Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gunjan Sarin , Obstetrics and Gynaecology

प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ जाता है यूरिन इंफेक्शन का जोखिम, बचाव के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन का खतरना बढ़ जाता है, जिससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में यूरिन इंफेक्शन से कैसे बचना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते है। इस समय महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूरिन इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी में यह समस्या न सिर्फ महिलाओं के लिए असुविधा देने वाली होती है, बल्कि अजन्मे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन से बचाव की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में आइए इस लेख में हम दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में यूरिन इंफेक्शन होने से कैसे रोक सकते हैं?

प्रेग्नेंसी में यूरिन इंफेक्शन से कैसे बचें?

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए महिलाएं इन बातों का ध्यान रखें-

1. पर्याप्त पानी पिएं

प्रेग्नेंसी में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर के बैक्टीरिया यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। इसलिए, आप दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा आप नारियल पानी और ताजे फलों की स्मूदी भी पी सकते हैं, जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PCOS में यूरिन इंफेक्शन होने से बचाव के लिए क्या करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

2. यूरिन को ज्यादा देर तक न रोकें

कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी में बार-बार पेशाब लगने जैसा महसूस होता है, जिस कारण वे कई बार बार-बार बाथरूम जाने से बचती हैं। लेकिन, बहुत देर तक यूरिन रोककर रखने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जो यूरिन इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए, जैसे ही पेशाब महसूस हो तुरंत वॉशरूम जाएं, इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

3. साफ-सफाई का रखें ध्यान

प्राइवेट पार्ट के हाइजीन को बनाए रखना प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए, आप प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखें, साफ और सूती अंडरगारमेंट्स पहनें ताकि नमी जमा न हो। टॉयलेट के बाद सही तरह से सफाई करें, जिससे बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम हो।

pregnancy-me-urine-infection-ko-kaise-roke-inside

4. हेल्दी डाइट अपनाएं

प्रेग्नेंसी में संतुलित डाइट लेना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है। विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे संतरा, आंवला और नींबू का सेवन करना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह यूरिन को ज्यादा एसिडिक बनाकर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

5. ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें

प्रेग्नेंसी के समय यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए महिलाएं बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि इससे पसीना और नमी की समस्या बढ़ सकती है, जो बैक्टीरिया पनपने का कारण बन सकते हैं। इसलिए, इस दौरान आप आरामदायक और सूती कपड़े पहनें।

इसे भी पढ़ें: क्या यूरिन इंफेक्शन में खून आना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि प्रेग्नेंसी में यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए जरूरी है कि महिलाएं हाइजीन का ध्यान रखें, सही खानपान लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके साथ ही अगर पेशाब करने के दौरान जलन, दर्द, बार-बार यूरिन आना या बदबू महसूस होने जैसी समस्या महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

इंप्लांटेशन ब्लीडिंग और पीरियड ब्लीडिंग में अंतर कैसे पहचानें? समझा रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 24, 2026 15:11 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 24, 2026 15:11 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Gunjan Sarin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content