 2 से 3 साल तक चलते हैं, बशर्ते उनकी प्रॉपर केयर की जाए।

Read Next

World Ovarian Cancer Day: क्या कम उम्र में भी हो सकता है ओवेरियन कैंसर? मानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2026 11:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 08, 2026 11:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content