पेशाब में बदबू आने को अक्सर लोग पानी की कमी से जोड़कर देखते हैं और इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आमतौर पर लोगों को कभी-कभी सुबह उठने के बाद जब लोग पेशाब करते हैं, तो बदबू आती है। अगर यह बदबू कुछ समय बाद खुद ही बंद हो जाए, तो ठीक है, लेकिन अगर पेशाब से आने वाली बदबू लगातार बनी रहे, पहले से ज्यादा तेज हो जाए या इसके साथ जलन, दर्द, बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे केवल पानी की कमी मानकर छोड़ना ठीक नहीं है। इसलिए पेशाब में बदबू आने के कारणों को जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की।
पेशाब में बदबू आने के 5 कारण
Cleveland Clinic के मुताबिक, पेशाब में तेज बदबू आने का कारण पानी की कमी, प्याज, कॉफी, मछली खाना, विटामिन सप्लीमेंट्स लेना, UTI, डायबिटीज और किडनी में पथरी होना हो सकता है।
Dr. Vineet Malhotra ने कहा कि पेशाब में बदबू होने के कई कारण हो सकते हैं और अगर लगातार बदबू हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
1. पानी कम पीना
Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि अगर आप दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो पेशाब ज्यादा गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में उसका रंग गहरा पीला और गंध अमोनिया जैसी तेज हो सकती है। गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने, लंबे समय तक एक्सरसाइज करने, बुखार, उल्टी या दस्त के दौरान भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में पेशाब की गंध कुछ समय के लिए बदल सकती है। अगर पानी पीने के बाद पेशाब का रंग हल्का होने लगे और बदबू कम हो जाए, तो आमतौर पर यह डिहाइड्रेशन से जुड़ा हो सकता है।
2. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होना
Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “पेशाब से लगातार खराब या असामान्य गंध आना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI का संकेत भी हो सकता है। इंफेक्शन होने पर बैक्टीरिया की वजह से पेशाब में बदबू हो सकती है। इस कंडीशन में सिर्फ बदबू ही नहीं आती, बल्कि पेशाब करते समय जलन या दर्द, बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पेशाब आना, निचले पेट में दर्द या भारीपन और पेशाब का धुंधला दिखना भी हो सकता है। कुछ मरीजों में बुखार भी आ सकता है। अगर किसी को ये लक्षण दिखाई दे, तो यह UTI हो सकात है। इसके लिए यूरिन रूटीन टेस्ट और यूरिन कल्चर टेस्ट हो सकते हैं।”
3. डाइट में बदलाव
Dr. Vineet Malhotra ने अनुसार, “वैसे हर बार पेशाब से बदबू आने का मतलब बीमारी नहीं होता। डाइट का भी पेशाब की गंध पर असर पड़ सकता है। अगर किसी ने जरूरत से ज्यादा एस्पेरेगस, कॉफी, लहसुन, प्याज और कुछ मसालेदार फूड्स लिए, तो कुछ समय के लिए पेशाब में बदबू आ सकती है। यह बदलाव आमतौर पर कुछ समय बाद खुद ठीक हो जाता है।”
foul smell of urine
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में बार-बार पेशाब आना कब सामान्य और कब बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानें
4. नई दवा लेना
Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “कुछ दवाओं और सप्लीमेंट के कारण पेशाब में से बदबू आ सकती है, क्योंकि दवा के कुछ केमिकल्स पेशाब के जरिए बाहर निकलते हैं। जो लोग विटामिन B कॉम्प्लेक्स जैसे सप्लीमेंट लेते हैं, तो उन्हें भी पेशाब के रंग और गंध में बदलाव दिख सकता है। कई बार एंटीबायोटिक्स लेने पर भी पेशाब से बदबू आ सकती है। अगर किसी ने नई दवा शुरू की और पेशाब के रंग और गंध में बदलाव महसूस हो रहा है, तो इसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।”
5. डायबिटीज होना
Dr. Vineet Malhotra का कहना है, “कभी-कभी पेशाब की बदबू का कारण डायबिटीज भी हो सकती है। अगर लंबे समय से ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहती, तो इसका असर पेशाब पर पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को पेशाब या सांस से मीठी या फल जैसी गंध महसूस हो सकती है। हालांकि, सिर्फ पेशाब की गंध से डायबिटीज या किसी दूसरी बीमारी का पता नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए मरीज का ब्लड और यूरिन टेस्ट किया जाता है।”
पेशाब की बदबू के साथ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी
Dr. Vineet Malhotra ने कहा कि अगर एक या दो दिन पेशाब से बदबू आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन लगातार पेशाब की बदबू के साथ ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
- पेशाब करते समय जलन या दर्द
- बार-बार पेशाब आने की इच्छा
- पेशाब में खून
- पेशाब का बहुत धुंधला या असामान्य रंग
- बुखार या ठंड लगना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द
- कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द
- पेशाब की मात्रा में अचानक बदलाव
- उल्टी
- बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस करना
पेशाब की बदबू से बचाव के उपाय
Dr. Vineet Malhotra ने लोगों को सलाह देते हैं कि लोगों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और अगर हाल ही में दवाएं या सप्लीमेंट शुरू किए हैं, तो लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके बावजूद अगर समस्या बनी रहे, तो डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है और इसके लिए डॉक्टर को दिखाएं।
यह भी पढ़ें- क्या रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है? वजह हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
निष्कर्ष
Dr. Vineet Malhotra कहते हैं कि पेशाब की गंध में बदलाव अपने आप में किसी बीमारी की पक्की निशानी नहीं है। हालांकि, पानी की कमी, दवाओं और सप्लीमेंट्स के कारण पेशाब में कुछ समय के लिए बदलाव हो सकता है। जिन लोगों को UTI, डायबिटीज या किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें पेशाब में बदबू महसूस हो सकती है। अगर लगातार पेशाब में बदबू महसूस हो, तो समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या पेशाब से बहुत ज्यादा सिरके या खट्टी बदबू आना किसी बीमारी का संकेत है?
पेशाब से खट्टी बदबू आना आंतों या योनि के बैक्टीरियल इंफेक्शन या पाचन संबंधी विकारों के कारण हो सकता है। यह शरीर में कुछ खास तरह के एसिड्स के सही से न पचने का भी संकेत है।क्या पेशाब रोक कर रखने की आदत से भी पेशाब में तेज बदबू आने लगती है?
लंबे समय तक पेशाब रोकने से ब्लैडर में मौजूद बैक्टीरिया को पनपने का पूरा समय मिल जाता है। इससे बैक्टीरियल ग्रोथ और अमोनिया का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण पेशाब करते समय बहुत तेज दुर्गंध आती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 25, 2026 16:41 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Vineet Malhotra
