Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या यूरिन इंफेक्शन में खून आना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर से

Kya Urine Infection Me Blood Aata Hai: कई महिलाएं यूरिन इंफेक्शन होने पर खून आने की शिकायत करती देखी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ऐसा होना नॉर्मल है? आइए, जानते हैं कि डॉक्टर क्या बताते हैं।

Blood In Urine: यूरिनरी सिस्टम जैसे किडनी, यूरेथ्रा, ब्लैडर और मूत्रवाहिनी में संक्रमण होने पर उसे हम यूरिन इंफेक्शन कहते हैं। आमतौर पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या अधिक होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो ई.कोली (E. coli) नाम के बैक्टीरिया के कारण यह समस्या होती है। इसके कारकों की बात करें, तो डिहाइड्रेशन, साफ-सफाई का ध्यान न रखना, कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम आदि इसमें शामिल हैं। यूरिन इंफेक्शन होने पर बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते हुए जलन महसूस होना, पेशाब से दुर्गंध आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। आपने सुना होगा कि यूरिन इंफेक्शन होने पर कई लोग खून आने की शिकायत भी करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई यूरिन इंफेक्शन में खून आना नॉर्मल होता है? आइए, जानते हैं Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से।

क्या यूरिन इंफेक्शन में खून आना नॉर्मल है?- Is It Normal To Have Blood In Urine With UTI

can urine infection cause bleeding 01 (1)

जिस तरह यूरिन इंफेक्शन होने पर पेशाब में जलन, दर्द, दुर्गंध आना सामान्य लक्षण हैं। इसी तरह, यूरिन इंफेक्शन होने पर यूरिन में खून (हेमट्यूरिया) आना भी इसके आम लक्षणों में से एक है। असल में यह ब्लैडर या यूरेथ्रा में सूजन और जलन का बड़ा कारण होता है, जिससे जिससे बैक्टीरिया लाइनिंग को नुकसान पहुंचाते हैं और ब्लड सेल्स को रिलीज करते हैं। यूरिन इंफेक्शन में आ रहा ब्लड गुलाबी, लाल या भूरे रंग का हो सकता है। इस संबंध में डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "यूरिन इंफेक्शन होने पर खून में ब्लड आता है। हालांकि, ऐसा होने पर महिलाओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यूरिन इंफेक्शन में ब्लड आने का मतलब है कि संक्रमण काफी ज्यादा फैल गया है। इसमें मरीज को स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है।" National Institutes of Health (NIH) | (.gov) की एक रिपोर्ट बताती है कि पेशाब से खून आना एक गंभीर समस्या है। ऐसा यूरिन इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। हालांकि यह अन्य बीमरियों का लक्षण भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेशाब में खून आने का क्या मतलब है? डॉक्टर से जानें 5 जरूरी बातें

यूरिन इंफेक्शन में ब्लड आने पर कब जाएं डॉक्टर के पास?

  • अन्य लक्षणः जैसा कि यह स्पष्ट है कि यूरिन इंफेक्शन में ब्लड आना एक लक्षण है। इसके साथ-साथ आपको कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं, जैसे पेशाब करते हुए जलन होना, दर्द होना, बार-बार पेशाब आना और पेशाब से दुर्गंध आना आदि। इस तरह के संकेत दिखने पर डॉक्टर के पास जल्दी जाएं।
  • बुखार या ठंडः अगर किसी महिला को यूरिन इंफेक्शन होने के साथ-साथ बुखार हो रहा है, ठंड महसूस हो रही है या ग्रोइन वाले हिस्से में दर्द हो रहा है, तो इसे भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इस कंडीशन में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अन्य कारणों को जानेंः वैसे तो यूरिन से ब्लड आना यूरिन इंफेक्शन का एक बड़ा कारण है। हालांकि, पेशाब के जरिए ब्लड के पीछे कई गंभीर बीमारियां भी जिम्मेदार होती हैं, जैसे किडनी स्टोन, ट्यूमर आदि।

यह भी पढ़ें: पेशाब पर कंट्रोल नहीं रहता, हो जाती है लीक? जानें कौन सी बीमारियों का हो सकता है संकेत

निष्कर्ष

यूरिन इंफेक्शन एक गंभीर समस्या है और किसी भी महिला को इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। विशेषकर, पेशाब में खून आना सही संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि यूरिन इंफेक्शन काफी ज्यादा फैल गया है और सही ट्रीटमेंट की जरूरत है। ऊपर बताए गए सभी लक्षणों के बारे में से जानें। हां, यूटीआई होने पर आप अपनी जीवनशैली में कुछ सुधार करें, जैसे गंदा वॉशरूम यूज न करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखें और किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का योनि में इस्तेमाल न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पेशाब का इंफेक्शन कितने दिन में ठीक होता है?

    आमतौर पर यूरिन इंफेक्शन एंटीबायोटिक की मदद से 3 से 7 दिनों में ठीक हो जाता है। अगर मामला गंभीर हो जाए, तो ठीक होने में इससे ज्यादा दिन भी लग सकते हैं।
  • यूरिन इंफेक्शन होने से क्या दिक्कत होती है?

    यूरिन इंफेक्शन होने पर पेशाब करते समय जलन, दर्द, बार-बार और थोड़ी मात्रा में पेशाब आना, पेट के निचले हिस्से में दबाव या दर्द महसूस होना, पेशाब का रंग बदलना और तीव्र गंध आना जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
  • यूटीआई का तुरंत इलाज नहीं करने से क्या होता है?

    यूटीआई का इलाज तुरंत करवा लेना चाहिए। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो संक्रमण अंदर के अंगों तक पहुंच सकता है। ऐसे में किडनी फेल हो सकती है। अगर महिला गर्भवती है, तो गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान हो सकता है।

Read Next

क्या बच्चेदानी निकलावने से यूट्रस और एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 27, 2026 15:41 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 27, 2026 15:41 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 27, 2026 15:41 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content