Doctor Verified

अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए करें विटामिन C का सेवन, जानें फायदे

Vitamin C For Irregular Periods: अनियमित पीरियड्स की समस्या में विटामिन सी का सेवन फायदेमंद होता है, जानें विटामिन सी से भरपूर फूड्स।  
  • SHARE
  • FOLLOW
अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए करें विटामिन C का सेवन, जानें फायदे


Vitamin C For Irregular Periods: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान हॉर्मोन असंतुलित होते हैं, जिसकी वजह से क्रैम्प्स, ऐंठन और मांसपेशियों में दर्द समेत कई दूसरी परेशानियां भी होती हैं। कुछ महिलाओं में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। अनियमित पीरियड्स दरअसल शरीर में हार्मोनल असंतुलन, वजन घटने या बढ़ने और शरीर की स्वास्थ्य स्थिति के कारण होते हैं। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण भी यह समस्या हो सकती है। अनियमित पीरियड्स या इर्रेगुलर पीरियड्स (Irregular Periods in Hindi) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव और खानपान में सुधार करने से फायदा मिलता है। अनियमित पीरियड्स की समस्या में विटामिन सी का सेवन बहुत फायदेमंद है।

अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए विटामिन सी- Vitamin C Benefits For Irregular Periods

विटामिन सी का सेवन अनियमित पीरियड्स की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। विटामिन सी में मौजूद गुण शरीर में हॉर्मोन को संतुलित रखने का भी काम करते हैं। अनियमित पीरियड्स की समस्या में हार्मोनल असंतुलन सबसे प्रमुख होता है। हॉर्मोन असंतुलित होने के कारण ही पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी कहती हैं कि विटामिन सी शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने का काम करता है और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन के स्तर को कम करता है। इससे आपके पीरियड्स सही समय पर आने लगते हैं। 

vitamin c benefits for irregular periods

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में हार्मोनल डिसॉर्डर से अनियमित हो सकते हैं पीरियड्स, जानें मासिक चक्र ठीक करने के 5 उपाय

विटामिन सी से भरपूर फूड्स- Vitamin C Rich Foods in Hindi

ज्यादातर खट्टे और रसीले फलों में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। अनियमित पीरियड्स की समस्या में विटामिन सी से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करने से फायदा मिलता है-

  • नींबू, संतरा और अंगूर जैसे खट्टे फल
  • अनानास और ब्लैक करंट
  • स्ट्रॉबेरी
  • ब्रोकली

अनियमित पीरियड्स के कारण- Irregular Periods Causes in Hindi

  • शरीर में हॉर्मोन के स्तर में बदलाव
  • बहुत ज्यादा तनाव या स्ट्रेस
  • जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज
  • पीसीओडी और पीसीओएस
  • जंक फूड्स का ज्यादा सेवन

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में देरी से हैं परेशान? घर पर बनाकर पिएं ये हर्बल ड्रिंक, समय पर आएंगे पीरियड्स

बढ़ती उम्र की वजह से भी आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इसके अलावा शरीर की स्वास्थ्य स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार मानी जाती हैं। वजन बढ़ना या मोटापे की समस्या भी इसके लिए बहुत जिम्मेदार होती है। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है, तो वजन को संतुलित जरूर करें। इसके अलावा अगर आपकी परेशानी बहुत ज्यादा होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

(Image Cortesy: Freepik.com)

Read Next

प्रेगनेंसी में क्‍यों क‍िया जाता है डॉप्‍लर अल्‍ट्रासाउंड? जानें डॉक्‍टर से

Disclaimer